Responsive Scrollable Menu

‘Gen-Z हैं, जेल भेजना जरूरी है क्या?’ वकील ने कोर्टरूम में क्‍यों दी ये दलील, उमर-शरजील से क्‍या है केस का ल‍िंक?

Bombay High Court News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने TISS के पूर्व छात्र कामाख्या दास को उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में कथित नारेबाजी मामले में 31 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी. कोर्ट ने कहा क‍ि हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है.

Continue reading on the app

Rani Mukerji Video: मानद डॉक्टरेट लेते ही रो पड़ीं रानी मुखर्जी, शाहरुख खान के बाद मिला ये बड़ा सम्मान

Rani Mukerji honorary doctorate: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला जिस दौरान वह बेहद भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। स्टेज पर सम्मान हासिल करते वक्त रानी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

रानी को यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके करीब 30 साल के योगदान और अभिनय से इतर समाज व संस्कृति पर उनके प्रभाव के लिए दिया गया है। इस सम्मान के साथ वह शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।

सम्मान लेते वक्त छलक पड़े रानी के आंसू
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रानी मुखर्जी को मंच पर सम्मान प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही उन्हें मानद डॉक्टरेट की डिग्री सौंपी गई, वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं।

कुछ देर बाद उन्होंने अपने आंसू पोंछे और मुस्कुराते हुए इस खास उपलब्धि को स्वीकार किया। रानी का यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘मेरी जिंदगी के सबसे विनम्र पलों में से एक’
रानी ने कहा कि ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट मिलना उनकी जिंदगी के सबसे खास और विनम्र पलों में से एक है। अभिनेत्री का मानना है कि सिनेमा लोगों के विचार बदलने से पहले उनके दिल को छूने की ताकत रखता है।

उन्होंने बताया कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने की कोशिश करती रही हैं, जिनकी कहानी उन्हें भीतर तक प्रभावित करे और जिसे कहे जाने की जरूरत हो।

शाहरुख खान के बाद मिला यह सम्मान
ला ट्रोब यूनिवर्सिटी का यह सम्मान रानी के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उनसे पहले शाहरुख खान को 2019 में इसी यूनिवर्सिटी की ओर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया गया था।

इस तरह रानी मुखर्जी इस प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट हासिल करने वाली दूसरी भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। रानी को इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की ओर से भी अभिनय में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान मिल चुका है।

30 साल के करियर में दीं कई यादगार फिल्में
रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ब्लैक, हम तुम, युवा, बंटी और बबली, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी, हिचकी और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया।

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में शानदार अभिनय के लिए रानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

अब ‘किंग’ में शाहरुख के साथ आएंगी नजर
रानी मुखर्जी हाल ही में मर्दानी 3 में पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक बार फिर अपने चर्चित किरदार को पर्दे पर निभाया।

अब उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: अभ्यास मैच में दमदार खेल का मिला इनाम... गॉल में 25 साल के स्टार का डेब्यू, भारत ने 600वें टेस्ट में उतारी ये प्लेइंग-11

ind vs sl playing 11: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम इस मुकाबले में 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें तीन स्पिनर शामिल हैं. वहीं, श्रीलंका के लिए 25 साल के केशरा नुवानथा डेब्यू कर रहे हैं. Sat, 15 Aug 2026 09:55:44 +0530

  Videos
See all

Amreli में CM Bhupendra Patel ने फहराया तिरंगा #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:45:25+00:00

Uttar Pradesh: स्वतंत्रता दिवस पर CM Yogi ने फहराया तिरंगा #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:46:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers