Toxic Music Launch: म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Yash ने लूटी महफिल, Kiara-Tara के ग्लैमरस लुक ने भी मचाई धूम; VIDEO
Toxic Music Launch: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के म्यूजिक एल्बम का लॉन्च 13 अगस्त को मुंबई में हुआ, जहां फिल्म की स्टारकास्ट एक साथ नजर आई। इवेंट में यश के दमदार अंदाज के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के ग्लैमरस लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
यश ने लूटी महफिल
#Yash arrives at the music album launch of #Toxic, looking suave in a suit. ????#FilmfareLens pic.twitter.com/c0wyyIu0Eu
— Filmfare (@filmfare) August 13, 2026
म्यूजिक लॉन्च इवेंट में यश का अलग ही अंदाज देखने को मिला। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही उनके लुक और किरदार की चर्चा हो रही है। ऐसे में इवेंट में पहुंचते ही पैपराजी और फैंस का ध्यान सबसे पहले यश पर गया। यश ने भी कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूट ली।
रेड आउटफिट में कियारा
#KiaraAdvani steals the spotlight in a red-hot look at #Toxic's music album launch. ❤️????✨#FilmfareLens pic.twitter.com/HnUia8q7hk
— Filmfare (@filmfare) August 13, 2026
कियारा आडवाणी ने इवेंट के लिए रेड बॉस लेडी लुक चुना। उन्होंने रेड ब्लेजर के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी। डीप नेकलाइन और फिटेड ब्लेजर ने उनके लुक को काफी स्टाइलिश बनाया। कियारा का यह पावरफुल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ब्लैक ड्रेस में तारा
#TaraSutaria turns heads in a stunning sheer black dress at #Toxic's music album launch. ????#FilmfareLens pic.twitter.com/UgezdJmFfF
— Filmfare (@filmfare) August 13, 2026
तारा सुतारिया भी अपने लुक को लेकर छाई रहीं। उन्होंने ब्लैक बॉडी-फिटेड लेस ड्रेस पहनी थी। ड्रेस की फिटिंग और लेस डिजाइन ने उनके लुक को ग्लैमरस टच दिया। तारा ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पूरा किया, जिससे उनका आउटफिट और भी ज्यादा उभरकर नजर आया।
हुमा का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज
#HumaQureshi dazzles in a shimmery ensemble at #Toxic's music album launch. ✨#FilmfareLens pic.twitter.com/ekmthj5uxh
— Filmfare (@filmfare) August 13, 2026
हुमा कुरैशी ने म्यूजिक लॉन्च के लिए ब्लैक गाउन चुना। उनकी ड्रेस पर चमकदार गनमेटल डिटेलिंग थी, जिसने पूरे लुक को खास बना दिया। हुमा का एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज भी इवेंट में लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।
येलो ड्रेस में रुक्मिणी
Rukmini Vasanth at the #Toxic Movie Album Launch Event! ✨????#RukminiVasanth #ToxicMovie #ToxicMovieAlbumLaunch #RukminiVasanthPhotos #Yash #KannadaCinema #SouthCinema #CelebrityStyle #MovieUpdates #Tollywood #Sandalwood #YbrantTV pic.twitter.com/8ZCBNJe6Mo
— Ybrant Tv (@ybranttvoffl) August 14, 2026
रुक्मिणी वसंत भी इवेंट में खूबसूरत येलो ड्रेस में नजर आईं। उनकी ड्रेस में ऊपर की तरफ फिटेड कॉर्सेट जैसा डिजाइन था, जबकि नीचे की स्कर्ट फ्लोई थी। ब्राइट येलो कलर की वजह से रुक्मिणी का लुक काफी अलग और फ्रेश नजर आया।
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘Toxic’
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ‘Toxic’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
