Svatantra Microfin का 3000 करोड़ रुपये का IPO आएगा, SEBI में दस्तावेज दाखिल
उद्यमी अनन्या बिड़ला के नेतृत्व वाली स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड ने 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्राथमिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के बृहस्पतिवार को सेबी के समक्ष दाखिल दस्तावेज के अनुसार, यह आईपीओ 1500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1500 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। नए शेयर के निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के टियर-I पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, ताकि वृद्धि को वित्तपोषित करने तथा आगे ऋण देने समेत भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा किया जा सके।
स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को बिना किसी गारंटी के छोटे कर्ज तथा वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। अनन्या बिड़ला वित्तीय समावेश पर केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एमएफआई) स्वतंत्र माइक्रोफिन की चेयरपर्सन एवं गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।
Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की वापसी ने मचाया तहलका, फैंस पर चढ़ा ‘Awarapan’ का खुमार, बोले- ‘पैसा वसूल’
Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘Awarapan 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 में आई ‘Awarapan’ के करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी उत्साह था और अब सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं।
फैंस को पसंद आई फिल्म
#Rating-⭐⭐⭐⭐/5#Awarapan2 looks like an emotional and intense cinematic experience. The dark atmosphere, powerful performances, soulful music, and themes of love and sacrifice make it feel truly promising. A strong comeback to the world of Awarapan—full of emotions and depth pic.twitter.com/WpEa4GTp9E
— ???????? (@RKSRKIAN) August 14, 2026
फिल्म देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स ने ‘Awarapan 2’ की तारीफ की है। कई दर्शकों को इमरान की एक्टिंग, कहानी और इमोशनल सीन्स काफी पसंद आए। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म के शुरुआती 20 मिनट ही इतने शानदार हैं कि दर्शक तुरंत शिवम पंडित के किरदार से जुड़ जाते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म को इतना शानदार बताया कि उसके दिमाग में एक-एक सीन घूम रहा है। एक फैन ने इमरान की वापसी की तारीफ करते हुए लिखा कि इस इमोशनल सीक्वल में अभिनेता ने दमदार वापसी की है।
बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल
First 20 minutes and it has BLOCKBUSTER written so far ????????#Awarapan2 #EmraanHashmi pic.twitter.com/awlwHzCgzu
— Praneet Samaiya (@praneetsamaiya) August 14, 2026
कुछ दर्शक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं रोक सकता।’ वहीं, एक अन्य दर्शक ने फिल्म के अलग-अलग पहलुओं की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया। शुरुआती रिएक्शन को देखकर लगता है कि ‘Awarapan’ के पुराने फैंस फिल्म से काफी खुश हैं।
गानों ने बनाया माहौल
⭐️⭐️⭐️½ #Awarapan2 — 3.5/5#Awarapan2 is a high-voltage commercial winner that does justice to the legacy of the cult original. #NitinKakkar proves himself a skilled and assured storyteller, delivering an edge-of-the-seat action drama while taking the #AWARAPAN brand forward… pic.twitter.com/VGTTYyzoUE
— MASS (@Freak4Salman) August 14, 2026
फिल्म के गानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। खासकर पुराने गानों को नए अंदाज में सुनना फैंस को काफी पसंद आया।
‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाना शुरू होते ही थिएटर में दर्शकों के शोर करने का जिक्र भी कई यूजर्स ने किया। एक फैन ने इसे ‘पैसा वसूल’ बताया, जबकि दूसरे ने गाने को एक और मास्टरपीस कहा। इमरान हाशमी, अमाल मलिक और अरिजीत सिंह से जुड़े म्यूजिक कॉम्बिनेशन की भी खूब तारीफ हो रही है।
शिवम पंडित के लिए फिर जगा प्यार
Bhai Starting k 20 Min hi Itne Engagging Hai Aap Emotionally Shivam Pandit k Saath Connect Ho Jaoge???????????????????????????????????????????????????????????? #Emraanhashmi #Awarapan2 #trending pic.twitter.com/bcCx4PntgS
— VASU KAPOOR ( Filmydunniyaaa ) (@moviereview1684) August 14, 2026
‘Awarapan 2’ में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में हैं। फिल्म में उनका किरदार अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है।
यही इमोशनल कनेक्शन पुराने फैंस को फिल्म से जोड़ रहा है। शिवम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।
कैसी है फैंस की पहली राय?
शुरुआती X रिएक्शन की बात करें तो ‘Awarapan 2’ को ज्यादातर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इमरान हाशमी की एक्टिंग, इमोशनल कहानी और खासकर म्यूजिक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर मिल रही यह तारीफ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना फायदा पहुंचाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi









