Kulfi Recipes: गर्मियों का मजा दोगुना करें, घर पर तैयार करें 7 अलग-अलग फ्लेवर की टेस्टी कुल्फी; देखें रेसिपी
Fruit Kulfi Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप इस बार बाजार की कुल्फी की बजाय घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो अलग-अलग फलों और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये 7 यूनिक कुल्फी रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं। अनार, स्ट्रॉबेरी, कीवी, ब्लूबेरी और ब्लैक करेंट जैसे फ्लेवर न सिर्फ स्वाद बढ़ाएंगे, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इन कुल्फियों को घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।
1. अनारी कुल्फी
सामग्री: अनार के दाने-1 कप, अनार का रस-1 कप, फुल क्रीम मिल्क-आधा लीटर, कॉर्नफ्लोर-1 छोटा चम्मच, पिसी चीनी-2 बड़े चम्मच, मिल्क पावडर-1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा पिस्ता-1 बड़ा चम्मच
विधि: सबसे पहलेकड़ाही में दूध डालकर उबालें और मंदी आंच पर पकाएं। आधा रहने परउसमें पिसी चीनी, कॉर्न फ्लोर, मिल्क पावडर और अनार का रस मिलाकर थोड़ा औरपकाएं। गाढ़ा होने पर 1 बड़ा चम्मच अनार के दाने मिलाकर ठंडा करलें। अब इसमिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर 7-8 घंटों के लिएफ्रीजर में रख दें। जमने पर कुल्फियों को निकालें। इनपर कटा पिस्ता बुरक कर अनार के दानों के साथतुरंत सर्व करें।
2. बनाना- स्ट्रॉबेरी कुल्फी
सामग्री: पका केला-1, स्ट्रॉबेरीजैली-2 बड़े चम्मच, फुल क्रीम मिल्क-1/2 लीटर, पिसीचीनी-1 बड़ा चम्मच, कॉर्न फ्लोर-1 बड़ा चम्मच, कटा पिस्ता-1 बड़ाचम्मच
विधि: दूध को मोटे तले के बर्तन में उबालें। धीमी आंच पर चलाते हुए आधारहने तक पकाएं।कॉर्न फ्लोर मिलाकर थोड़ा और पकाएं। पिसी चीनी मिलाकरआंच से उतारलें।केले को मैश करलें। दूध ठंडा होने पर इसमें मैशकिया केला और स्ट्रॉबेरीजैलीअच्छी तरह मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कुल्फी केसांचों में भरकर फ्रीजर में रख दें। 6-7 घंटों के बाद जमने पर कुल्फियोंको सांचों से निकालें और कटा पिस्ता बुरक कर तुरंत सर्व करें।
3. एप्पल-कीवी कुल्फी
सामग्री: कसा हुआ सेब-आधा कप, क्रश्ड कीवी-3 बड़े चम्मच, फुल क्रीम मिल्क-2 लीटर,मिल्क पावडर-100 ग्राम, पिसी चीनी-100 ग्राम, कटा पिस्ता-1 छोटा चम्मच
विधि: दूध को मोटे तले के बर्तन में उबालें। धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। दूध आधा रहने पर इसमें मिल्क पावडर और पिसी चीनी मिलाकर आंच से उतारलें।ठंडा होने पर इसे दो भागों में बांटलें। एक में कसा हुआ सेब और दूसरेमें क्रश्ड कीवी अच्छी तरह मिलाएं। फिर कीवी वाले मिश्रण को कुल्फी के सांचोंमें आधा-आधा भरकर फ्रीजर में रख दें। 3-4 घंटों बाद सांचों केखाली भाग में सेब वाला मिश्रण भरकर वापस फ्रीजर में रख दें। 5-6 घंटोंबाद जमने पर कुल्फियों को सांचों से निकालें और कटा पिस्ता बुरक कर तुरंत सर्व करें।
4. ब्लैक करेंट पिस्ता कुल्फी
सामग्री: क्रश्डब्लैक करेंट -5 बड़े चम्मच, फुल क्रीम मिल्क-डेढ़ लीटर, मावा-150ग्राम, पिसी चीनी-100 ग्राम, कटा पिस्ता-2 बड़े चम्मच
विधि: दूध को मोटे तले के बर्तन में उबालें।उबाल आने पर आंच कम करके चलातेहुए आधा होने तक पकाएं। फिर उसमें मावा और पिसी चीनी अच्छी तरह मिलाकरठंडा करलें। अब इसमें ब्लैक करेंट क्रश और आधा कटा पिस्ता मिलाकर अच्छी तरहसे ब्लेंड करें। फिर इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर आठ-दसघंटों के लिएफ्रीजर में रख दें। जमने पर कुल्फियों को सांचों सेनिकालें। इन पर कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।
5. ब्लूबेरी कुल्फी
सामग्री: सूखी ब्लूबेरी-4 बड़े चम्मच, फुल क्रीम मिल्क-1 कप, पिसी चीनी-2 बड़े चम्मच, कॉर्न फ्लोर-2 बड़े चम्मच, दूध की मलाई-1 बड़ा चम्मच
विधि: सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीसें। मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकरआठ-दस घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें। जमने पर कुल्फियां सांचों से निकालें औरतुरंत सर्व करें।
6. चिलगोजा कुल्फी
सामग्री: भुना हुआ छिला चिलगोजा-1 कप, फुल क्रीम मिल्क-1 लीटर, ब्रेड स्लाइस-4,पिसी चीनी-चौथाई कप, इलायची पावडर-आधा छोटा चम्मच, बारीक कटापिस्ता-2 बड़े चम्मच
विधि: ब्रेड स्लाइस के टुकड़े करके मिक्सी में पीसकर बुरादा बनालें। दूध को तेजआंच पर कड़ाही में उबालें। आंच कम करके ब्रेड का बुरादा मिलाकर चलातेहुए पकाएं। दूध आधा रहने पर पिसी चीनी और इलायची पावडर मिलाकर आंच बंद करदें। ठंडा करके चिलगोजे मिलाकर मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर8-9 घंटों के लिए फ्रीजर में रखें। जमने पर कुल्फी निकालें और कटा पिस्ताडालकर सर्व करें।
7. मार्बल कुल्फी
सामग्री: क्रश्ड कीवी-2 बड़े चम्मच, मैंगो पल्प-2 बड़े चम्मच, फुल क्रीम मिल्क-1 लीटर, इलायची पावडर-आधा छोटा चम्मच, पिसी चीनी-चौथाई कप
विधि: दूध को कड़ाही में डालकर हाई फ्लेम पर उबालें। फ्लेम कम करके चलाते हुए पकाएं। दूध आधा रहने पर चीनी और इलायची पावडर मिलाकर 2-3 मिनट बादआंच बंद करदें। मिश्रण को बाउल में निकालकर ठंडा करके 3 भागों मेंबांटलें। इनमें से एक में क्रश्ड कीवी और दूसरे में मैंगो पल्प मिलालें। अबतीनों को एक बाउल में डाललें। इसमें हल्का-सा चम्मच घुमादें। फिर इस मिश्रणको कुल्फी के सांचों मंव भरकर 10-12 घंटों के लिए फ्रीजर में रखदें। अच्छी तरह जमने पर सांचों से निकाल कर ठंडी-ठंडी मार्बल कुल्फी सर्व करें।
बेगूसराय सीवरेज घोटाला : बुडको और दागी कंपनियों का 244 करोड़ का ‘खेल’, अब हाईकोर्ट में खुलेगी पोल..
Begusarai News : गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के दावों और सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के खेल पर अब पटना उच्च न्यायालय की पैनी नजर है। बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में बुडको और उसकी दो सहयोगी निर्माण कंपनियों द्वारा सीवरेज सिस्टम प्लांट परियोजना में किए गए कथित 244 करोड़ रुपये के महाघोटाले को [...]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
The Begusarai