पनीर में मिलावट पर यूपी सरकार का शिकंजा; 25 इकाइयों पर कार्रवाई, 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पनीर और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की 24 विशेष टीमों ने गाजियाबाद, मथुरा और सहारनपुर में 25 विनिर्माण इकाइयों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पनीर बनाने में औद्योगिक प्रयोग वाले रसायनों और पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेमाल के साथ अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण के मामले सामने आए। अभियान में 72 नमूने लिए गए, 7,686 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और गंभीर मामलों में छह एफआईआर दर्ज की गईं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक, प्राप्त अभिसूचना और जनहित को ध्यान में रखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 24 विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने तीनों जिलों की प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 25 विनिर्माण इकाइयों में कार्रवाई की गई, जबकि तीन इकाइयां नॉन-ऑपरेशनल मिलीं। पनीर निर्माण में औद्योगिक रसायन और तेल के इस्तेमाल का मामला निरीक्षण के दौरान कुछ इकाइयों में पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोग वाले रसायनों तथा पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेमाल के मामले सामने आए।
इसके अलावा कुछ स्थानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में होता पाया गया। टीमों ने निर्माण इकाइयों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, तैयार उत्पाद और निर्माण प्रक्रिया की जांच की। अनियमितता मिलने पर संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया और अपमिश्रकों को जब्त किया गया। 72 नमूने जांच के लिए भेजे गए अभियान के दौरान कुल 72 खाद्य नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार, अस्वास्थ्यकर एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्मित पाई गई 7,686 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा 2,131 किलोग्राम खाद्य सामग्री एवं अपमिश्रक जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.75 लाख रुपये है। इस तरह अभियान में कुल 9,817 किलोग्राम खाद्य सामग्री एवं अपमिश्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गंभीर मामलों में छह एफआईआर पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोग वाले रसायनों तथा पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेमाल और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण से जुड़े पांच मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई।
इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भी एक एफआईआर दर्ज हुई। गाजियाबाद में तीन और मथुरा में दो मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। सहारनपुर में भी संबंधित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। आगे भी जारी रहेगा अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से पनीर जैसे व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण करने वालों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
विभाग के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रयोगशाला जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
विकेटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs SL : भारत के खिलाफ किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs SL 1st Test Possible Playing-11 : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच का फैंस इंतजार कर रहे हैं. 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. गाले स्टेडियम में ये मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा. इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआत के 2 दिनों में मदद मिलने की उम्मीद है. उसके बाद इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज धमाल मचाने को तैयार होंगे. क्योंकि गाले की स्लो पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है.
शनिवार से गॉल अपना 50वां टेस्ट मैच होस्ट करेगा. इस मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें होंगी, जो फैंस के लिए एक दिलचस्प जंग की नींव रखेगा. भारत के कप्तान शुभमन गिल और श्रीलंका के कप्तान धनजया डी सिल्वा किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे. ये देखने के लिए फैंस बेताव होंगे. तो आज हम आपको दोनों टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इसके बारे में बताने वाले हैं.
The prize is in sight. The battle begins tomorrow. ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
Shubman Gill and Dhananjaya de Silva pose with the InsuranceDekho Cup ahead of #SLvIND 1st Test.
????️ - Starts Tomorrow | ⏰ - 9 AM Onwards | ???? - LIVE on Sony Sports Network TV Channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork… pic.twitter.com/Fnw2lGqevJ
कैसा होगा भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन
इस मैच में टीम इंडिया 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है, जिसमें एक विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ टीम में 5 प्रमुख बल्लेबाज होंगे. ऐसे में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. वहीं गेंदबाजी में 2 पेसर और 3 स्पिनर के साथ टीमें उतर सकती हैं. श्रीलंका भी 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है, जिसमें 3 स्पिनर और 2 पेसर हो सकते हैं.
???????????????????????????? ???????? ????????????????, ???????????????? ???????? ????????????, ???????????? ???????????? ???????????????? ???????? ????????????????????????!
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 14, 2026
This Independence Day, cheer for #TeamIndia as they kick off the 2-Match Test Series against Sri Lanka????
Watch #SLvIND tomorrow, 9 AM onwards, on Sony Sports Network TV channels &… pic.twitter.com/JdlqdIwlJs
भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
टीम इंडिया - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराड़
श्रीलंका - निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), सोनल दिनुशा, केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.
Stage set, trophy unveiled! ????????
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) August 14, 2026
Dhananjaya de Silva & Shubman Gill launch the Test series trophy at GICS, Galle. Let the battle begin! ????????????????????#SLvIND #LionsRoar #SriLankaCricket #Galle pic.twitter.com/9czWzWOMcz
भारत और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन.
श्रीलंका : निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदू सोरियाबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशर नुवांथा.
श्रीलंका और अन्य देशों में यहां पर देखें प्रसारण
India tour of Sri Lanka 2026 | Broadcasting Platforms #SLvIND pic.twitter.com/qMsWswBmVG
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) August 14, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. वहीं इस सीरीज का मैच भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे.
ये भी पढ़ें : सोनी स्पोर्ट्स पर तो खर्च होंगे पैसे लेकिन इस चैनल पर फ्री में उपलब्ध होगा भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच, बस इतने बजे ऑन कर लें टीवी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