SEBI अध्ययन: IPO में 30 दिन की लॉक-इन अवधि खत्म होते ही FPI बने सबसे बड़े बिकवाल
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) बड़े निवेशकों में सबसे बड़े बिकवाल रहे और बड़े निवेशकों की भारी बिकवाली शेयर बेचने पर रोक की 30 दिन की अवधि खत्म होने के आसपास आईपीओ शेयर की कीमतों पर तेज दबाव से जुड़ी रही। वर्तमान नियमों के अनुसार बड़े (एंकर) निवेशकों को आवंटित शेयर में 50 प्रतिशत पर 90 दिन और शेष 50 प्रतिशत पर 30 दिन के लिए शेयर बेचने पर रोक (लॉक-इन) रहती है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के एक अध्ययन में यह बात सामने आई।
अध्ययन में अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2025 के बीच सूचीबद्ध 242 ‘मेनबोर्ड आईपीओ’ को शामिल किया गया। इसमें यह भी पाया गया कि छोटे आईपीओ में बड़े निवेशकों की निकासी अधिक रही। अध्ययन के अनुसार, बड़े (एंकर) निवेशकों की निकासी की सबसे अधिक तीव्रता वाली श्रेणी में (जहां एंकर निवेशकों की 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बेची गई) आईपीओ में टी+29 से टी+33 की अवधि के दौरान कीमतों पर औसतन 3.5 प्रतिशत का नकारात्मक असर पड़ा।
मध्यिका के आधार पर कीमतों पर असर और अधिक रहा तथा यह करीब छह प्रतिशत की गिरावट रही। अंतरचतुर्थक (इंटरक्वार्टाइल) दायरा भी मुख्य रूप से नकारात्मक रहा। इस उच्च तीव्रता वाली बिकवाली श्रेणी में एफपीआई ने अपने बड़े आवंटन में औसतन सबसे अधिक 24.5 प्रतिशत की निकासी की।
इसके बाद कॉरपोरेट 23.1 प्रतिशत और अन्य योग्य संस्थागत खरीदार (अन्य क्यूआईबी) 21.6 प्रतिशत पर रहे। बिकवाली की तीव्रता बढ़ने के साथ कीमतों पर दबाव भी बढ़ा। जिन आईपीओ में बड़े (एंकर) निवेशकों की 2.5-10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची गई उनमें कीमतों पर असर करीब 1.3 प्रतिशत नकारात्मक रहा जबकि 2.5 प्रतिशत तक की निकासी वाले आईपीओ में यह असर 0.4 प्रतिशत नकारात्मक था।
हालांकि, 90 दिन की लॉक-इन अवधि पूरी होने के बाद यह दबाव काफी हद तक कम हो गया। निकासी की तीव्रता वाली तीनों श्रेणियों में कीमतों में औसत और मध्यिका बदलाव करीब शून्य रहा। अध्ययन में पाया गया कि बड़े निवेशकों की बिकवाली निर्धारित लॉक-इन अवधि से काफी आगे तक जारी रही।
कुल भारित निकासी टी+30 पर 3.5 प्रतिशत से बढ़कर टी+60 पर 9.3 प्रतिशत, टी+90 पर 18.5 प्रतिशत, टी+180 पर 34.4 प्रतिशत और टी+365 तक 50.7 प्रतिशत हो गई। इससे संकेत मिलता है कि एक साल के भीतर कुल बड़े आवंटन का करीब आधा हिस्सा बेच दिया गया था। इससे पता चलता है कि निर्धारित ‘अनलॉक’ अवधि में एंकर निवेशकों की बाद में होने वाली कुल बिकवाली का केवल एक हिस्सा ही सामने आता है।
मूल्य के लिहाज से एफपीआई ने टी+365 तक करीब 22,474 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि उनका कुल बड़ा आवंटन 37,491 करोड़ रुपये था। अध्ययन में यह भी पाया गया कि छोटे आईपीओ में बड़े निवेशकों की निकासी अधिक रही। 0-250 करोड़ रुपये के निर्गम आकार वाली श्रेणी में टी+365 तक 72.5 प्रतिशत निकासी हुई जबकि 1,001-2,500 करोड़ रुपये के निर्गम आकार वाले आईपीओ में यह 40.8 प्रतिशत रही।
अध्ययन के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि बड़े निवेशकों की बिकवाली से मुख्य रूप से पहली ‘अनलॉक’ अवधि के आसपास अस्थायी आपूर्ति दबाव बनता है, हालांकि बाद के चरणों में इसका असर कम हो जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi










