Responsive Scrollable Menu

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के देहरादून के भाऊवाला स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल को श्रद्धांजलि भी दी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करने का भी दिन है। शहीद परिवारों का सम्मान पूरे समाज और राष्ट्र का सम्मान है और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

केरन सेक्टर में आतंकियों से मुकाबले में हुए थे शहीद

अमित कुमार अणथ्वाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल विकासखंड के ग्राम क्वाला के रहने वाले थे। वे 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे और बाद में 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवाएं दे रहे थे।

अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में अमित कुमार अणथ्वाल समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिए अमित कुमार अणथ्वाल को मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

CM धामी बोले- हमेशा गर्व से लिया जाएगा नाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने देश को अनेक वीर दिए हैं। शहीद अमित कुमार अणथ्वाल का नाम भी उन वीरों में हमेशा सम्मान और गर्व के साथ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों की वीरता और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के साथ उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

Continue reading on the app

डेनमार्क में शुभंकर और युवराज का संघर्ष जारी

डेनमार्क में शुभंकर और युवराज का संघर्ष जारी

Continue reading on the app

  Sports

FIH Hockey World Cup 2026: नये फॉर्मेट से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप खास है क्योंकि इस बार एक साथ मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. दोनों वर्ल्ड कप एक ही दिन शुरू होंगे और वेन्यू भी दोनों के लिए सेम हैं. Sat, 15 Aug 2026 02:16:59 +0530

  Videos
See all

Viral Video : भद्रवाह में कुदरत का कहर! तूफान के बाद बाढ़ जैसे हालात | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:50:35+00:00

Viral video : Sonmarg में बादल फटा, हाईवे पर आफत! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T23:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers