'वह सिर्फ 15 साल का बच्चा है, उसे रहने दो', टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली?
15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने फैंस से अपील की है कि वे इस युवा खिलाड़ी पर दबाव न बनाएं, क्योंकि आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने के प्रेशर में बहुत अंतर होता है।
Jennifer Winget: तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग करेंगी शादी!
Jennifer Winget Wedding: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर जल्द ही दूसरी शादी कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ रिश्ते में हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है।
सगाई की चर्चा तेज
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेनिफर और विलियम ने सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि छुट्टियों के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया था, जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
कब हो सकती है शादी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने की योजना बना रहा है। फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सितंबर-अक्टूबर का समय संभावित माना जा रहा है। अगर उस दौरान शादी नहीं हो पाती है तो दिसंबर या जनवरी में भी समारोह आयोजित किया जा सकता है।
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
जेनिफर विंगेट की पहली शादी अभिनेता Karan Singh Grover से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद करण ने Bipasha Basu से शादी कर ली थी।
निजी जिंदगी को रखा सोशल मीडिया से दूर
पिछले कुछ वर्षों से जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखती आई हैं। ऐसे में उनकी कथित सगाई और दूसरी शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े- आमिर खान की तीसरी शादी का राखी गुलजार ने किया समर्थन, बोलीं- '60 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?'

Republic Bharat
Haribhoomi