Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

एक महीने बाद गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, US कोर्ट से क्लीन चिट के बाद संपत्ति में हुआ भारी इजाफा

भारतीय उद्योग जगत से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उद्योगपति गौतम अडानी ने एक महीने के भीतर दोबारा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। फोर्ब्स की ताजा रियल टाइम बिलेनियर सूची के अनुसार, अडानी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के चलते उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 90 अरब डॉलर यानी लगभग 8.55 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इस बढ़त के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के सीईओ मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि अप्रैल तक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति थे, लेकिन मई महीने में अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के कारण वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे। हालांकि अब शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की कंपनियों में आई तेजी ने उन्हें दोबारा शीर्ष पर पहुंचा दिया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत होने से अडानी समूह को बड़ा फायदा मिला है।

अडानी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के शेयरों में 23 प्रतिशत का उछाल

साल 2026 में अब तक अडानी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के शेयरों में 23 प्रतिशत से लेकर 56 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं अडानी एनर्जी के शेयर करीब 4 प्रतिशत मजबूत हुए। अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी लगभग 2-2 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा अडानी पावर के शेयर में भी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

गौतम अडानी की संपत्ति में आई इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे अमेरिकी न्याय विभाग से मिली राहत को अहम वजह माना जा रहा है। पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद निवेशकों का भरोसा तेजी से लौटा और अडानी समूह के शेयरों में उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में करीब 10 बिलियन डॉलर यानी लगभग 95 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों में हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। उन आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि बाद में विभिन्न जांच और नियामकीय प्रक्रियाओं में इन आरोपों को साबित नहीं किया जा सका। इसके बाद समूह ने धीरे-धीरे बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की और अब एक बार फिर अडानी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर सूची के मुताबिक, गौतम अडानी वर्तमान में दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके बाद मुकेश अंबानी और मसायोशी सन का स्थान आता है। बीते शुक्रवार को अडानी दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे, जिनकी संपत्ति में एक ही दिन में लगभग 23.74 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस सूची में पहले स्थान पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट रहे, जिनकी संपत्ति में एक दिन में करीब 28.49 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

Continue reading on the app

IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें लिस्ट

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए शनिवार (6 जून 2026) को 6 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं।

पंजाब आईएएस तबादला सूची

  • मनवेश सिंह सिद्धू (2004 बैच): प्रशासनिक सचिव, श्रम विभाग के साथ साथ राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रूपनगर मंडल के अतिरिक्त आयुक्त और पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (PIDB) के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • गिरीश दयालन (2011 बैच): विशेष सचिव, जेल विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रजिस्ट्रार (सहकारी सभाएं), पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, PIDB और मार्कफेड जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • संयम अग्रवाल (2012 बैच): राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और एंटी-ड्रग अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। रजिस्ट्रार (सहकारी सभाएं) और पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है। वर्तमान में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत है।
  • विशेष सारंगल (2013 बैच): विशेष सचिव, सुशासन (Good Governance) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के पद पर कार्यरत सारंगल को मार्कफेड (MARKFED) के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • ​साक्षी साहनी (2014 बैच): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), पंजाब के मिशन निदेशक और पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण (PUDA) के मुख्य प्रशासक के रूप में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियां संभालती रहेंगी।
  • ​प्रीति यादव (2014 बैच): विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण के पद पर तैनात प्रीति यादव को वित्त विभाग में विशेष सचिव (व्यय) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Punjab IAS Transfer Order

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG live score Day-2: अफगानिस्तान के आगे पहाड़ बनकर खड़े हैं गिल और पंत, थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

India vs Afghanistan, Live update One off Test Day-2: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. खेल के पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 368 रन बनाए थे. दूसरे दिन भारत की पारी गिल और ऋषभ पंत आगे बढ़ाएंगे. Sun, 7 Jun 2026 08:13:23 +0530

  Videos
See all

USA vs Iran : होर्मुज स्ट्रेट में America के एक्शन के बाद फिर भड़का ईरान ! Top News | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:30:29+00:00

LPG Price Hike | फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर | Breaking News | LPG Crisis | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:34:29+00:00

LPG Price Hike: दिल्ली में LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:41:04+00:00

Khan Sir Arrest Update: खान सर का कोचिंग सेंटर होगा सील? | Breaking News | Khan Sir Coaching Seal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T04:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers