Responsive Scrollable Menu

बैंकॉक में 28 घंटे से फंसे भारत के 200 लोग:MP के भी कई यात्री; एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लौटना था; तकनीकी खराबी आई

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के 200 लोग पिछले 28 घंटे से फंसे हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। कभी 2 तो कभी 4 घंटे फ्लाइट डिले बताई जा रही है। इस तरह 28 घंटे बीत चुके हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली है। शाम 4 से 5 बजे के बीच से एयरपोर्ट पर बैठे हैं यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4-5 बजे से ही एयरपोर्ट पर बैठे हैं। हम बहुत परेशान हैं। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं की जा रही है। एअर इंडिया के किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है शुक्रवार को सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। सब नौकरीपेशा हैं। घंटों से परेशान हो रहे हैं। कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल में भेज रहे इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ घूमने आई थीं। गुरुवार की शाम 5.30 बजे बैंकॉक से वापसी की एअर इंडिया की फ्लाइट थी। यह फ्लाइट दिल्ली के लिए थी। शाम 6 बजे बोर्डिंग किया और 6.15 बजे रन-वे पर आ गए। सभी पैसेंजर फ्लाइट सनसेट का वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ देर में ही फ्लाइट वापस रनवे पर पहुंची। केबिन की लाइट ऑन हुई तो क्रू मेंबर्स से पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने तकनीकी खराबी आने का हवाला दिया और अपडेट लेने की जानकारी दी। गुरुवार रात 8.30 बजे तक फ्लाइट में बैठाकर रखा गया था। आधे घंटे के बाद फ्लाइट से उतारा और एयरपोर्ट पर पहुंचे। यात्रियों ने जानकारी दी कि रात 11.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ देर बाद फ्लाइट अगले दिन तक रद्द रहने की बात कही गई। रात 12 बजे की होटल की व्यवस्था एअर इंडिया ने ही होटल की व्यवस्था की। जहां रात 12 बजे पहुंचे। आज, शुक्रवार को शाम 5.30 बजे की फ्लाइट होने की बात कही। दोपहर 1.30 बजे एयरपोर्ट पर वापस आए। तीन से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कहा गया कि शाम 7.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। मौजूदा एयर प्लेन में तकनीकी खराबी होने की वजह से यात्रियों ने एयर इंडिया से दूसरे प्लेन से भारत भेजने की मांग भी की। कई यात्री ऐसे हैं, जो दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए। एअर इंडिया बोला- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में कहा कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल परिचालन (Operational) कारणों से बदला गया है। कंपनी के मुताबिक फ्लाइट अब 14 अगस्त को बैंकॉक समयानुसार शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताया है। ई-मेल में देरी का कारण ऑपरेशनल रीजन बताया गया है, तकनीकी खराबी का उल्लेख नहीं किया गया।

Continue reading on the app

जिन्ना की वंशावली: क्या उनके पूर्वज हिंदू थे और कैसे हुआ धर्म परिवर्तन?

मोहम्मद अली जिन्ना के परिवार की जड़ें गुजरात के लोहाना समुदाय में थीं. उनके दादा पूंजा मेघजी हिंदू थे, जबकि पिता जिन्नाभाई पूंजा ने इस्लाम अपनाया और खोजा मुस्लिम बन गए.

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा नहीं कर सकते तुम... स्टीव स्मिथ की बचकानी हरकत पर डेविड वॉर्नर ने जमकर सुनाया, सरेआम उतारी इज्जत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब है. ऑस्ट्रेलिया की दुर्दशा की वजह टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फेल होना है. इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह की हरकत की उससे पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बुरी तरह से निराश नजर आए, जिसके कारण उन्होंने कमेंट्री में सबके स्टीव स्मिथ की क्लास लगा दी. Sun, 16 Aug 2026 06:45:45 +0530

  Videos
See all

UP News: UP में पनीर, घी, खोया समेत 6 उत्पादों पर रोक | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:10:17+00:00

JPSC JSSC Protest: 'छात्र हित में लें फैसला', CM हेमंत सोरेन से बोले Student Leader Ravindra Paswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:14:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers