Rajasthan BSTC Result 2026 Out: राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट हुआ जारी, रोल नंबर और DOB से चेक करें नतीजे
Rajasthan BSTC Result 2026 Out: राजस्थान बीएसटीसी (Pre DElEd) एग्जाम 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने गया है. आज यानी 10 जून 2026, बुधवार को बीएसटीसी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड अधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इतना ही नहीं छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. नतीजे आने के साथ ही इस पेज पर डायरेक्ट लिंक जारी करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे रिजल्ट की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा के क्षेत्रीय केंद्र से रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्य घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
क्यों जरूरी है यह कोर्स?
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में प्राइमरी लेवल यानी कक्षा 1 से कक्षा 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए टीचर बनना है तो डीएलएड का कोर्स करना अनिवार्य होता है. इसे आम भाषा में BSTC भी कहते हैं. राज्य के सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में 25 हजार से अधिक सीटों के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम होता है. इस साल एंट्रेंस 20 मई 2026 को हुआ था.
VMOU ने रिजल्ट चेक करने के लिंक एक्टिव किए
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, राजस्थान द्वारा बीएसटीसी रिजल्ट के लिए वेबसाइट काम करने लगी है. VMOU ने क्रैशिंग की समस्या से बचने के लिए एक नहीं बल्कि 3 लिंक एक्टिव किए हैं. इन लिंक्स पर क्लिक करें रिजल्ट देखें.
वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?
स्टेप1- सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं.
स्टेप2- यहां होमपेज पर दिख रहे Rajasthan Pre DEIED रिजल्ट 2026 वाले लिंक को प्रेस करें.
स्टेप3- इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी. इस विंडो में आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करना होगा.
स्टेप4- सभी डिटेल्स डालकर सब्मिशन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा. इसमें आप अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और टोटल मार्क्स जैसे विवरणों की जांच जरूर करें. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें और डाउनलोड फाइल भी सेव कर लें. काउंसलिंग के समय यह आपके काम आएगा.
Category वाइस कितने होंगे पासिंग मार्क्स?
परीक्षा बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ श्रेणीवतर न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की लिस्ट भी जारी की है. सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 50 अंक लाने होंगे. वहीं, आरक्षित वर्ग यानी SC, ST और OBC और दिव्यांग वर्गों के अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 45% निर्धारित है. इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिला उम्मीदवार, जनरल कैटेगरी की इन्हें भी एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए 45 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे.
'काबा-मदीना' गाने वाली सयानी घोष ने किया NDA का समर्थन! ममता बनर्जी से बना ली दूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में काबा-मदीना गाना गाकर सुर्खियों में आई टीएमसी सासंद सयानी घोष फिर से मीडिया में छा गईं हैं. विधायक दल में बिखराव के बाद टीएमसी संसदीय दल में टूट आ गई है. दरअसल, टीएमसी के जिन 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा कर एनडीए का समर्थन करने की बात की है, उनमें सयानी घोष भी है. सयानी घोष ने भी हस्ताक्षर किए हैं. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.
सयानी पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री, गायिका और टीएमसी की सासंद हैं. वर्तमान में वह जादवपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने 'मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीना' वाला गाना गया था, जो चर्चा और विवाद बन गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation