Responsive Scrollable Menu

‘मुझे एक्टिंग छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था’, साउथ एक्ट्रेस ने बताई ब्रेकअप की वजह

अनुपमा परमेश्वरन ने ब्रेकअप के बाद कंट्रोलिंग रिलेशनशिप, टलती सगाई और अपने ‘गट फीलिंग’ पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें रिश्ते में हमेशा बेचैनी महसूस होती थी।

Continue reading on the app

तमिलनाडु CM Vijay का PM Modi को पत्र, लोकसभा सीटें 543 फिक्स करने की मांग, Women's Quota भी तुरंत लागू हो

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे लोकसभा की सदस्य संख्या को स्थायी रूप से 543 बनाए रखने के लिए संविधान में संशोधन करें। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में, विजय ने 12 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित उस प्रस्ताव का ज़िक्र किया, जो संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित था।
 

इसे भी पढ़ें: BJP नेताओं ने Sukhbir Singh Badal पर हमले की निंदा की और निष्पक्ष जांच मांगी


मुख्यमंत्री के अनुसार, विधानसभा के प्रस्ताव में मांग की गई थी कि लोकसभा की कुल सदस्य संख्या को स्थायी रूप से 543 सीटों पर तय किया जाए। इसमें यह भी सिफारिश की गई थी कि राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा वैसा ही बना रहना चाहिए। विजय ने कहा कि प्रस्ताव में केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया गया है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करना सुनिश्चित करे।

विजय ने अपने पत्र में कहा कि मैं तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव की एक प्रति संलग्न कर रहा हूँ। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर विचार करें और इस संबंध में आवश्यक संवैधानिक संशोधन लाएँ। विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। चिंता यह थी कि अगर आर्टिकल 81(2)(a) के तहत सीट बंटवारे के मौजूदा नियमों को अगली जनगणना के बाद लागू किया गया, तो दक्षिणी राज्यों का संसदीय प्रतिनिधित्व कम हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का अहंकार ले डूबा Monsoon Session, Ravi Shankar Prasad बोले – देश की राजनीति जिद से नहीं चलेगी


मुख्यमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु में पहले भी संसदीय प्रतिनिधित्व में कमी आई थी, जब 1967 में लोकसभा सीटों की संख्या 41 से घटाकर 39 कर दी गई थी। इस प्रस्ताव को मुख्य विपक्षी पार्टी DMK के साथ-साथ सत्ताधारी TVK के सहयोगियों CPI और CPI(M) का भी समर्थन मिला। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी ने परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्षों में लगातार अहम पहल की है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Tanjid Hasan के शतक से Bangladesh 153 रन आगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खड़ा किया 351 रन का स्कोर

तंजीद हसन के करियर के पहले शतक की मदद से बांग्लादेश ने शुक्रवार को दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के दूसरे दिन स्टंप तक छह विकेट पर 351 रन बनाकर शीर्ष रैंकिंग पर काबिज ऑस्ट्रेलिया पर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली।

तंजीद ने नाथन लियोन की गेंद पर एक रन लेकर 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, धैर्यपूर्ण और जुझारू पारी खेलने के बाद वह केवल एक और रन जोड़ सके। इसके बाद उन्होंने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की गेंद को हवा में खेल दिया और लॉन्ग-ऑफ पर मिचेल स्टार्क ने उनका कैच लपक लिया।

तंजीद ने दो अहम साझेदारियां करके बांग्लादेश की पारी को बढ़त दिलाने में मदद की। उन्होंने मोमिनुल हक (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े।

शांटो ने 126 गेंदों में 84 रन बनाए, लेकिन दूसरी नई गेंद लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर मैच में वापसी की कोशिश की।

बांग्लादेश ने सुबह एक विकेट पर 96 रन के स्कोर से खेल शुरू किया था। उस समय वह ऑस्ट्रेलिया की 198 रन की पहली पारी के जवाब में 102 रन से पीछे था। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 153 रन की बढ़त बना ली थी और उसके चार विकेट बचे थे।

बांग्लादेश की टीम 2003 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रही है। उसने पहले दिन गेंदबाजी में अनुशासन दिखाने के बाद दूसरे दिन बल्लेबाजी में भी वही संयम बनाए रखा।

मेहदी हसन मिराज (नाबाद 32) और हसन महमूद (नाबाद 13) सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाकर क्रीज पर डटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ‘बिग फोर’ तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन अब तक बांग्लादेशी बल्लेबाजों के सामने बेअसर साबित हुए हैं।

Fri, 14 Aug 2026 16:27:00 +0530

  Videos
See all

यह भविष्य के “Islamic NATO” की नींव है..Public ने दी अपनी राय #bindasbol #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:17:30+00:00

इस आदमी को देखकर इकठ्ठा हो गए इतने लोग #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:11:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers