Responsive Scrollable Menu

महासागरों की रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें क्या है क्रायोस्फीयर

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पृथ्वी पर मौजूद बर्फ सिर्फ ठंडे इलाकों की पहचान नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया की जलवायु और महासागरों के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसी बर्फीले तंत्र को ‘क्रायोस्फीयर’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि महासागरों का भविष्य काफी हद तक क्रायोस्फीयर की स्थिति पर निर्भर करता है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में इसके संरक्षण और अध्ययन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पृथ्वी पर बर्फ के सभी रूपों को मिलाकर क्रायोस्फीयर कहा जाता है। यह शब्द ग्रीक भाषा के ‘क्रियोस’ से लिया गया है, जिसका मतलब है बर्फीली ठंड। आज की जलवायु परिवर्तन की चर्चा में क्रायोस्फीयर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे महासागरों की सेहत और भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है।

क्रायोस्फीयर में शामिल हैं- जमीन पर पड़ी बर्फ, नदियों और झीलों की बर्फ, हमेशा जमी रहने वाली जमीन (पर्माफ्रॉस्ट), अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की विशाल हिम वॉल्स, हिमनद (ग्लेशियर), हिम शिखर, बर्फ के टुकड़े (आइसबर्ग) और समुद्री बर्फ। ये सभी मिलकर पृथ्वी के ठंडे इलाकों का निर्माण करते हैं।

अब सवाल है कि इसे महासागरों की रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा, क्यों माना जाता है, क्रायोस्फीयर महासागरों के लिए क्यों इतना जरूरी है? यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) के अनुसार, क्रायोस्फीयर महासागरों को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है। ग्लेशियरों और हिम चादरों से पिघलकर आने वाला मीठा पानी महासागरों की धाराओं को प्रभावित करता है। समुद्री बर्फ सूरज की किरणों को (रिफ्लेक्ट) करती है, जिससे पृथ्वी का तापमान नियंत्रित रहता है। जब यह बर्फ पिघलती है तो समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

यूनेस्को के अनुसार, क्रायोस्फीयर में हो रहे तेज बदलाव पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्री बर्फ कम हो रही है और पर्माफ्रॉस्ट पिघलने से बड़ी मात्रा में मीथेन गैस निकल रही है, जो जलवायु परिवर्तन को और तेज कर रही है। इन बदलावों से समुद्री जानवरों का पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है, मछली पकड़ने वाले समुदायों की आजीविका प्रभावित हो रही है और तटीय शहरों पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी समस्या को समझते हुए यूनेस्को ने अपने अंतर-सरकारी जल विज्ञान कार्यक्रम (आईएचपी) के तहत क्रायोस्फीयर साइंस के लिए कार्रवाई का दशक शुरू किया है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिकों, सरकारों और स्थानीय समुदायों को एक साथ लाकर क्रायोस्फीयर के बदलाव को बेहतर तरीके से समझना और उसके अनुसार कदम उठाना है।

वैज्ञानिक लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि क्रायोस्फीयर में हो रहे बदलाव पहले से कहीं ज्यादा तेजी से हो रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हम ग्लोबल वार्मिंग को कम करने, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रकृति संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करें।

वहीं, यूनेस्को के अनुसार, जैसे-जैसे विश्व महासागर दिवस नजदीक आ रहा है, यह याद रखना बहुत जरूरी है कि महासागरों की रक्षा सिर्फ समुद्र में सफाई करने से नहीं, बल्कि क्रायोस्फीयर की सुरक्षा से भी शुरू होती है।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के लिए माकपा ने ब्रिटास को नामित किया

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के लिए माकपा ने ब्रिटास को नामित किया

Continue reading on the app

  Sports

3 साल से बाहर बैठे श्रेयस अय्यर को बनाया टी20 कप्तान, मीडिया के सामने आकर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा

चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी. आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम से भी सूर्यकुमार को बाहर रखा गया है. श्रेयस को कप्तानी दिए जाने पर सूर्या ने बधाई दी और कहा कि ये खुशी की बात है कि मुंबई का लगातार तीसरा खिलाड़ी देश के टी20 टीम की कप्तानी करेगा. Sun, 7 Jun 2026 15:12:56 +0530

  Videos
See all

US Iran War LIVE Updates: अमेरिका ने फिर दहला दिया ईरान I Trump I Hormuz | Netanyahu | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T10:03:03+00:00

INDIA Bloc Meeting: सोमवार को Mamata Banerjee INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने वाली हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T10:01:39+00:00

Jaipur में रूह कांपने वाली वारदात! हत्या के बाद गड्ढे में दफना दी लाश! | Breaking News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T10:02:51+00:00

UP Assembly Election 2026: UP में Rahul Gandhi काटेंगे Akhilesh Yadav का मुस्लिम वोट? | Chunav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T10:10:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers