दिल्ली में होगा 'कॉकटेल 2' का ग्रैंड प्रीमियर, शाहिद-कृति-रश्मिका की एंट्री से सजेगी शाम, जानिए तारीख
Cocktail 2 Delhi Premiere: मैडॉक फिल्म्स और प्रोड्यूसर दिनेश विजन कॉकटेल 2 (Cocktail) के लिए एक भव्य दिल्ली प्रीमियर की तैयारी में हैं. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ग्रैंड एंट्री के साथ यह इवेंट इस साल दिल्ली के सबसे चर्चित फिल्मी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. 19 जून को फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं और कॉकटेल 2 का बज़ पहले से ही सर चढ़ कर बोल रहा है. कॉकटेल 2 के ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन मिले है. इसके साथ-साथ इसके गाने भी ऑडियंस के बीच तेजी से जमकर सुने जा रहे हैं.ऐसे में मेकर्स अब एक भव्य दिल्ली प्रीमियर की तैयारी में जुटे हैं.
दिल्ली में 18 जून को होगा ग्रैंड प्रीमियर
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इस प्रीमियर में अपने ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आएंगे. उनके साथ निर्देशक होमी अदजानिया और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि यह इवेंट 18 जून को रखा गया है, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले. फिल्म का म्यूजिक पहले ही लोगों को पसंद आ चुका है, इसलिए कई सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर्स के भी इस सेलिब्रेशन हिस्सा बन सकते हैं.
दिल्ली में प्रीमियर आयोजित करना मैडॉक फिल्म्स और दिनेश विजन के लिए भी खास माना जा रहा है. जिस तरह लव आज कल के दौरान राजधानी में यादगार सेलिब्रेशन हुआ था, उसी तरह इस बार भी मेकर्स अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए एक बड़ा इवेंट करने जा रहे हैं.
यूट्यूब चार्ट पर टॉप ट्रेंड में रहा ट्रेलर
पिछले कुछ हफ्तों में कॉकटेल 2 को लेकर ऑडियंस का उत्साह लगातार बढ़ा है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में साल के सबसे बड़ा ग्लोबल लॉन्च में से एक बनकर उभरा है. यह कई देशों में YouTube मूवी ट्रेलर चार्ट पर टॉप ट्रेंडिंग रहा, जबकि भारत और ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को लेकर शानदार बज देखने को मिल रहा है.
प्यार, दोस्ती और रिलेशनशिप की उलझनों को नए अंदाज में पेश करने वाली कॉकटेल 2 एक फ्रेश और मॉडर्न कहानी लेकर आ रही है. फिल्म में इमोशंस, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का बैलेंस्ड मिक्सचर देखने को मिलेगा, इस फिल्म में ऑडियंस को बड़े पर्दे पर एक यंग और एंटरटेनिंग सिनेमाई एक्सपीरियंस मिलने की गारंटी है.
19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल 2
मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स की इस प्रस्तुति को दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है, जबकि डायरेक्शन की कमान होमी अदजानिया ने संभाली है. कॉकटेल 2 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
टैंकर पर हुआ अटैक तो भारत ने US डिप्लोमैट को बुलाकर हड़काया, 3 भारतीय अभी भी लापता
ओमान के तट के पास समंदर में एक तेल टैंकर 'सेटोबेलो' पर हुए भयंकर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारी भूचाल आ गया है. इस हमले के बाद जहाज पर सवार चालक दल के 3 भारतीय नागरिक अचानक लापता हो गए हैं, जिससे उनकी सलामती को लेकर डर और सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. जैसे ही ये खबर नई दिल्ली पहुंची, भारत सरकार ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत जेसन मीक्स को तुरंत विदेश मंत्रालय तलब किया गया और उन्हें बंद कमरे में बहुत ही सख्त लहजे में हड़काते हुए दोटूक कह दिया गया कि अपने लोगों की सुरक्षा के साथ भारत कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18

















