Responsive Scrollable Menu

Kochi में Tehsildar और दो बिचौलिए गिरफ्तार, 10 लाख की रिश्वत लेने का है आरोप

कोच्चि में एक सतर्कता दल ने एक तहसीलदार और दो बिचौलियों को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान कनायन्नूर राजस्व अभिलेख तहसीलदार जोसेफ एंटनी हर्टिस (52) निवासी मूलमकुझी और बिचौलियों कडावंथरा के रहने वाले राजेश एन एस (49) और वायटिला निवासी जोसेफ शिबिन (44) के रूप में हुई है।

सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार, कालूर निवासी शिकायतकर्ता एलामक्करा में 1.4 एकड़ जमीन का भूमि कर भर रहा था। यह जमीन उसके पिता के नाम पर रिहायशी संपत्ति (पुरायिडम) के तौर पर रजिस्टर्ड थी। अधिकारियों ने बताया कि पिता की मौत के बाद एडप्पल्ली साउथ विलेज कार्यालय ने उसे बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन धान की खेती वाली भूमि के तौर पर दर्ज थी।

अधिकारियों ने बताया कि बिचौलिये शिबिन ने जून में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता गैर-कानूनी तरीके से धान की खेती वाली जमीन को मिट्टी से भर रहा है। तहसीलदार हर्टिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और कथित तौर पर उसे धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसके खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई तो मामले को सुलझाना बहुत मुश्किल होगा।

शिकायतकर्ता ने तहसीलदार से कहा कि वह मिट्टी हटाने और कोई भी जुर्माना या अन्य शुल्क भरने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उससे इस मामले को निपटाने के लिए10 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने एर्णाकुलम में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक से संपर्क किया, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया और बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे राजेश और शिबिन को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सतर्कता दल ने हर्टिस को भी पकड़ लिया। अधिकारियों ने कि आरोपियों को मुवाट्टुपुझा सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा।

Continue reading on the app

घर के गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे! अनजाने में आप सांपों को आने का दे रहे हैं न्योता

घर के बगीचे में कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो कीड़ों, मेंढकों और चूहों को अट्रैक्ट कर सकते हैं। ये जीव सांपों का भोजन होते हैं, इसलिए जहां इनकी संख्या ज्यादा होती है, वहां सांप भी पहुंच सकते हैं। घनी झाड़ियां, ज्यादा नमी और छिपने की जगहें भी बगीचे को सांपों के लिए आसान बना सकती हैं। इसलिए खूबसूरत गार्डन के साथ उसकी सफाई और देखभाल पर ध्यान देना भी जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

गॉल में भारत की जीत पक्की समझिए, इतने रन बनाते ही होगी जीत की गारंटी

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है. पहली पारी में उसे 178 रनों का लक्ष्य मिला है. सवाल ये है कि जीत की गारंटी कितना स्कोर देगा? Mon, 17 Aug 2026 17:58:35 +0530

  Videos
See all

सोनिया गाँधी को जेल में डालो ! Vande Mataram Controversy | Sonia Gandhi | Congress | BJP | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:37:41+00:00

Kolhapur Accident का CCTV VIDEO आया सामने! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:42:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers