Responsive Scrollable Menu

Box Office पर Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, एडवांस बुकिंग में कमाए 3.26 करोड़ रुपये

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में, इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947, सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े आने लगे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 के मुकाबले चार गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

आवारापन 2 की शानदार शुरुआत

फिल्मों के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, आवारापन 2 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में अब तक लगभग 3.26 करोड़ रुपये की टिकटें बेच ली हैं। इसके 5,934 शो के लिए करीब 1,02,470 टिकट बिक चुके हैं। अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लें, तो इसका संभावित कुल कलेक्शन लगभग 5.44 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

राज्यों में कमाई के आंकड़े

कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जहां फिल्म ने 1.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद दिल्ली में 1.1 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश में 61.27 लाख रुपये, गुजरात में 44.28 लाख रुपये और पश्चिम बंगाल में 36.62 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई।

फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में

इस फिल्म को साल 2007 में आई पहली आवारापन की लोकप्रियता का बड़ा फायदा मिल रहा है, जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भी पढ़ें: Crime Patrol के नए होस्ट बने Ajay Devgn, शो से रिप्लेस होने पर Anup Soni ने तोड़ी चुप्पी

बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग का हाल

दूसरी तरफ, सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में लगभग 81.39 लाख रुपये की कमाई की है। इसके 5,672 शो के लिए करीब 29,261 टिकट बिके हैं। ब्लॉक सीटों को मिलाकर इसका कुल संभावित कलेक्शन करीब 2.46 करोड़ रुपये बैठता है।

बंटवारा 1947 का राज्यों में प्रदर्शन

राज्यों के हिसाब से देखें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा 59.16 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। इसके बाद महाराष्ट्र में 43.17 लाख रुपये, गुजरात में 26.79 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश में 23.55 लाख रुपये और राजस्थान में 15.07 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। इसे भी पढ़ें: Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

फिल्म बंटवारा 1947 की कहानी के बारे में

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के बंटवारे की कहानी पर आधारित है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल नजर आ रहे हैं।

Continue reading on the app

जुलाई में थोक महंगाई दर में आई हल्की कमी, डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 9.78 प्रतिशत रहा

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए, भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जुलाई 2026 में मामूली नरमी के साथ 9.78 प्रतिशत रही, जो कि इससे पिछले महीने जून में 9.87 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यानी थोक महंगाई दर में हल्की कमी आई है, लेकिन यह अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि जुलाई में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 110.0 रहा, जबकि जून 2026 में यह 110.2 था। हालांकि समग्र सूचकांक में मामूली कमी देखने को मिली, लेकिन कई प्रमुख श्रेणियों में कीमतों का दबाव बना रहा।

जुलाई के दौरान प्राथमिक वस्तुओं में महंगाई दर 8.52 प्रतिशत दर्ज की गई, जो जून में 7.00 प्रतिशत थी। इसी तरह विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर बढ़कर 8.29 प्रतिशत हो गई, जबकि जून में यह 7.48 प्रतिशत थी। दूसरी ओर ईंधन एवं ऊर्जा श्रेणी में महंगाई दर जून के 27.41 प्रतिशत से घटकर 20.05 प्रतिशत पर आ गई, लेकिन यह अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

जुलाई में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 117.2, ईंधन एवं ऊर्जा का 105.4 और विनिर्मित उत्पादों का 108.4 दर्ज किया गया। जून में ये क्रमशः 116.1, 111.1 और 107.8 थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में थोक महंगाई बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पाद), खाद्य वस्तुएं, बेसिक मेटल्स, गैर-खाद्य प्राथमिक उत्पाद, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण तथा रसायन एवं रासायनिक उत्पाद शामिल रहे। इन क्षेत्रों में कीमतों में बढ़ोतरी का प्रभाव कुल थोक महंगाई पर दिखाई दिया।

विशेष रूप से डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में महंगाई बढ़ी है। जुलाई 2026 में खाद्य महंगाई 6.65 प्रतिशत रही, जबकि जून 2026 में यह 6.14 प्रतिशत थी। इससे संकेत मिलता है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में दबाव अभी भी बना हुआ है।

मंत्रालय ने मई 2026 के आंकड़ों में संशोधन भी किया है। मई का अंतिम थोक मूल्य सूचकांक 109.9 के प्रारंभिक अनुमान से संशोधित होकर 110.1 कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप मई की डब्ल्यूपीआई महंगाई दर 9.68 प्रतिशत से बढ़कर 9.88 प्रतिशत हो गई है।

सरकार ने बताया कि मई 2026 के अंतिम आंकड़े 98.14 प्रतिशत वेटेड रिस्पॉन्स रेट के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिससे आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ी है।

इसके अलावा, आउटपुट प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) का मई 2026 का अंतिम आंकड़ा भी संशोधित किया गया है। यह प्रारंभिक अनुमान 109.6 से बढ़कर 109.9 हो गया है।

वहीं, विनिर्माण क्षेत्र के लिए ऑल इंडिया ट्रायल इनपुट प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) जुलाई 2026 में 105.9 दर्ज किया गया। मई 2026 का अंतिम इनपुट पीपीआई आंकड़ा भी 104.9 (अनंतिम अनुमान) के प्रारंभिक अनुमान से संशोधित होकर 106.5 (फाइनल इंडेक्स) कर दिया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच को लेकर हो रही है। आमतौर पर गॉल की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। पिच पर जमकर पानी डाला गया है और फिलहाल यह सूखी या पहले ही दिन से गेंद को तेजी से घुमाने वाली सतह नहीं दिख रही है।

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी पिच को अच्छी बताया है। उनका मानना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ इसमें बदलाव आएगा और गेंदबाजों को बाद के दिनों में अधिक मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों के लिए तैयारी की है और अब सबसे जरूरी चीज मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और सही जगह पर गेंद डालना है।

मोर्केल के मुताबिक, अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। वहीं पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में गेंदबाजों को लगातार सही क्षेत्र में गेंद डालकर दबाव बनाना होगा। उनका मानना है कि गॉल में परंपरागत तौर पर पहले दो दिन बल्लेबाजों के लिए बेहतर होते हैं, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला काफी अहम रहेगा।

यही स्थिति भारतीय टीम के सामने अंतिम ग्यारह को लेकर भी बड़ी पहेली खड़ी कर रही है। तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरना फिलहाल ज्यादा मजबूत विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि इससे टीम को बल्लेबाजी में भी गहराई मिलती है। हेड कोच गौतम गंभीर आमतौर पर गेंदबाजी संयोजन के लिए बल्लेबाजी की मजबूती से समझौता करना पसंद नहीं करते हैं।

मौजूदा समीकरण में रवींद्र जडेजा प्रमुख हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की अगुआई कर सकते हैं। कुलदीप यादव का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के बीच मुकाबला है, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल थोड़ा आगे दिखाई दे रहे हैं।

मोर्ने मोर्केल ने कहा कि कुलदीप यादव आक्रामक गेंदबाज हैं, जबकि रवींद्र जडेजा अपने अनुभव और सटीक गेंदबाजी के कारण बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनके मुताबिक तीनों की गेंदबाजी शैली अलग है और जरूरत के हिसाब से कप्तान शुभमन गिल उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गौरतलब है कि गॉल में पिछला टेस्ट जून 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में दोनों टीमों ने 450 से ज्यादा रन के स्कोर बनाए थे। चार शतक और चार अर्धशतक भी लगे थे। श्रीलंका के प्रमुख स्पिनर प्रभात जयसूर्या पहली पारी में 48 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद एक भी विकेट नहीं ले सके थे और दूसरी पारी में भी उन्हें केवल एक विकेट मिला था।

भारत ए की पिछले महीने इसी मैदान पर हुई दो मुकाबलों की श्रृंखला से भी बल्लेबाजों के लिए अच्छी परिस्थितियों के संकेत मिले थे। तेज गेंदबाजों को भी यहां गेंदबाजी में मदद मिली थी। गुरनूर बराड़ ने दूसरे मुकाबले में 10 विकेट लेकर खासा प्रभावित किया था। उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ने के बाद अभ्यास में लगातार तेज गेंदबाजी की है और टेस्ट पदार्पण के करीब पहुंच गए हैं।

हालांकि, फिलहाल उनका इंतजार थोड़ा और बढ़ सकता है। गॉल में मुकाबला शुरू होने से पहले सभी की नजर टॉस पर रहेगी। इस मैदान पर हाल के वर्षों में पहली और चौथी पारी के स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए सफलता का सबसे अहम मंत्र हो सकता है, क्योंकि जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, स्पिनरों के लिए पिच पर गेंद पकड़ने और ज्यादा घूमने की संभावना बढ़ सकती है।
Fri, 14 Aug 2026 20:32:26 +0530

  Videos
See all

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर Jharkhand Vidhan Sabha को तिरंगे से रोशन हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T15:14:32+00:00

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | PM Modi | CM Yogi | CJP | CJI | Kiren Rijiju | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T15:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers