Responsive Scrollable Menu

शिमला-धर्मशाला NH पर लैंडस्लाइड, HRTC बस बची:आज भी 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; सावधानी बरतने की एडवाइजरी

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर भराड़ीघाट के पास गुरुवार रात लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान सवारियों से भरी एचआरटीसी बस चपेट में आने से बाल-बाल बची। इससे हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया। इसी जगह तीन दिन पहले बड़ी चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत और उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई थी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले छह दिन तक लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। IMD ने आज भी मंडी और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। बीती रात में भी कांगड़ा में मूसलाधार बारिश हुई। 15 अगस्त को भी छह जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिला को दी गई है। 16 अगस्त को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिला में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 17 अगस्त को राज्य में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरेसगा। IMD ने 17 व 18 अगस्त को राज्य के कुछेक क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 17 को सिरमौर, कांगड़ा और ऊना जिला में ऑरेंज अलर्ट तथा चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में यलो अलर्ट है। 19 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं IMD के अनुसार राज्य में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी है, वहां नदी नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा गया है। मानसून सीजन में सामान्य से 9 फीसदी कम बरसे बादल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में एक जून से 13 अगस्त तक 486.2 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 441.5 मिमी बादल बरसे है। बिलासपुर जिला में सामान्य से 10 फीसदी कम, हमीरपुर में 49 फीसदी, कांगड़ा में 17 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 51 फीसदी, मंडी में 25 फीसदी, सोलन में 11 फीसदी और ऊना में 7 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, चंबा में सामान्य से 3 फीसदी, किन्नौर में 20 फीसदी, कुल्लू में 29 फीसदी, शिमला में 25 फीसदी और सिरमौर में 7 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Continue reading on the app

CBSE ने शिक्षकों के लिए जारी किए NISHTHA कोर्स, DIKSHA प्लेटफॉर्म पर 845+ वर्चुअल लैब भी उपलब्ध

इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के स्किल्स को मजबूत करना और छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। CBSE ने इससे संबंधित अलग-अलग सर्कुलर 13 अगस्त 2026 को जारी किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev Viral Video : 'गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड' पर बाबा रामदेव क्या बोले ? #babaramdev #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:33:05+00:00

Rakhi Sawant on Modi : PM मोदी पर राखी सावंत का बड़ा बयान ! #pmmodi #rakhisawant #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:36:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers