Ethanol Bikes: हीरो फ्लेक्स फ्यूल बाइक या सुजुकी की पावरफुल FFV? जानें कौन-सा मॉडल बेस्ट
Ethanol Bikes: भारत में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है और अब टू-व्हीलर सेगमेंट में भी इसके विकल्प बढ़ने लगे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Splendor Plus Flex Fuel लॉन्च की है, जबकि सुजुकी पहले ही Gixxer SF 250 FFV के साथ इस सेगमेंट में मौजूद है। हालांकि दोनों बाइक्स फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर बेस्ड हैं, लेकिन इनके ग्राहक और उपयोग अलग-अलग हैं।
कीमत में बड़ा अंतर
Hero Splendor Plus Flex Fuel की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 82,810 रुपये है। वहीं Suzuki Gixxer SF 250 FFV की कीमत लगभग 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऐसे में दोनों बाइक्स अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
- Hero Splendor Plus Flex Fuel में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो E5 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकता है। यह इंजन 8.4 hp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- दूसरी ओर Suzuki Gixxer SF 250 FFV में 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 28 hp की पावर और 23 Nm का टॉर्क पैदा करता है। परफॉर्मेंस के मामले में गिक्सर SF 250 FFV स्पष्ट रूप से आगे नजर आती है।
डिजाइन और फीचर्स
Splendor Plus Flex Fuel एक कम्यूटर बाइक है, जिसमें सरल डिजाइन, नए ग्राफिक्स और डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। वहीं Gixxer SF 250 FFV फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है, जो स्पोर्टी स्टाइलिंग और प्रीमियम रोड प्रेजेंस के साथ आती है।
कौन-सी बाइक खरीदें?
यदि आपका फोकस रोजमर्रा के इस्तेमाल, बेहतर माइलेज और किफायती कीमत पर है, तो Hero Splendor Plus Flex Fuel बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं दमदार परफॉर्मेंस, स्पोर्टी लुक और प्रीमियम राइडिंग अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए Suzuki Gixxer SF 250 FFV ज्यादा उपयुक्त साबित होगी।
(मंजू कुमारी)
Next Gen i20: हुंडई की नई i20 कार का पहला लुक आया सामने, जानें दमदार फीचर्स
Next Gen i20: हुंडई मोटर ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी अगले महीने इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है। नई Hyundai i20 को पहले से ज्यादा स्टाइलिश, प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने पर जोर दिया गया है।
मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन
टीजर इमेज से साफ है कि नई i20 का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक स्पोर्टी और मस्कुलर होगा। कार के फ्रंट में एरोहेड-शेप्ड LED हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो इसे आकर्षक लुक देते हैं। इसके साथ Y-शेप्ड LED DRLs और कनेक्टेड LED लाइट बार इसे आधुनिक पहचान प्रदान करेंगे।
प्रीमियम होगा केबिन
नई Hyundai i20 के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
इंजन विकल्प
ग्लोबल मार्केट में नई i20 को पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। वहीं कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है।
भारतीय बाजार में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रखे जा सकते हैं। ये इंजन बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करते हैं।
कब होगी लॉन्च?
नई जनरेशन Hyundai i20 का ग्लोबल डेब्यू अगले महीने होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Baleno और Tata Altroz जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से होगा।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi