अरब सागर में सनसनाते बढ़ रहा मानसून, उधर बंगाल की खाड़ी से 70 की रफ्तार में तबाही, IMD की 96 घंटे वाली चेतावनी
IMD Tomorrow Weather: मानसून केरल के बाद अरब सागर के रास्ते कर्नाटक, गोवा के बाद महाराष्ट्र में जोरदार दस्तक दी है. तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गया है. दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में बने एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में एक्टिव मौसमी प्रणाली की वजह से बिहार, ओडिशा, झारखंड सहित कई इलाकों के लिए आने वाले 3 से 4 दिनों के बाद 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. वहीं, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है. आने वाले शनिवार तक मौसम सही होने की संभावना नहीं है. वहीं, दक्षिण भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने गोवा और मंगलौर के आसपास के तटीय इलाकों में भारी बारिश और आंधी तूफान की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.
Ground Report: कभी भी हो जाता एक्सीडेंट... भीलवाड़ा के इस क्षेत्र में न सड़क, न पानी! ग्रामीण बोले- अब कब बदलेगी तकदीर?
Bhilwara Ground Report: भीलवाड़ा जिले का एक क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है. ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि यहां के ग्रामीणों को सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. खराब या कच्चे रास्तों के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है, वहीं पानी की समस्या ने ग्रामीण जीवन को और मुश्किल बना दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने समस्याएं उठाई गईं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया. बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सेवाओं तक पहुंच प्रभावित होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















