Responsive Scrollable Menu

मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन के संबंध में गोष्ठी, प्रयोगात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् एवं महन्त इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्त्वावधान में शुक्रवार को सचिवालय परिसर में मन्त्र चिकित्सा क्रियात्मक अनुसंधान योजना के संचालन के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया. देश व प्रदेश के संस्कृत विद्वानों ने मन्त्र चिकित्सा के लिए मन्त्रों के प्रयोग, प्रभाव, उच्चारण शुद्धता, विधि, नियम पालन आदि पर मन्तव्य प्रस्तुत किया गया.

अनुसंधान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है

अपने संबोधन में सयुंक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड डॉ. रंगील सिंह रैना एवं प्राचार्य महंत इंद्रेश चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. उत्कर्ष शर्मा का मंतव्य था कि यदि मंत्र चिकित्सा से पूर्व में भी किसी भी बीमारी के निदान से संबंधित साहित्य उपलब्ध हो तो, उसके बेस पर अन्य बीमारियों में इसके प्रयोग की अनुमति दी जा सकती है. इस हेतु मरीज़ की स्वीकार्यता एवं एथिकल समिति की संस्तुति उपरांत उपरोक्त प्रयोगात्मक अनुसंधान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है. 

साहित्य नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराए

सचिव संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार की ओर से बैठक में उपस्थित संस्कृत विद्वानों से आग्रह किया गया कि 10 दिनों के अंदर संबंधित साहित्य नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि अनुसंधान प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके. बैठक में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय, श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. रामानुज उपाध्याय, प्रो. सुन्दरनारायण झा, प्रो. रामराज उपाध्याय, डॉ अविन पाल, गुरु राम राय संस्कृत महाविद्यालय प्रबंधक चंद्र मोहन पयाल, संस्कृत संस्थानम् के प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार, संस्कृत शिक्षा निदेशक मंजू भारती, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. बिन्दुमती द्विवेदी, डॉ. मीनाक्षी सिंह, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डॉ. प्रदीप सेमवाल, ऋषिकेश के संस्कृत विद्वान् डॉ. शान्ति प्रसाद मैठाणी व कमल डिमरी, योजना के नोडल अधिकारी मंत्र चिकित्सा डॉ. रामभूषण विजल्वाण, शासन के संस्कृत शिक्षा अनुसचिव संजय कुमार, अनुभाग अधिकारी तरुण धंजीवाल आदि शिक्षाविद् व अधिकारी गण उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

'हमने इस बारे में बता दिया...' जान से मारने की धमकी पर सौरव गांगुली का पहला रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?

Sourav Ganguly : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली थी. उनको हाल ही में चिट्ठी के जरिए एक अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले पर अब सौरव गांगुली का पहला रिएक्शन सामने आया है. पूर्व भारतीय क्रिकेट सौरव गांगुली कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक आईटेक एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने के मामले पर भी अपना रिएक्शन दिया है. 

सौरव गांगुली का जान से मारने की धमकी पर बयान

सौरव गांगुली ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, 'इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और बाद में सब सही हो जाता है. इस बार भी ऐसा ही होगा. हमने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और वह इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है'.

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्षत सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी चिट्ठियों के द्वारा मिली थी. उन्हों कोरियर कर चिट्ठी भेजी गई थी. इस बारे में गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुपरपुकर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

भारत के पूर्व क्रिकेटर को पिछले कई महीनों से कोई अनजान शख्स लगातार गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठी भेज रहा था. उसने सौरव और डोना के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखने के साथ-साथ उन्हें और उनके लिए काम करने वालों को जान से मारने की धमकी दी थी.

मोहम्मद शमी को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बयान

गांगुली ने कहा कि, 'शमी ने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. शमी की भारतीय टीम में वापसी होगी या नहीं, यह बात तो सिलेक्टर्स ही बता पाएंगे. बंगाल की ओर से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था'.

आपको बता दें कि, मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले उनकी टीम में वापसी की खबरें कई बार सामने आ रही हैं लेकिन उनकी में कितनी सच्चाई है. इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. शमी ने भारत की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी टीम का हिस्सा रहने के बाद शमी को टीम में वापस नहीं लिया गया. तब से वो भारतीय क्रिकेट टीम में आने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : IND vs SL : भारत के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Rakhi Sawant News : 'मुसलामानों के बगैर हमारा देश अधूरा...' #rakhisawant #muslimcommunity #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:39:07+00:00

Rakhi Sawant on Modi : PM मोदी पर राखी सावंत का बड़ा बयान ! #pmmodi #rakhisawant #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:36:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers