Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 52 जवानों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 52 जवानों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

Continue reading on the app

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ आपराधिक मानहानि का केस और लखनऊ मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन रद्द कर दिया। यह कार्रवाई हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर पर उनकी टिप्पणियों को लेकर की गई थी। कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उन पर मुकदमा चलाने के लिए ज़रूरी मंज़ूरी नहीं दी थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने आदेश दिया, उत्तर प्रदेश राज्य (प्रतिवादी) द्वारा दाखिल हलफनामे में आरोपी/अपीलकर्ता पर मुकदमा चलाने के लिए मंज़ूरी दिए जाने का कोई ज़िक्र नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए, मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश और शिकायत को रद्द किया जाता है। लखनऊ कोर्ट ने वकील नृपेंद्र पांडे की निजी शिकायत के बाद गांधी को समन भेजा था। पांडे का आरोप था कि 2022 में महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता ने सावरकर को "अंग्रेज़ों का नौकर" कहा था और दावा किया था कि उन्हें अंग्रेज़ों से पेंशन मिलती थी। गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने 4 अप्रैल, 2024 को उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट गए।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का PM Modi पर हमला, BJP-RSS को बताया जोकरों का समूह

25 अप्रैल को उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने गांधी से कहा आप आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते... और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसे बयान दोहराए तो उनके खिलाफ़ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की जाएगी। क्या आपके क्लाइंट को पता है कि महात्मा गांधी भी वायसराय को संबोधित करते समय ‘आपका वफादार सेवक’ शब्द का इस्तेमाल करते थे? क्या आपके क्लाइंट को पता है कि उनकी दादी, जब वे प्रधानमंत्री थीं, तब उन्होंने भी उस सज्जन (सावरकर) की तारीफ़ करते हुए एक पत्र भेजा था? जस्टिस दत्ता ने गांधी की ओर से पेश हुए सीनियर वकील ए एम सिंघवी से  कहा कि जब आपको इतिहास पता हो, तो आप आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करते। आप ऐसी टिप्पणी क्यों करते हैं?

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, प्रह्लाद जोशी बोले- परिपक्व बनें

जज ने उनसे भविष्य में ऐसे बयान न देने को भी कहा। “उन्हें आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। क्या आज़ादी की लड़ाई लड़ने वालों के साथ आप ऐसा ही बर्ताव करते हैं? कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगा दी और कहा कि मंज़ूरी (sanction) के मुद्दे पर उनका कानूनी पक्ष मज़बूत है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दत्ता ने राज्य के वकील से पूछा, “मंज़ूरी कहाँ है?…आपको कानून का पालन करना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा नहीं कर सकते तुम... स्टीव स्मिथ की बचकानी हरकत पर डेविड वॉर्नर ने जमकर सुनाया, सरेआम उतारी इज्जत

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब है. ऑस्ट्रेलिया की दुर्दशा की वजह टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का फेल होना है. इस दौरान कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह की हरकत की उससे पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बुरी तरह से निराश नजर आए, जिसके कारण उन्होंने कमेंट्री में सबके स्टीव स्मिथ की क्लास लगा दी. Sun, 16 Aug 2026 06:45:45 +0530

  Videos
See all

UP News: UP में पनीर, घी, खोया समेत 6 उत्पादों पर रोक | Analogue Paneer | Ghee | Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:10:17+00:00

JPSC JSSC Protest: 'छात्र हित में लें फैसला', CM हेमंत सोरेन से बोले Student Leader Ravindra Paswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T02:14:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers