Responsive Scrollable Menu

Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, धन, प्रेम और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। मजबूत शुक्र जीवन में आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है। वहीं वैवाहिक जीवन मधुर बनाता है। वहीं अगर शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी, फिजूलखर्ची और वैवाहिक जीवन में तनाव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शुक्र को मजबूत करना बेहद जरूरी माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ कुछ पौधों को घर में लगाने से शुक्र की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इससे जातक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन पौधों को घर में सही दिशा में लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा


कमजोर शुक्र के लक्षण

शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत न होने पर घर, वाहन, वस्त्र आदि सुखों में कमी या समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो विवाह आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लव लाइफ में पार्टनर के साथ बार-बार तनाव और अनबन होना भी कमजोर शुक्र के लक्षण होते हैं।

अच्छी कमाई होने के बाद भी अगर आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है और फिजूलखर्ची बनी रहती है। तो यह भी कमजोर शुक्र का लक्षण हो सकता है।

इन लक्षणों के दिखने पर किसी जानकार ज्योतिष को अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति जरूर दिखवानी चाहिए। इसके बाद जरूरी उपाय करने चाहिए। वहीं वास्तु के मुताबिक घर में कुछ पौधों को लगाकर शुक्र की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

अनार का पौधा

शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप घर में अनार का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। सही दिशा में अनार का पौधा लगाने से बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं। इससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और बिकती हुई प्रॉपर्टी के अच्छे दाम पर जाने के संयोग बनते हैं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। हिंदू धर्म के मुताबिक यह बेहद पवित्र होता है और इसमें मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए तुलसी के पौधे को घर में लगाना लाभकारी सिद्ध होता है। वास्तु के मुताबिक इसको दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुक्र ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है। वहीं तुलसी के पौधे को लगाने से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही रोजाना तुलसी की पूजा जरूर करना चाहिए।

गुड़हल का पौधा

वास्तु के मुताबिक घर में गुड़हल का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से नवग्रह शांत होते हैं और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। इससे जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी कम होती है और पैसे भी टिकते हैं। वास्तु के मुताबिक गुड़हल का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि के संयोग बनते हैं।

गुलाब का पौधा

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे शुक्र की अनुकूलता बनी रहती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को ताजे गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

Continue reading on the app

July में WPI Inflation घटकर 9.78 प्रतिशत रही, ईंधन और खाद्य वस्तुओं के दाम गिरने से मिली राहत

ईंधन एवं बिजली तथा खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के बीच थोक मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली घटकर 9.78 प्रतिशत रह गई, जबकि जून में यह 9.87 प्रतिशत थी। सरकार के नए आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों के तहत पहली बार मुद्रास्फीति में मासिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया में युद्ध और इसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में अवरोध से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल तथा उर्वरक की लागत बढ़ी, जिसका असर खाद्य कीमतों पर भी पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

भारत अपने अधिकतर कच्चे तेल का आयात इसी रास्ते से करता है। इससे चालू वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत से थोक महंगाई लगातार बढ़ती रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को मासिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े जारी करते हुए कहा, ‘‘जुलाई 2026 में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पादों सहित), खाद्य वस्तुएं, बुनियादी धातुओं का विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण तथा रसायनों एवं रासायनिक उत्पादों का विनिर्माण थोक मुद्रास्फीति के प्रमुख कारक रहें।’’ ईंधन एवं बिजली क्षेत्र में थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 20.05 प्रतिशत हो गई जो जून में 27.41 प्रतिशत थी।

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति भी जुलाई में घटकर 5.44 प्रतिशत रही जबकि जून में यह 5.49 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 8.29 प्रतिशत हो गई जो जून में 7.48 प्रतिशत थी। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई जो जून में 4.38 प्रतिशत थी।

इसे भी पढ़ें: TCS Shares में बड़ी गिरावट के बीच Sensex 188 अंक टूटा, निवेशकों में Inflation Data को लेकर डर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने इस महीने की शुरुआत में नीतिगत दरों को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखा था। समिति ने अल नीनो की स्थिति के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर एवं असमान रहने का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान पांच प्रतिशत रखा था।

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को दुविधा में डाला, अब कैसे होगी साई सुदर्शन की वापसी?

साई सुदर्शन पिछले करीब 1 साल से भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 की पोजिशन पर खेल रहे थे लेकिन अभी तक खुद को स्थापित नहीं कर सके थे. देवदत्त पडिक्कल की इस एक पारी ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है. Sun, 16 Aug 2026 23:04:59 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest News : हेमंत सोरेन से अलख सर की बड़ी अपील ! #alakhpandey #alakhsir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:02:14+00:00

Baba Ramdev News : प्रोटेस्ट पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान ! #babaramdev #genz #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T20:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers