यूपी में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
UP Weather: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता की घोषणा की है. पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जबकि कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. अगले चौबीस घंटों में तापमान में गिरावट से उमस से राहत मिलेगी.
The post यूपी में बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.
UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026: पीसीएस परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउलोड
UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर PCS परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल दर्ज कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 2587 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
उत्तर प्रदेश में लोअर PCS परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS Exam City Slip 2026 जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से यह पता कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, जबकि परीक्षा का विस्तृत केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जा सकती है।
ऐसे चेक करें UPSSSC Lower PCS Exam City Slip
एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर View ALL News सेक्शन पर जाएं।
- यहां UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026 लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
2587 उम्मीदवारों का होगा चयन
UPSSSC की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2587 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही चेक कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन यात्रा और अन्य तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








