Vivo V70 Lite लॉन्च: 6500mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, 90W चार्जिंग के साथ मचाएगा धूम, जानें कीमत
Vivo ने बिना किसी बड़े इवेंट या आधिकारिक घोषणा के अपने नए स्मार्टफोन Vivo V70 Lite को यूएई में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की बढ़ती V70 सीरीज का चौथा मॉडल है। हैंडसेट में FHD+ AMOLED डिस्प्ले और शानदार 50Mp डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
पावर के लिए डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जानिए अब इस बजट स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी अहम जानकारी।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo V70 Lite में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में पंच-होल डिजाइन के साथ 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। यह कैमरा सेटअप मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर फोटोग्राफी अनुभव देने का दावा करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo V70 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह पिछले वर्जन की तुलना में हल्का अपग्रेड है, जिसमें CPU स्पीड 2.5GHz से बढ़कर 2.6GHz तक की गई है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।
बैटरी और सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 Lite की शुरुआती कीमत AED 1,099 (लगभग $299 / ₹25,000 के आसपास) रखी गई है। इसका टॉप वेरिएंट AED 1,299 (~$354) तक जाता है। यह फोन Black और Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Xiaomi FX Mini LED TV सीरीज लॉन्च: मिलेगी 75-इंच बड़ी स्क्रीन, Fire TV और 120Hz गेमिंग फीचर्स, जानें कीमत
Xiaomi ने भारत में अपनी नई FX Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह लॉन्च कंपनी ने Xiaomi 17T स्मार्टफोन के साथ किया है। नई टीवी सीरीज को प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस, बेहतर ब्राइटनेस, एडवांस गेमिंग फीचर्स और स्मार्ट Fire TV प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सीरीज बड़े स्क्रीन टीवी सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प साबित होगी। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Xiaomi FX Mini LED TV सीरीज के फीचर्स
Xiaomi FX Mini LED TV सीरीज में 43-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के चार स्क्रीन साइज विकल्प दिए गए हैं। सभी मॉडल्स में 4K Ultra HD रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और Filmmaker Mode मिलता है। इसके साथ Xiaomi का Vivid Picture Engine 2 भी शामिल किया गया है, जो कलर और इमेज क्वालिटी को और बेहतर बनाता है।
इस टीवी सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Full-Array Mini LED बैकलाइट सिस्टम है, जिसमें लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। इससे स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट, डीप ब्लैक्स और ब्राइट हाइलाइट्स मिलते हैं। इसके अलावा, Quantum MagiQ टेक्नोलॉजी QLED कलर और Mini LED प्रिसिशन लाइटिंग का कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। टीवी 93% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स तक सपोर्ट करता है।
गेमिंग और स्पोर्ट्स लवर्स के लिए 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच मॉडल्स में 120Hz DLG गेम मोड, Auto Low Latency Mode (ALLM) और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्मूद और लैग-फ्री अनुभव मिलता है।
स्मार्ट फीचर्स और ऐप्स सपोर्ट
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी सीरीज Fire TV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें 12,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Alexa वॉइस कंट्रोल, Apple AirPlay 2, पर्सनल प्रोफाइल्स, पैरेंटल कंट्रोल और 32GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है।
ऑडियो के लिए टीवी में Dolby Audio, DTS और DTS Virtual सपोर्ट मिलता है। बड़े मॉडल्स में मल्टी-स्पीकर सेटअप भी दिया गया है, जो बेहतर साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
हार्डवेयर की बात करें तो इसमें Quad-core A55 प्रोसेसर और 2GB RAM दिया गया है, जो स्मार्ट टीवी फंक्शन को स्मूद तरीके से चलाता है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi FX Mini LED TV सीरीज को भारत में अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 43-इंच मॉडल के लिए ₹32,999 (लगभग $345) रखी गई है। वहीं 55-इंच वेरिएंट की कीमत ₹44,999, 65-इंच मॉडल की कीमत ₹64,999 (लगभग $670) और सबसे बड़े 75-इंच वेरिएंट की कीमत ₹84,999 तय की गई है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि यह नई टीवी सीरीज 11 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यूजर्स इसे Xiaomi स्टोर्स और Amazon India के जरिए खरीद सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















