Responsive Scrollable Menu

पीपलकोटी टनल हादसा- मंत्री ने एसईओसी पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने टनल के अंदर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के उपचार तथा घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री प्रकाश चंद्र तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी ने मंत्री को राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराया. मंत्री ने घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा.

हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर चुके हैं तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना. सरकार का प्रयास है कि प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी   न रहे. 

प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए

उन्होंने टनल के भीतर लापता लोगों की तलाश के लिए संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ जारी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अभियान में शामिल सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए. 

एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए

इस दौरान मंत्री ने आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते हुए संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने विभिन्न नदियों के जलस्तर की भी जानकारी ली और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा. मंत्री ने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से सभी जनपदों के साथ लगातार प्रभावी एवं उच्चस्तरीय समन्वय बनाए रखा जाए.

तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड में अधिकारी एवं राहत-बचाव दल 24×7 मुस्तैद रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम, नदियों के जलस्तर तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए और किसी भी संभावित जोखिम की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए.

Continue reading on the app

Street Vendors के लिए बड़ी खुशखबरी! PM SVANidhi के तहत मिलेगा RuPay Credit Card, जानें तरीका और इसके लाभ

Street Vendors के लिए बड़ी खुशखबरी! PM SVANidhi के तहत मिलेगा RuPay Credit Card, जानें तरीका और इसके लाभ

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान बाहर, ध्रुव जुरेल अंदर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Probable XI Against Sri Lanka: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. लगभग एक दशक बाद लंकाई सरजमीं पर उतरी गिल ब्रिगेड के सामने स्पिन के खिलाफ लचर प्रदर्शन से उबरने और WTC फाइनल की रेस में बने रहने की बड़ी चुनौती है. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है, वहीं गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Fri, 14 Aug 2026 22:13:35 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Pakistan में आजादी का 80वां जश्न.. लेकिन आजादी अधूरी ! | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:37:18+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध पर अपडेट, जानें अब तक क्या हुआ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers