एनसीपी विधायक रोहित पवार का बड़ा ऐलान, किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को पंढरपुर में करेंगे अन्न त्याग आंदोलन
महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। दरअसल एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने किसानों के समर्थन में बड़ा कदम उठाते हुए अन्न त्याग आंदोलन की घोषणा की है। बता दें कि यह आंदोलन 12 जून को पंढरपुर में आयोजित किया जाएगा। रोहित पवार का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब इसे और मजबूत तरीके से सामने लाने की जरूरत है।
दरअसल पत्रकारों से बातचीत में रोहित पवार ने कहा कि किसानों, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इन मुद्दों को लेकर जमीन पर संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज नहीं उठाई जाएगी, तब तक बदलाव की उम्मीद करना मुश्किल होगा। इसी उद्देश्य से यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
आंदोलन को लेकर रोहित पवार ने की तैयारी
वहीं रोहित पवार ने जानकारी दी है कि पंढरपुर में होने वाला अन्न त्याग आंदोलन किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कई किसान आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं और कर्ज का बोझ उनके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में किसानों की मांगों को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ से ज्यादा किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। रोहित पवार के मुताबिक, बड़ी संख्या में किसान और समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
लोकतांत्रिक माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा: रोहित पवार
उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी सोच के साथ आंदोलन की तैयारी की जा रही है। रोहित पवार ने यह भी कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। आंदोलन के जरिए किसानों की मांगों को सरकार के सामने रखने की कोशिश की जाएगी।
FIFA World Cup 2026 का रंगारंग आगाज आज, 48 देशों के 1200 से ज्यादा खिलाड़ी एक-दूसरे से करेंगे मुकाबला
FIFA World Cup 2026 का आज से आगाज होने जा रहा है। ये वो ट्रॉफी है, जिसे केवल आज तक आठ देश अपने नाम कर पाएं हैं। हर साल होने वाले इस आयोजन में टीमें। एक दूसरे से मुकाबला करती है।
इस साल की 48 देश और 1248 खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले हैं। अमेरिका की उष्णकटिबंधीय जलवायु में 32 डिग्री औसत तापमान के बीच दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 39 दिन तक फुटबॉल के मुकाबले खेलेंगे। यह खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से तापमान को और भी बढ़ाते दिखाई देंगे।
आज से FIFA World Cup 2026 का आगाज
गुरुवार यानी आज की रात मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होगी और उसके साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। टूर्नामेंट का अंत 19 जुलाई को न्यू जर्सी में फाइनल मैच के साथ होगा। इस विश्व कप में सभी की नजरे अर्जेंटीना के लियोन मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ब्राजील के नेमार और फ्रांस के काइलियन एमबापे जैसे खिलाड़ियों पर टिकी हुई है।
रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
आज से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में उद्घाटन मुकाबला रंगारंग और भव्य होने वाला है। इसमें शकीरा, जे बैल्विन, माना, टायला, बर्ना बाय, अलेहांद्रों फर्नांडेज जैसे सितारे प्रस्तुति देते दिखाई देंगे। पूरा माहौल इस दौरान सितारों की महफिल से रंगीन होने वाला है।
कैसा होगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में 104 मैच खेले जाएंगे जो की सबसे ज्यादा है इसके पहले 64 मैच होते थे। तीन अलग-अलग विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियम में मेक्सिको का एजटेक पहला स्टेडियम होगा। इस बार कैप वेर्डे, जार्डन, कुराकाओ और उज्बेकिस्तान जैसे देश पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। 891 ऐसे खिलाड़ी है जो पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन रहे हैं। पहला मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको में होगा। दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच गुअलदहारा में रखा गया है।
अब तक किसने जीते खिताब
अब तक ब्राज़ील पांच बार, जर्मनी चार बार, इटली चार बार अर्जेंटीना तीन बार, उरुग्वे दो बार, फ्रांस दो बार, इंग्लैंड और स्पेन एक एक बार ये टूर्नामेंट जीत चुके हैं। रोनाल्डो छठी बार विश्व कप जीतने की कोशिश करेंगे। नेमार भी यही करते नजर आएंगे और मेसी इसे दूसरी बार अपने नाम करने की कोशिश करेंगे।

Mp Breaking News