Responsive Scrollable Menu

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

फुजियामा पावर सिस्टम्स का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत घटकर 57.8 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 67.6 करोड़ रुपये था। फुजियामा पावर सिस्टम्स ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,345.7 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 597.3 करोड़ रुपये थी। कंपनी का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सामान्यीकृत शुद्ध लाभ 165.2 करोड़ रुपये रहा।

इसमें 107.4 करोड़ रुपये के असाधारण मद (शुद्ध कर) को शामिल नहीं किया गया है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में इस महीने की शुरुआत में दो गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) क्षमता का पावर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण संयंत्र शुरू किया था। कंपनी के चेयरमैन एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक पवन कुमार गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही फुजियामा के लिए सकारात्मक शुरुआत रही।

इस दौरान कारोबार का आकार बढ़ा, वितरण नेटवर्क का लगातार विस्तार हुआ और कंपनी की विभिन्न विनिर्माण पहलों में प्रगति हुई। गर्ग ने साथ ही बताया कि कंपनी रतलाम में करीब 350 करोड़ रुपये के निवेश से 1,200 मेगावाट क्षमता का सौर सेल विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है। फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड भारत में ‘रूफटॉप’ सौर समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी सौर पैनल, सौर इन्वर्टर, लिथियम-आयन और ट्यूबलर बैटरियों सहित उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

Continue reading on the app

भोपाल में संसद-यूथ पार्लियामेंट 2.0 का शुभारंभ, 58 युवा प्रतिनिधि हुए शामिल | MP News

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विधानसभा भवन में संसद-यूथ पार्लियामेंट 2.0 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के 58 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को भविष्य के भारत का निर्माता बताया, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा आबादी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए राजनीति, नीति-निर्माण और कृषि जैसे क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों, NSS, NCC और युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। #bhopal #madhyapradesh #youthparliament #mohanyadav #narendrasinghtomar #youth #mpnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश से खेल रुका, भारत का स्कोर 288/2

भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। भारत ने टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 288 रन बनाए थे। पहले दिन का आकर्षण देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक रहा।

पडिक्कल 178 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन, जबकि ऋषभ पंत 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 77 रन बनाकर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 150 रन की साझेदारी की थी।

इसे भी पढ़ें: Devdutt Padikkal ने Sri Lanka के खिलाफ गॉल में जड़ा शतक, कोच ने की तारीफ

राहुल को हाथ में दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। बारिश ने लगातार दूसरे दिन खेल में खलल डाला। पहले दिन के दूसरे और तीसरे सत्र में भी बारिश के कारण खेल बाधित रहा था था।

Sun, 16 Aug 2026 11:27:00 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut: वंदे मातरम् विवाद पर संजय राउत का पलटवार #sanjayraut #vandemataram #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:13:23+00:00

Deepika Padukone Baby Bump: एयरपोर्ट पर Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण को किया ड्रॉप, दिखा बेबी बंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T06:12:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers