खंडवा में लहरों पर तैरते हुए निकली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का अनोखा नजारा
स्वतंत्रता दिवस से पहले देश भर में देशभक्ति के अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कहीं तिरंगा रैली निकाली जा रही है तो कहीं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा खंडवा में भी देखने को मिला।
मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह खंडवा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई लेकिन इसका अंदाज थोड़ा अनोखा और अलग था। दरअसल यहां अबाना नदी के गणगौर घाट क्षेत्र में लहरों के राजा तैराक दल के सदस्यों ने नदी की लहरों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर तैरते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
तैरते हुए निकली तिरंगा यात्रा
तैराक दल के सदस्यों ने देशभक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अपने हाथों में तिरंगा लिया और तैरते हुए नदी के बीच पहुंचे और फिर इसे लहराया। दल के कुछ सदस्य गहरे पानी में भी उतरे और तिरंगा फहराते हुए दिखाई दिए। नदी की लहरों के बीच तिरंगे के साथ युवाओं को तैरते हुए देखना अपने आप में एक अद्भुत दृश्य था। इस दौरान जन गण मन भी गया गया।
हर साल करते है आयोजन
बता दें कि तेरा ग्रुप के सदस्य हर साल 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालते हैं। ऐसे ही लहरों के बीच जाकर तिरंगा लहराया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना और जोश पैदा करना है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि जब लोगों ने नदी में तिरंगे के साथ तैरता हुआ देखते हैं तो उनके अंदर भी देश प्रेम की भावना जागृत होती है। इस तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। यह भी बताया गया है कि इस यात्रा में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग शामिल होते हैं और मिलकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देते हैं। इस बार भी सभी एकत्रित हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए यह कहा कि तिरंगा देशवासियों की एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है।
Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कैसी है, थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं?
Awarapan 2 Review in Hindi: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की टिकट बुक करने से पहले इसका स्पॉइलर फ्री रिव्यू पढ़ लीजिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan










