Responsive Scrollable Menu

एआई ट्रेड कम होने के शुरुआती संकेत, भारत में विदेश निवेश प्रवाह में हो सकता है सुधार

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक के एक सत्र में 5 प्रतिशत लुढ़के से एआई बबल के फूटने के शुरुआती संकेत मिले हैं, लेकिन इस बदलाव से भारतीय शेयर बाजार में विदेश निवेश प्रवाह में सुधार देखने को मिल सकता है। यह जानकारी रविवार को एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई थी।

एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, मई में एफआईआई ने 32,963 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। जून में भी बिकवाली को जारी रखा। इस महीने की शुरुआत से अब तक 42,926 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं, जिससे 2026 में अब तक बिकवाली का आंकड़ा 2,83,662 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

चालू खाता घाटे और भुगतान संतुलन अंतर को पूरा करने के लिए विदेशी निवेश (एफपीआई) के प्रवाह के महत्व को देखते हुए, केंद्रीय बैंक और सरकार ने एफपीआई को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “केंद्र द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ को कर से छूट देने जैसे उपायों के साथ-साथ मौद्रिक नीति में आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जुटाए गए एफसीएनआर जमा पर हेजिंग लागत को वहन करने, फॉरेक्स स्वैप विंडो का विस्तार, एफएआर मार्ग के माध्यम से सरकारी बॉन्ड तक पहुंच में वृद्धि और भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एनआरआई और ओसीआई की सीमा में वृद्धि जैसी घोषणाएं भारत में विदेशी मुद्रा प्रवाह को मजबूत करेंगी।”

इससे रुपए को स्थिर होने में भी मदद मिली है। वैश्विक अस्थिरता के कारण रुपया गिरकर 96.96 के निचले स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि, 5 जून को बढ़कर 94.94 हो गया था।

विश्लेषक ने कहा, “अगर विदेशी निवेशकों को भारत में वापस लाना है, तो एआई ट्रेड, जो भारत से विदेशी निवेश के बाहर ले जाने का मुख्य कारण रहा है, में बदलाव आना चाहिए। फिलहाल इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।”

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता की चिंताओं के बीच, निफ्टी और सेंसेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के साथ बाजार पिछले सप्ताह बंद हुए।

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतों ने गिरावट को सीमित करने में मदद की।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

FASTag Recharge: मिनटों में रिचार्ज होगा FASTag, ऑनलाइन कई विकल्प हैं मौजूद; बस फॉलो करें ये स्टेप्स

FASTag Recharge: भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को आसान और तेज बनाने के लिए फास्टैग तकनीक को अनिवार्य किया गया है. आज के समय में यह टोल भुगतान का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय माध्यम बन चुका है. इसकी मदद से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों में खड़े होकर नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती है और वाहन बिना रुके आसानी से गुजर जाते हैं. हालांकि, इस सुविधा का निरंतर लाभ उठाने के लिए आपके फास्टैग खाते में पर्याप्त बैलेंस होना बेहद जरूरी है.

मोबाइल में हैं कई विकल्प मौजूद

कई बार लोग सफर के दौरान बैलेंस चेक करना भूल जाते हैं, जिससे उन्हें टोल नाके पर परेशानी का सामना करना पड़ता है. अच्छी बात यह है कि फास्टैग को रिचार्ज करने के लिए आज कई डिजिटल विकल्प मौजूद हैं. आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे या रास्ते में भी केवल कुछ ही मिनटों में अपना बैलेंस बढ़ा सकते हैं. इस लेख में हम आपको उन सभी सरल तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना फास्टैग आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं.

यूपीआई ऐप्स के जरिए तुरंत बढ़ाएं बैलेंस

आजकल भारत में डिजिटल लेनदेन के लिए यूपीआई का सबसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. फास्टैग को रिचार्ज करने के लिए भी यूपीआई एक बेहद सरल और तेज माध्यम है. इसके लिए आप अपने फोन में मौजूद किसी भी लोकप्रिय यूपीआई ऐप जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या भीम ऐप का सहारा ले सकते हैं.

ये हैं आसान Steps

सबसे पहले अपने मोबाइल में पसंदीदा यूपीआई ऐप को खोलें. इसके बाद ऐप में दिए गए मनी ट्रांसफर या बिल पेमेंट के विकल्प में जाएं. यहां आपको फास्टैग रिचार्ज का विकल्प दिखाई देगा. आपको अपने वाहन का नंबर या फास्टैग यूपीआई आईडी दर्ज करनी होगी. यह आईडी आमतौर पर आपके वाहन के नंबर और बैंक के नाम को मिलाकर बनती है. इसके बाद आप जितनी राशि का रिचार्ज करना चाहते हैं, उसे भरें. अपना गोपनीय यूपीआई पिन डालकर प्रक्रिया को पूरा करें. इसके अतिरिक्त, आप फास्टैग पर छपे क्यूआर कोड को भी सीधे स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं. इस माध्यम से पैसा तुरंत आपके फास्टैग खाते में जुड़ जाता है.

मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग का उपयोग

यदि आप यूपीआई का उपयोग नहीं करते हैं, तो आपके लिए बैंकिंग ऐप्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. लगभग सभी प्रमुख सरकारी और निजी बैंक अपने आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट के माध्यम से फास्टैग रिचार्ज की सुविधा प्रदान करते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको उस बैंक के ऐप में लॉगिन करना होगा, जिसने आपका फास्टैग जारी किया है.

ऐप के भीतर आपको यूटिलिटी बिल पेमेंट या फास्टैग सेक्शन में जाना होगा. वहां अपने वाहन का पंजीकृत नंबर दर्ज करें और रिचार्ज राशि का चयन करें. यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है जो अपने बैंकिंग कार्यों और फास्टैग सेवाओं को एक ही जगह पर संभालना पसंद करते हैं.

क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा

कई बार ऐसा होता है कि आपके बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करने में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही होती है. ऐसी स्थिति में आप अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भी फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं. देश के लगभग सभी डिजिटल वॉलेट और बैंकिंग पोर्टल कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करते हैं. आपको बस रिचार्ज पोर्टल पर जाकर कार्ड पेमेंट का विकल्प चुनना होता है.

इसके बाद अपने कार्ड का नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी नंबर दर्ज करना होता है. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करते ही आपका भुगतान सफल हो जाएगा और फास्टैग में बैलेंस जुड़ जाएगा.

माई फास्टैग ऐप से रिचार्ज करने का तरीका

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक आधिकारिक मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसे माई फास्टैग ऐप कहा जाता है. यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इस ऐप के जरिए रिचार्ज करना बेहद सुरक्षित है. सबसे पहले इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद ऐप में आपको रिचार्ज फास्टैग का एक स्पष्ट विकल्प दिखाई देगा.

इस पर क्लिक करके आप अपने लिंक किए गए बैंक खाते या वॉलेट का चयन कर सकते हैं. वाहन की सही जानकारी और राशि दर्ज करने के बाद आप सीधे भुगतान कर सकते हैं. इस ऐप की मदद से आप अपने फास्टैग का पुराना बैलेंस भी देख सकते हैं.

रिचार्ज करते समय ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

फास्टैग को रिचार्ज करते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे और रिचार्ज में कोई बाधा न आए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भुगतान करते समय अपने वाहन का नंबर और फास्टैग से जुड़ी अन्य जानकारियां बिल्कुल सही दर्ज करें. एक भी अक्षर या अंक गलत होने पर आपका पैसा किसी दूसरे खाते में जा सकता है या ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है.

केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का करें उपयोग

इसके अलावा, हमेशा ध्यान रखें कि रिचार्ज केवल अधिकृत और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म या आधिकारिक बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ही करें. किसी भी अनजान या असुरक्षित वेबसाइट पर अपने कार्ड की जानकारी साझा न करें. सफर पर निकलने से पहले ही अपने फास्टैग का बैलेंस चेक कर लें ताकि हाईवे पर आपको किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: नेशनल हाईवे टोल अब पूरी तरह डिजिटल, फास्टैग और यूपीआई से ही हो रहा भुगतान; कैश पर रोक लागू

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दादी का अलग अंदाज; भावुक हुईं, झूमी... खुशी में गाने लगीं मंगल गीत; देखें वीडियो

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टीम में हुआ है. इस खुशी में उनके घर पर जश्न का माहौल है. पोते की कामयाबी देख उनकी दादी उषा सिंह भावुक हो उठीं. उन्होंने खुशी में झूमते हुए पारंपरिक मंगल गीत गाए. दादी का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Sun, 7 Jun 2026 14:23:05 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Arrest News: आखिर कहां अचानक गायब हो गए खान सर? | Coaching Firing Case | Breaking |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T09:30:26+00:00

‘I worked with prosthetic limbs, then I lost my arm’ | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T09:30:04+00:00

Khan Sir Controversy: Bihar के खान सर करेंगे सरेंडर क्या बोले Lawyer ? #khansir #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T09:30:25+00:00

Amritsar में प्रॉपर्टी के लिए भाई ने ली NRI भाई की जान | Amritsar Crime | NRI Murder Case | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T09:34:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers