Responsive Scrollable Menu

'100 लोग दौड़े चले आएंगे जब औरत को', सिनेमा की 'गंदी सोच' की जब स्मिता पाटिल ने उधेड़ी बखिया

एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ने दशकों पहले फिल्मों में महिलाओं को कामुक दिखाने जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई थी. सिनेमा की इस मजबूत एक्ट्रेस ने हमेशा कमर्शियल फायदे के लिए महिलाओं के शरीर के दिखावे की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने अपने एक वायरल इंटरव्यू में साफ कहा था कि दर्शकों पर जबरन आधा-नंगा शरीर परोसने की सोच गलत है. अगर फिल्म सच्चे दिल से बनाई जाए तो वह अपने दम पर चलती है.

Continue reading on the app

क्या है कन्या सुमंगला योजना? डीबीटी और डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता को मिली नई पहचान

उत्तर प्रदेश में बेटियों के उत्थान और सशक्तीकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आज प्रदेश की लाखों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी बनकर उभरी है. महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक बालिकाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने का कार्य कर रही है. 

27,37,703 बालिकाओं को लाभान्वित किया 

प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 27,37,703 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, वहीं, 674.15 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है. यह उपलब्धि न केवल योजना की व्यापक पहुंच को दर्शाती है, बल्कि बेटी के कल्याण के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है.

अहम पड़ावों पर आर्थिक सहायता प्रदान की

सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन में तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया है. योजना का संचालन पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी है. वहीं पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. इस व्यवस्था ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है और अनियमितताओं की संभावनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया है. समयबद्ध भुगतान और पारदर्शिता ने योजना के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत किया है. साल 2019 में शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है.

छह चरणों में कुल 25 हजार रुपए की सहायता

योजना के अंतर्गत छह चरणों में कुल 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है, जिसमें बच्ची के जन्म पर 5,000 रुपये, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण पर 2,000 रुपये, कक्षा-1 में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा-6 में प्रवेश पर 3,000 रुपये और कक्षा-9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये मिलते हैं, साथ ही इंटरमीडिएट/हाईस्कूल उत्तीर्ण कर डिग्री/डिप्लोमा में एडमिशन लेने पर 7,000 रुपए मिलते हैं. इस तरह यह सहायता न केवल बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करती है बल्कि परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करती है.

उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना का बढ़ता दायरा इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार की नीतियों के केंद्र में महिलाओं और बालिकाओं का सर्वांगीण विकास है. आर्थिक सहायता, पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध लाभ वितरण के माध्यम से यह योजना आज लाखों परिवारों के लिए भरोसे का नाम बन चुकी है और सच मायनों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी साबित हो रही है.

पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे

महिला कल्याण विभाग की निदेशक सी. इन्दुमती ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश की बेटियों के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. सम्बधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे. इसके लिए सभी जिलों को समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. यह योजना केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी अहम भूमिका निभा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बालिकाओं के सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है.

स्रोत-आईएएनएस

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को खुलकर खेलने दें, उनसे तुरंत चमत्कार की उम्मीद न करें, सौरव गांगुली बोले- उसे अभी बच्चा ही रहने दें

Sourav Ganguly statement Vaibhav sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल होकर सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं. आईपीएल में 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' जीतने वाले इस युवा बल्लेबाज को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है.उनके इस ऐतिहासिक चयन पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों से अपील की है कि वे इस किशोर खिलाड़ी पर उम्मीदों का अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें मैदान पर खुलकर खेलने दें. Sun, 7 Jun 2026 23:05:53 +0530

  Videos
See all

Patna Coaching Update: खान सर के चाचा बोले- 'वो धमकाता है..उसकी डिग्री फर्जी है' | Khan Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T18:15:34+00:00

Breaking News: Upendra Kushwaha बोले- JDU बनाने में मैंने भी पसीना बहाया | Nishant Kumar | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T18:10:38+00:00

Bengal Madarsa Survey: बंगाल में मदरसों का सर्वे..बौखला गए कट्टरपंथी! CM Suvendu | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T18:10:07+00:00

Bengal Politics: साड़ी के ढेर में छिप TMC नेता..लोगों ने पहनाई चप्पलों की माला! TMC Leader | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T18:11:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers