Maharashtra के Ashram School में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत दर्ज हुई
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल के छात्रावास में सर्पदंश से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत के बाद महाराष्ट्र सरकार की आलोचना के बीच अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले दो साल में आश्रम स्कूल के 584 छात्रों की मौत हुई है। आदिवासी विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौत की वजहों में सर्पदंश, सिकल सेल बीमारी, गंभीर बीमारी, दुर्घटना और आत्महत्या शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 500 और सरकारी सहायता प्राप्त 513 आश्रम स्कूल हैं, जो आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय सुविधाएं प्रदान करते हैं।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो साल में सरकारी आश्रम स्कूलों में 384 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 200 छात्रों की मौत दर्ज की गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि 2024-25 में आश्रम स्कूल के 170 छात्रों की मौत हुई, जबकि 2025-26 में 214 छात्रों की जान गई। उन्होंने कहा कि इनमें से 36 छात्रों की मौत स्कूल परिसर में और 348 की मौत घर पर हुई। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 2024-25 में 81 और अगले वित्तीय वर्ष में 119 छात्रों की मौत हुई।
इनमें से 30 छात्रों की मौत स्कूल परिसर में और 170 की घर पर हुईं। कांग्रेस का आरोप है कि गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल छात्रावास में छात्राओं की मौत के मामले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के दौरान प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा थे। धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के छात्रावास में नौ अगस्त की मध्यरात्रि को जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत हो गई और उतनी ही लड़कियों का इलाज हो रहा है।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय स्कूल का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने का आदेश दिया।
MP के देवास में BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 कार्यकर्ता घायल
मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे करीब 40 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। घायलों में शामिल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया, तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई, जिसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें: BJP protest in Karnataka: शिवकुमार कैबिनेट में महिला मंत्री न होने पर विधान सौध में प्रदर्शन
हमारे 40 से 50 कार्यकर्ता उनके डंक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे। शर्मा ने बताया कि विजयागंज मंडी क्षेत्र में मोटसाइकिल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
उन्होंने बताया,‘‘मधुमक्खियों का हमला होते ही कई कार्यकर्ता सोयाबीन के खेत में छिप गए। उन्हें बाद में वहां से निकाला गया। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के डॉ. कमल किशोर के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में घायल छह लोगों को अस्पताल लाया गया।
इसे भी पढ़ें: BJP नेताओं ने Sukhbir Singh Badal पर हमले की निंदा की और निष्पक्ष जांच मांगी
उन्होंने बताया,‘‘इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे करीब 200 मधुमक्खियों ने काटा। इलाज के बाद सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










