ईरान युद्ध और बढ़ती महंगाई का असर फिलहाल भारतीयों की खरीदारी पर नहीं दिख रहा है. एफएमसीजी कंपनियों के अनुसार, कच्चे माल की महंगाई और सप्लाई चेन में दिक्कत के चलते उत्पादों के दाम बढ़े हैं और पैकेट का वजन भी घटाया गया है. इसके बावजूद दूध, दही से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक, बाजार में आम लोगों की जोरदार मांग बरकरार है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है. आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8 जून से शुरू हो गई है. तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में करीब 28 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 15 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान, कंगना ने वैभव के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी एक दिन सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ी ऊंचाइयां हासिल करेगा. Mon, 08 Jun 2026 09:55:37 +0530