Responsive Scrollable Menu

Sawan Green Bangle Significance: सावन में ही क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसके पीछे का धार्मिक और ज्योतिषीय कारण

Sawan Green Bangles Importance: सावन का महीना आते ही महिलाएं हरी चूड़ियों से सजने लगती हैं. यह सिर्फ एक फैशन ट्रेंड नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरे धार्मिक और ज्योतिषीय कारण छिपे हैं. हिंदू धर्म में सावन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है, और हरा रंग प्रकृति, उर्वरता व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि और समृद्धि लाता है. हरी चूड़ियां पहनने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है.

Continue reading on the app

IIT Kharagpur: नालंदा भवन से गिरकर छात्र अंकित शर्मा की मौत, पुलिस जांच शुरू

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर परिसर में एक इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरकर 19 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है जब ‘‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र नालंदा भवन की तीसरी मंजिल की छत से गिर गया।’’ मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई है।

संस्थान के एक प्रवक्ता ने बताया कि इमारत के पास मौजूद कई छात्रों और अन्य लोगों ने एक तेज आवाज सुनी और जब देखा तो छात्र जमीन पर पड़ा था। अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र को तुरंत परिसर स्थित बी. सी. रॉय टेक्नोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि खड़गपुर टाउन थाने की हिजली चौकी की एक टीम ने जांच शुरू कर दी है और किन परिस्थितियों में वह नीचे गिरा, इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी। शर्मा के परिवार को सूचित कर दिया गया है और उसके शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में बैडमिंटन का महाकुंभ...कोर्ट पर उतरेंगे भारत के 5 'साइलेंट किलर्स', बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचने को हैं तैयार

Five Indians Who Could Make a Mark in BWF World Championships: दिल्ली का इंदिरा गांधी एरिना बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के 30वें एडिशन के लिए सज चुका है. 17 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस महाकुंभ में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग जैसे दिग्गजों से उम्मीदें तो हैं ही, लेकिन इस बार नजरें भारत की 'यंग ब्रिगेड' पर भी टिकी हैं. आयुष शेट्टी, अनूपमा उपाध्याय, तनीषा-ध्रुव, गायत्री-तृषा और पृथ्वी-साई प्रतीक की जोड़ियां घरेलू मैदान पर बड़ा उलटफेर कर इतिहास रचने को तैयार हैं. जानिए भारत के इन 5 'गेम चेंजर्स' का पूरा शेड्यूल और ताकत. Mon, 17 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Kashi Vishwanath Rudrabhishek: सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में ऐसे हुआ रुद्राभिषेक! #sawan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:10:47+00:00

Iran America War Update: होर्मुज पर हो गई ईरान-ओमान में डील? | Donald Trump | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers