Responsive Scrollable Menu

JPSC Exam Scam: 14वीं JPSC में 100 करोड़ की वसूली का था प्लान; 14वीं JPSC में 100 करोड़ की वसूली का था प्लान;

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले में सीआईडी की जांच लगातार गहराती जा रही है। जांच एजेंसी की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी बुद्धेश्वर भगत ने परीक्षा माफिया के संगठित नेटवर्क और लेन-देन के मॉडल को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा से लेकर अंतिम चयन तक पहुंचाने के लिए पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था और इसके जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध उगाही का खाका तैयार किया गया था।

कैटेगरी के हिसाब से तय था रेट और एजेंटों का कमीशन
जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, सिंडिकेट ने अभ्यर्थियों की श्रेणी के आधार पर रेट कार्ड तय कर रखा था। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए एक करोड़ रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 80 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने और अभ्यर्थियों को सिंडिकेट तक पहुंचाने वाले दलालों व एजेंटों के लिए प्रति अभ्यर्थी 15 लाख रुपये का सीधा कमीशन तय किया गया था। लेन-देन का यह पूरा खेल पूरी तरह नकद में करने की तैयारी थी।

पीटी से लेकर अंतिम चयन तक किस्तों में वसूली की योजना
परीक्षा माफिया ने वसूली के लिए चरणबद्ध मॉडल तैयार किया था। इस योजना के तहत पहला पड़ाव प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा थी, जिसके लिए अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये एडवांस के रूप में लिए जाने थे। पीटी परीक्षा पास होने के बाद अगली किस्त वसूली जाती थी, जबकि मुख्य परीक्षा (Mains) संपन्न होने तक तयशुदा कुल रकम का 50 फीसदी हिस्सा वसूलने की योजना बनाई गई थी। बाकी बची 50 फीसदी राशि का भुगतान अंतिम चयन सूची में नाम आने के बाद लिया जाना था।

सीआईडी की रडार पर अधिकारी, बिचौलिए और डिजिटल दस्तावेज
बुद्धेश्वर भगत से मिली जानकारियों और सुरागों के आधार पर सीआईडी अब इस रैकेट से जुड़े पर्दे के पीछे के चेहरों की पहचान में जुट गई है। जांच एजेंसी आयोग के अधिकारियों, कर्मचारियों, बाहरी बिचौलियों और संदिग्ध एजेंटों के पूरे गठजोड़ की कड़ियां खंगाल रही है। मामले में सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय सहित कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं, ताकि वित्तीय लेन-देन और मिलीभगत के पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें।

छात्रों के विरोध के बीच प्रशासनिक और कानूनी शिकंजा सख्त
राजधानी रांची में लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा में पारदर्शिता और गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। सीआईडी के इन खुलासों के बाद परीक्षा माफिया और इसमें शामिल सफेदपोशों पर शिकंजा और कड़ा होने की उम्मीद है। हालांकि, जांच एजेंसी का कहना है कि सामने आए इन सभी दावों और बयानों की तकनीकी व फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही कानूनी तौर पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Continue reading on the app

Instagram New Logo: एक दशक बाद Instagram ने बदली अपनी पहचान! नया लोगो आया तो यूजर्स ने किया ऐसा रिएक्ट, पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

Instagram New Logo: इंस्टाग्राम के कैमरा आइकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया बदलाव सिर्फ ऊपर दिखने वाले 'Instagram' वर्डमार्क में हुआ है। कंपनी ने इसका डिजाइन अपडेट किया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को नया लुक खास पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने नए डिजाइन को लेकर मजेदार प्रतिक्रियां साझा की है।

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

Gen Z Protest : PM Modi और CM Yogi कौन है Gen-Z की पहली पसंद? Rahul Gandhi | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:43:06+00:00

Air Strike On Lebanon: लेबनान में इज़राइली हमले #worldnews #israel #lebanon #ytshorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers