काशी विश्वनाथ तक पहुंचना होगा आसान! अब सिर्फ 3 महीने में तैयार होगा नया दालमंडी मार्ग, 60 फीट चौड़ी सड़क पर चलेगी श्रद्धालुओं की भीड़
वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. 187 भवनों में से अधिकांश के ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो चुका है और प्रशासन ने अगले तीन महीनों में नए मार्ग को तैयार करने का लक्ष्य रखा है. करीब 60 फीट चौड़ी सड़क, आकर्षक पाथवे, हरियाली और शिव थीम आधारित डिजाइन के साथ यह मार्ग काशी विश्वनाथ धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाएगा. 221 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना वाराणसी के शहरी विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है.
रेलवे का मेगा ट्रांसफॉर्मेशन! स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाओं से चमकेगा सिकंदराबाद स्टेशन, जानें कब होगा तैयार
Secunderabad Railway Station Redevelopment: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए आधुनिक स्काईवॉक बनाया जा रहा है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में 32 एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में अधिक सुविधा मिलेगी. परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिलेगा. रेलवे प्रशासन का लक्ष्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना और बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप आधुनिक ढांचा तैयार करना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















