Responsive Scrollable Menu

पॉलिसीधारक बीमा से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए बीमा कंपनी या फिर आईआरडीएआई से कर सकते हैं संपर्क : केंद्र

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ग्राहकों के लिए एक सलाह जारी की, जिसमें कहा गया कि बीमा से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कंपनी या फिर आईआरडीएआई से संपर्क किया जा सकता है।

सलाह में आगे कहा गया कि भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने पॉलिसीधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए सख्त और समयबद्ध प्रक्रिया निर्धारित की है। अनुचित दावा अस्वीकृति, देरी, गलत तरीके से बीमा पॉलिसी बेचने (मिस-सेलिंग) या सेवा से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करने वाले ग्राहकों को एक निर्धारित शिकायत निवारण प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है। यह प्रक्रिया सबसे पहले बीमा कंपनी के स्तर से शुरू होती है और इसके बाद आईआरडीएआई के ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल तक पहुंचती है।

बीमा कंपनी का शिकायत निवारण अधिकारी (जीआरओ) शिकायतों से निपटने के लिए नोडल अधिकारी होता है। बीमा कंपनी के प्रत्येक कार्यालय के लिए अपने अधिकारियों में से एक को शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना अनिवार्य है। प्रत्येक बीमा कंपनी द्वारा गठित पॉलिसीधारक संरक्षण, शिकायत निवारण और दावों की निगरानी समिति (पीपीजीआर और सीएम कमोटी), शिकायतों के प्रभावी और कुशल निवारण को सुनिश्चित करने वाली बोर्ड-स्तरीय समिति है।

बयान में कहा गया है कि बीमा कंपनी को डिजिटल माध्यम, सीधे पत्राचार या कॉल सेंटर के जरिए प्राप्त हर शिकायत को अपने शिकायत प्रबंधन सिस्टम (सीएमएस) में दर्ज करना होता है। बीमा कंपनियों के शिकायत प्रबंधन सिस्टम और ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल आपस में एकीकृत हैं। बीमा कंपनियों को शिकायत की तत्काल पुष्टि करनी होती है और 14 दिनों के भीतर उसका समाधान उपलब्ध कराना होता है।

शिकायतकर्ता ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसके निवारण की स्थिति की निगरानी भी कर सकते हैं। यह आईआरडीएआई द्वारा संचालित एक एकीकृत पोर्टल है, जिसके माध्यम से पूरे बीमा उद्योग में पॉलिसीधारकों की शिकायतों की निगरानी की जाती है। बीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायत रखने वाले पॉलिसीधारकों को सबसे पहले संबंधित बीमा कंपनी के शिकायत/शिकायत निवारण प्रकोष्ठ से संपर्क करना होता है।

अगर बीमा कंपनी से उचित समय के भीतर कोई जवाब नहीं मिलता है या कंपनी के जवाब से पॉलिसीधारक संतुष्ट नहीं है, तो वह आईआरडीएआई के पॉलिसीधारक संरक्षण एवं शिकायत निवारण विभाग के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकता है। पॉलिसीधारक आईआरडीएआई के आधिकारिक ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

इसके अलावा, नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155255 या 1800-4254-732 के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतें आईआरडीएआई की आधिकारिक ईमेल के जरिए भी भेजी जा सकती हैं। डाक से भेजी गई शिकायतें या ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतें भी ‘बीमा भरोसा’ पोर्टल में दर्ज की जाती हैं। प्राधिकरण द्वारा संचालित कॉल सेंटर बहुभाषी सहायता प्रदान करता है और 12 भाषाओं में काम करता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव, 16 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट; IMD का आया अपडेट

कल का मौसम, 15 अगस्त: देशभर में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है और कई हिस्सों में लगातार हो रही बरसात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. चिपचिप और उमस से राहत पाने वाले लोगों के लिए अब यह आफत साबित हो रही है. कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर जाने से हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना पड़ा है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के करीब 16 राज्यों में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर गहरे दबाव में बदल सकता है. इस मौसमी बदलाव के चलते कई तटीय और मैदानी इलाकों में 40 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवाएं चलने की पूरी संभावना है. तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना यह सिस्टम धीरे-धीरे झारखंड और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां अचानक बढ़ जाएंगी.

समुद्र में जाने पर रोक और बाढ़ की आशंका

खराब मौसम और तेज चक्रवाती हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है. इसी वजह से प्रशासन ने मछुआरों को 15 अगस्त तक समुद्र में न उतरने की सख्त हिदायत दी है. इसके साथ ही तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को लगातार मौसम की जानकारी लेते रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने यह भी चेताया है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ सकती है. तेज बारिश के चलते सड़कों पर भारी जलभराव और पानी का तेज बहाव देखने को मिल सकता है, जिससे यातायात व्यवस्था भी ठप हो सकती है.

शहर अधिकतम तापमान (15 अगस्त) न्यूनतम तापमान (15 अगस्त)
दिल्ली 33°C 25°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 37°C 27°C
कोलकाता 33°C 26°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 28°C 23°C
भोपाल 27°C 23°C
जयपुर 31°C 25°C
शिमला 22°C 17°C
नैनीताल 24°C 18°C

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कैसा रहेगा हाल

राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम काफी बदला हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार 19 अगस्त तक आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा और हल्की से मध्यम स्तर की फुहारें पड़ती रहेंगी. तापमान में हल्की गिरावट आने से मौसम तो सुहाना रहेगा, लेकिन नमी का स्तर 85 से 95 प्रतिशत तक पहुंचने की वजह से लोगों को भारी उमस का सामना भी करना पड़ेगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया गया है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में मूसलाधार बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में 15 से 18 अगस्त के बीच झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर और आगरा जैसे जिलों में 15 और 16 अगस्त को बादल बरसेंगे. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़, भदोही और अयोध्या समेत कई इलाकों में 18 अगस्त तक बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा. इस दौरान तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो वहां भी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. 15 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और आफत का साया

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में पहले से ही बारिश का भारी असर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जैसे जिलों में आने वाले पूरे सप्ताह भारी बारिश का अनुमान है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात से भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है. वहीं उत्तराखंड में भी 15 से 19 अगस्त तक कई जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. प्रशासन ने 16 और 17 अगस्त को यात्रियों और स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है.

राजस्थान और पंजाब के मौसम का मिजाज

राजस्थान में पिछले कई दिनों से चल रही जोरदार बारिश की गतिविधियों में अब थोड़ा ठहराव आने की उम्मीद है. जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी. हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं पंजाब में 15 अगस्त को कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होगी और 17 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब में यह सिलसिला 19 अगस्त तक बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 12 घंटे, मौसम विभाग ने जारी की मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Ranchi Tiranga Yatra:'तिरंगे' से डरी सोरेन सरकार..देवेंद्र महतो के साथ मारपीट ! | JPSC Protest Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:37:45+00:00

CM Yogi Gen Z Power Statement : योगी बोले..Gen-Z' हमारी सबसे बड़ी ताकत है! #shorts #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T17:35:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers