'उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था', सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन
Rohit Sharma On Suryakumar Yadav: बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी-20 कप्तान बनाया है. इस बात की पुष्टि भारतीय टी-20 टीम के ऐलान के साथ हुई, जो सिलेक्टर्स ने शनिवार दोपहर की. जी हां, श्रेयस अय्यर अब भारत के टी-20 कप्तान होंगे और तिलक वर्मा उनके डिप्टी. अब इस मामले पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि सूर्यकुमार के लिए ये सफर आसान नहीं रहा है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सूर्या ने कभी भी हार नहीं मानी.
सूर्यकुमार की कप्तानी जाने पर क्या बोले रोहित शर्मा?
शनिवार को भारतीय सिलेक्टर्स ने आयरलैंड, इंग्लैंड टूर और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी-20 टीम का चयन किया. इस दौरान उन्होंने ऐलान कर दिया कि सूर्यकुमार नहीं अब श्रेयस अय्यर टीम के नए टी-20 कैप्टन होंगे. इतना ही नहीं सूर्या को स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वह पिछले काफी वक्त से निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे. अब रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के संघर्ष के बारे में बात की और कहा है कि उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी
रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करते हुए कहा कि, "टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. र्या के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा. उसने 30 या 31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. इसका मतलब है कि उसने कभी हार नहीं मानी. वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहता था और जब मौका मिला तो उसने उसे दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया."
???? Mr Ajit Agarkar, Chairperson of Men’s Selection Committee on the conversation with Surya Kumar Yadav ahead of #TeamIndia's T20I squad selection. pic.twitter.com/HVCnMzoMC7
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
मुंबई के खिलाड़ियों को कुछ भी थाली में परोसकर नहीं मिलता
टी20 मुंबई लीग के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा ने मुंबईकर प्लेयर्स को लेकर बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि मुंबई के खिलाड़ियों को कुछ भी थाली में परोसकर नहीं दिया जाता, उसे कमाना पड़ता है. साथ ही उन्होंने भारत के नए टी-20 कैप्टन श्रेयस अय्यर की सराहना भी की.
रोहित शर्मा ने कहा, "देखिए, मुंबई में खेलना और मुंबई का प्रतिनिधित्व करना आपको काफी कुछ सिखाता है. अगर आप हमसे पहले भारत या मुंबई की कप्तानी करने वाले किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो वे आपको यही बात कहेंगे. यहां कुछ भी थाली में परोसकर नहीं दिया जाता है. कप्तानी एक ऐसी चीज है, जिसे आपको अपने प्रदर्शन और रवैये से हासिल करना होता है. आपको अपने आस-पास के लोगों का सम्मान कमाना होता है और श्रेयस में यह खूबी है."
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain ????????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game ????@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
IPL का अनुभव आएगा श्रेयस अय्यर के काम
2018 से अब तक श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के 101 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 55 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है, जबकि 41 मैचों में उनकी कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस का विनिंग प्रतिशत 54.45 का है. रोहित शर्मा का कहना है कि आईपीएल में कप्तानी का अनुभव उनके काम आएगा.
हिटमैन ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि पिछले कुछ सालों में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने जिस तरह से कप्तानी की है, उसे देखते हुए उनका कप्तानी का समय शानदार रहेगा. आईपीएल का अनुभव उन्हें भारतीय कप्तान की भूमिका के लिए जरूरी मजबूती देगा.’
ये भी पढ़ें: Exclusive: 4 साल की उम्र में उठाया बल्ला, प्लेइंग-11 में खेलना पक्का....वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच ने खोले कई राज
बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार पहुंची 'पेड्डी', वरुण धवन की मूवी भी दिखा रही दम, तो बॉबी देओल की 'बंदर' हुई बेहाल
Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. खासतौर पर राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी', वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. जहां राम चरण की फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, वहीं वरुण धवन की फिल्म भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. दूसरी तरफ बॉबी देओल की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है. तो आइए जानते हैं शनिवार तक इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है.
'पेड्डी' ने मचाया धमाल
साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले आयोजित पेड प्रीव्यू के जरिए ही 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 51 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की. दूसरे दिन भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और इसने 28.85 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल कमाई 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. महज तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब पार करने वाली 'पेड्डी' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है. फिल्म की सफलता का श्रेय राम चरण की दमदार स्टार पावर, खेल आधारित कहानी और बड़े पैमाने पर किए गए प्रमोशन को दिया जा रहा है.
'है जवानी तो इश्क होना है' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
दूसरी ओर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा प्रदर्शन कर रही है. 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म को युवाओं और फैमिली ऑडियंस का अच्छा समर्थन मिल रहा है. दूसरे दिन भी इसकी कमाई लगभग स्थिर रही और फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 14.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. हालांकि ये आंकड़े 'पेड्डी' के मुकाबले काफी छोटे हैं, लेकिन फिल्म अपने बजट और जॉनर के हिसाब से अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.आने वाले वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
बॉबी देओल की 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
जहां एक तरफ 'पेड्डी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन बेहद कमजोर ओपनिंग मिली और ये सिर्फ 50 लाख रुपये का कारोबार ही कर पाई. दूसरे दिन कमाई में मामूली सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद फिल्म केवल 95 लाख रुपये ही जुटा सकी. दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच पाया है. फिल्म अभी तक 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है. दर्शकों की कमजोर प्रतिक्रिया और सीमित चर्चा के कारण फिल्म के लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल नजर आ रहा है.
'दृश्यम 3' का जादू अभी भी बरकरार
इन नई फिल्मों के बीच मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की चर्चित फिल्म 'दृश्यम 3' भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का भरपूर प्यार मिला है, जिसका असर इसकी लंबी और सफल बॉक्स ऑफिस रन पर साफ दिखाई दे रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















