Responsive Scrollable Menu

CM ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, बोले-राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दे रही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया है. 

उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड को अपनी सैन्य परंपरा, वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. 

30 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं. मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के विकास को गति दी जा रही है. उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की शुरुआत की गई है. प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ-साथ सगंध कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

लगभग 34 हजार से अधिक नियुक्तियां की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना है. प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए बनाए गए कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू किया गया है. नकल विरोधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है. भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है इसी का परिणाम है कि राज्य में पिछले पांच वर्षों में सरकारी सेवाओं में लगभग 34 हजार से अधिक नियुक्तियां की गई हैं. 

पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं इतिहास के गहन अध्ययन के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना की गई है. नई शिक्षा नीति को लागू करने में भी उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है. हाल ही में उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है, जो देश में पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण है.

वेडिंग डेस्टिनेशन के साथ-साथ फिल्म शूटिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान देश में पर्यटन एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के साथ-साथ फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से स्थापित हुई है. राज्य सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष अब तक 47 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में लगभग 5 करोड़ शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने गन्तव्य को लौटे हैं. कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन के साथ ही प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल की गई है.

30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही सहकारी समितियों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा रहा है. महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रदेश में अबतक 03 लाख से अधिक लखपति दीदी बनायी जा चुकी हैं.

समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने में सहयोगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे, यह हमारा संकल्प है. जन-सेवा सुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और अन्त्योदय के मूल-मंत्र के साथ राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से उत्तराखंड को आदर्श, विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने में सहयोगी बनने की भी मुख्यमंत्री ने अपील की है.

ये भी पढ़ें: पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिले CM धामी, बोले- ‘हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता’

Continue reading on the app

'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, वीडियो देख भड़कीं सुनीता आहूजा

Govinda with Rumored Girlfriend: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ कहे जाने वाले गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता कई मौकों पर अपने पति से नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. वहीं दोनों के अलग-अलग रहने और तलाक की खबरों ने भी काफी चर्चा बटोरी थी. इसी बीच गोविंदा का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को हाल ही में एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर नाराजगी जाहिर की है. पैपराजी के सवाल पर सुनीता ने गोविंदा और कोमल को लेकर ऐसा बयान दिया जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है.

‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं गोविंदा और कोमल

दरअसल, गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के ऐलान के साथ ही उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस कोमल रानी का नाम भी सुर्खियों में आ गया है. दोनों के बीच कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. गोविंदा ने भी कोमल के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. इसके बावजूद दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके कथित अफेयर की चर्चा तेज हो गई है. वहीं बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा और कोमल को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था. उस वक्त भी सुनीता आहूजा की प्रतिक्रिया सामने आई थी. अब दोनों की दोबारा साथ में मौजूदगी ने इस पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है.

गोविंदा-कोमल को लेकर सुनीता ने क्या कहा?

गोविंदा और कोमल को दोबारा साथ में स्पॉट किए जाने के बाद पैपराजी ने सुनीता आहूजा से इस बारे में सवाल किया. इस पर सुनीता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए? प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. क्या बोलने का...” इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि “बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.” सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कोमल के कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, “तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. बहुत बुरा है, दिमाग खराब हो चुका है.” सुनीता का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर गोविंदा और उनके निजी रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

क्या सच में रिश्ते में हैं गोविंदा और कोमल?

गोविंदा और कोमल के कथित रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों कथित तौर पर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, यहां ये साफ करना जरूरी है कि इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि न तो गोविंदा ने की है और न ही कोमल की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने आया है. इतना ही नहीं, ये भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस कोमल का नाम गोविंदा के साथ जोड़ा जा रहा है, वो वही एक्ट्रेस हैं या कोई और. इसलिए इन दावों को फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट्स और अफवाहों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Explainer: 37 साल बाद फिर ‘बंटवारा’, धर्मेंद्र की फिल्म के बाद अब सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ क्या दोहरा पाएगी पुराना जादू?

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच को लेकर हो रही है। आमतौर पर गॉल की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। पिच पर जमकर पानी डाला गया है और फिलहाल यह सूखी या पहले ही दिन से गेंद को तेजी से घुमाने वाली सतह नहीं दिख रही है।

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी पिच को अच्छी बताया है। उनका मानना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ इसमें बदलाव आएगा और गेंदबाजों को बाद के दिनों में अधिक मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों के लिए तैयारी की है और अब सबसे जरूरी चीज मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और सही जगह पर गेंद डालना है।

मोर्केल के मुताबिक, अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। वहीं पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में गेंदबाजों को लगातार सही क्षेत्र में गेंद डालकर दबाव बनाना होगा। उनका मानना है कि गॉल में परंपरागत तौर पर पहले दो दिन बल्लेबाजों के लिए बेहतर होते हैं, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला काफी अहम रहेगा।

यही स्थिति भारतीय टीम के सामने अंतिम ग्यारह को लेकर भी बड़ी पहेली खड़ी कर रही है। तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरना फिलहाल ज्यादा मजबूत विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि इससे टीम को बल्लेबाजी में भी गहराई मिलती है। हेड कोच गौतम गंभीर आमतौर पर गेंदबाजी संयोजन के लिए बल्लेबाजी की मजबूती से समझौता करना पसंद नहीं करते हैं।

मौजूदा समीकरण में रवींद्र जडेजा प्रमुख हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की अगुआई कर सकते हैं। कुलदीप यादव का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के बीच मुकाबला है, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल थोड़ा आगे दिखाई दे रहे हैं।

मोर्ने मोर्केल ने कहा कि कुलदीप यादव आक्रामक गेंदबाज हैं, जबकि रवींद्र जडेजा अपने अनुभव और सटीक गेंदबाजी के कारण बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनके मुताबिक तीनों की गेंदबाजी शैली अलग है और जरूरत के हिसाब से कप्तान शुभमन गिल उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि गॉल में पिछला टेस्ट जून 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में दोनों टीमों ने 450 से ज्यादा रन के स्कोर बनाए थे। चार शतक और चार अर्धशतक भी लगे थे। श्रीलंका के प्रमुख स्पिनर प्रभात जयसूर्या पहली पारी में 48 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद एक भी विकेट नहीं ले सके थे और दूसरी पारी में भी उन्हें केवल एक विकेट मिला था।

भारत ए की पिछले महीने इसी मैदान पर हुई दो मुकाबलों की श्रृंखला से भी बल्लेबाजों के लिए अच्छी परिस्थितियों के संकेत मिले थे। तेज गेंदबाजों को भी यहां गेंदबाजी में मदद मिली थी। गुरनूर बराड़ ने दूसरे मुकाबले में 10 विकेट लेकर खासा प्रभावित किया था। उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ने के बाद अभ्यास में लगातार तेज गेंदबाजी की है और टेस्ट पदार्पण के करीब पहुंच गए हैं।

हालांकि, फिलहाल उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। गॉल में मुकाबला शुरू होने से पहले सभी की नजर टॉस पर रहेगी। इस मैदान पर हाल के वर्षों में पहली और चौथी पारी के स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए सफलता का सबसे अहम मंत्र हो सकता है, क्योंकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, स्पिनरों के लिए पिच पर गेंद पकड़ने और ज्यादा घूमने की संभावना बढ़ सकती है।
Fri, 14 Aug 2026 20:32:26 +0530

  Videos
See all

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर Jharkhand Vidhan Sabha को तिरंगे से रोशन हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T15:14:32+00:00

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | PM Modi | CM Yogi | CJP | CJI | Kiren Rijiju | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T15:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers