Responsive Scrollable Menu

सनकी है ये आदमी! मोजे में 200 छिपकलियां छुपाए पहुंचा एयरपोर्ट, सिक्योरिटी ने खोलकर देखा तो कांप गई रूह

टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक यात्री के सूटकेस ने अधिकारियों को चौंका दिया. सामान की तलाशी के दौरान कुछ ऐसा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. आखिर सूटकेस में क्या छिपाया गया था और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?

Continue reading on the app

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच शुद्धिकरण पर बवाल, जबलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस मंच से जनता को संबोधित किया हिन्दू संगठनों द्वारा उसके शुद्धिकरण किए जाने को लेकर बवाल मच गया है। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने सख्त नाराजगी जताई है। वहीं मध्यप्रदेश में भी जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बता दें कि इस घटना के विरोध में शुक्रवार शाम जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी टाउन हॉल पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद रामधुन का भजन गाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मल्लिकार्जुन खरगे के मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों ने मंच का शुद्धिकरण कर यह दिखा दिया कि उनके मन में दलितों के प्रति कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि अब मंच के शुद्धिकरण के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि वहां एक दलित नेता ने भाषण दिया था, इसलिए उस स्थान को शुद्ध किया गया।

दलितों के प्रति भाजपा की सोच पर सौरभ शर्मा ने उठाए सवाल

सौरभ शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर जिस सीट पर बैठते है, क्या उसे भी शुद्ध किया जाता है? कहने को तो नाम के लिए संगठन ने उन्हें अध्यक्ष बना दिया, वो हमारे बड़े भाई है, क्योंकि संविधान ने हमें सिखाया है कि सभी धर्म के लोग एक सामान है। लेकिन संविधान को भारतीय जनता पार्टी नहीं मानती। दलितों के बारे में उनके मन में अलग ही भाव है।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने भाजपा महानगर अध्यक्ष से सवाल किया कि उत्तराखंड में एक दलित नेता के साथ हुई इस घटना को लेकर उनका क्या कहना है। उन्होंने कहा कि जिस संगठन के वे अध्यक्ष हैं, उससे जुड़े लोगों का इस पूरे मामले में क्या रवैया रहा, इस पर उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त 2026 को हुई कांग्रेस की जनसभा के बाद का है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां सभा को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद यानि 10 अगस्त को हिंदू संगठनों ने मंच पर पूजा-पाठ, हवन और गंगाजल छिड़ककर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया। जिसके बाद बवाल मच गया। कांग्रेस का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खरगे दलित समुदाय से आते हैं और उनके भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना अपमानजनक और दलित-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस अब इस घटना को लेकर भाजपा पर हमला बोल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू हो तो ऐसा... ऑस्ट्रेलिया छोड़ पहले बना पुर्तगाल का कप्तान, फिर तूफानी फिफ्टी से मचा दिया तहलका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए अपने डेब्यू मैच में धुआंधार फिफ्टी ठोककर सनसनी मचा दी. मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर पुर्तगाल के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. पुर्तगाल के लिए उनका पहला मैच इजरायल के खिलाफ था. अपने डेब्यू में उन्होंने 39 गेंद में 66 रनों की पारी खेली. Sat, 15 Aug 2026 07:55:56 +0530

  Videos
See all

Independence Day 2026: SPG की भारी सुरक्षा के बीच लाल किले पर पहुंचे PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T03:15:51+00:00

'जब सपने संकल्प ऊंचे होते हैं, तब हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है' | PM Modi Speech | Lal Qila #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T03:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers