Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 200 अंक गिरकर 23200 पर आया; आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी सोमवार, 8 जून को सेंसेक्स 500 अंक (0.70%) की गिरावट के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंकों (0.80%) की गिरावट है, ये 23,200 पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। ईरान के इजराइल पर हमले से तनाव बढ़ा अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें हैं। इस वजह से जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ गया है जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। कोरिया और जापान का बाजार करीब 4% टूटा अमेरिका का बाजार भी 4% टूटकर बंद हुआ था विदेशी निवेशकों ने 5 जून को नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था 5 जून को सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट के साथ 74,243 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही, ये 23,366 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

Continue reading on the app

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानें जरूरी नियम, बसों में 50% छूट और स्पेशल इंतजाम

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 29 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानें जरूरी नियम, बसों में 50% छूट और स्पेशल इंतजाम

Continue reading on the app

  Sports

ड्रीम डेब्यू! पहले ही मैच में मानव सुथार ने रचा इतिहास, एक दो नहीं बल्कि झटके 6 विकेट, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

भारत के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ किए गए अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया. उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत पहले ओवर में विकेट चटकाने से की और 6 विकेट लेकर इसका अंत किया. भारत की तरफ से डेब्यू पर नरेंद्र हिरवानी के बाद बेस्ट बॉलिंग करने वाले गेंदबाज बने. Mon, 8 Jun 2026 11:48:13 +0530

  Videos
See all

TMC Pushpa Jahangir Khan Arrested News LIVE : नेपाल बॉर्डर पर खत्म हुआ 'पुष्पा' का खेल! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:43:23+00:00

Malviya Nagar अग्निकांड मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़ा | Delhi Fire Update | Hotel Fire | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:45:22+00:00

Viral Video | सास दामाद की प्रेम कहानी ने सबको चौंकाया | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:42:47+00:00

Mumbai में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन | Bulldozer Action | BMC | Yogi Model In Mumbai | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers