Responsive Scrollable Menu

हाजिरी लगाने के लिए छत पर चढ़े गुरुजी, छतरपुर में ई-अटेंडेंस बनी मुसीबत; Video वायरल

छतरपुर में खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण ई-अटेंडेंस शिक्षकों के लिए परेशानी बन गई है. एक वायरल वीडियो में शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए स्कूल की छत पर चढ़कर नेटवर्क तलाशते नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

अग्निवीरों को फायर सर्विस, जेल विभाग भर्ती में 20% आरक्षण:उम्र सीमा और PET में छूट, CAPF में 50% आरक्षण पहले से घोषित

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पूर्व अग्निवीरों को राहत देते हुए दिल्ली सरकार के 2 प्रमुख विभागों में सीधी भर्ती के दौरान 20% आरक्षण देने का फैसला मंजूर कर लिया है। यह निर्णय भारत सरकार की तरफ से पूर्व अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बनाई गई नीति के तहत लिया गया है। दिल्ली गृह विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस फैसले से न केवल युवाओं को सेना से आने के बाद दिल्ली में स्थायी सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भी विशेष छूट मिलेगी। संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत उपराज्यपाल ने भर्ती नियमों में यह प्रावधान दिया है। संबंधित विभाग तय करेंगे PET में छूट पूर्व अग्निवीरों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में कितनी छूट दी जाएगी, इसका फैसला संबंधित विभाग खुद तय करेंगे। अगर किसी भर्ती में योग्य अग्निवीर पर्याप्त संख्या में नहीं मिलते हैं तो भारत सरकार की हॉरिजॉन्टल आरक्षण गाइडलाइंस के अनुसार उन सीटों को भरा जाएगा। CAPF में 50% आरक्षण की घोषणा पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) के पदों पर 50% आरक्षण देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही कई राज्य सरकारों जैसे हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी पुलिस व अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी अग्निवीरों के लिए विशेष आरक्षण और आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और लिखित परीक्षा से भी छूट दी जाएगी। यानी उनकी भर्ती प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक आसान बनाया गया है। गृह मंत्रालय में बनाया गया 'स्पेशल विंग' पूर्व अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने एक्स-अग्निवीर विंग की भी स्थापना की है। यह विंग विभिन्न सुरक्षा बलों में उनकी नियुक्ति और अन्य अवसरों के लिए को ऑर्डिनेशन का काम करेगा। हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए ग्रुप - B में 1%, ग्रुप-C में 5% और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 20% आरक्षण का प्रावधान है। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही घोषणा 'अग्निपथ योजना' के तहत भर्ती किए गए पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा होगा। सरकार ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले से ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में रोजगार का रास्ता तैयार कर दिया है। ये खबर भी पढ़ें… SBI में 9124 पदों पर निकली भर्ती: सैलरी 64 हजार के साथ अलाउंस भी मिलेंगे, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 3 से 5 मीटर वाला चक्रव्यूह… श्रीलंकाई स्पिनर्स के जाल में ऐसे उलझी टीम इंडिया

IND vs SL 1st Test: श्रीलंकाई स्पिनर्स ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन कमाल का खेल दिखाया. पहले दिन सिर्फ 1 विकेट हासिल करने वाले श्रीलंका स्पिनर्स दूसरे दिन 6 शिकार करने में कामयाब रहे. Sun, 16 Aug 2026 20:38:04 +0530

  Videos
See all

UP Caste Politics: UP में इस वक्त चुनावी चर्चा ब्राह्मणों को लेकर खूब जोर शोर से चल रही | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:47:06+00:00

‘BJP का कोई भी कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार का शिकार नहीं’, पार्टी प्रवक्ता का बड़ा दावा | #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers