वीवीएस लक्ष्मण की बढ़ेगी जिम्मेदारी? नए पद को लेकर BCCI में चल रही चर्चा
भारतीय क्रिकेट में सितंबर में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है और वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए जाने की चर्चा चल रही है. इस संभावित बदलाव से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
The post वीवीएस लक्ष्मण की बढ़ेगी जिम्मेदारी? नए पद को लेकर BCCI में चल रही चर्चा appeared first on Prabhat Khabar.
Driving Tips: रात में हाईवे पर ड्राइविंग का है प्लान? इन 4 बातों का रखें ध्यान
Driving Tips: रात के समय हाईवे पर ड्राइविंग करना कई लोगों को पसंद होता है। इस दौरान ट्रैफिक कम होने की वजह से सफर जल्दी पूरा हो जाता है। हालांकि, अंधेरा, थकान और सामने से आने वाली तेज हेडलाइट्स के कारण रात में ड्राइविंग जोखिम भरी भी हो सकती है। अगर आप रात में हाईवे पर लंबी ड्राइव की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर सफर को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
हेडलाइट्स की सही सेटिंग
रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए कार की हेडलाइट्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। सुनसान सड़क पर जरूरत के अनुसार हाई बीम का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सामने से कोई वाहन आने पर तुरंत लो बीम पर स्विच कर लें। इससे दूसरे ड्राइवर की आंखों पर सीधी रोशनी नहीं पड़ेगी और दुर्घटना का खतरा कम होगा।
स्पीड पर रखें नियंत्रण
अंधेरे में सड़क पर मौजूद गड्ढों, मोड़ या अन्य बाधाओं को पहचानना मुश्किल हो सकता है। इसलिए रात में अपनी रफ्तार को परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित रखें। साथ ही, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में आपको प्रतिक्रिया देने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
थकान और नींद को न करें नजरअंदाज
रात में ड्राइविंग के दौरान नींद या थकान महसूस होना बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर आंखों में भारीपन या सुस्ती महसूस हो तो ड्राइविंग जारी रखने के बजाय किसी सुरक्षित स्थान, पेट्रोल पंप या ढाबे पर गाड़ी रोक दें। जरूरत पड़ने पर 15-20 मिनट की झपकी लें और तरोताजा होने के बाद ही दोबारा ड्राइविंग शुरू करें। सिर्फ चाय-कॉफी के भरोसे थकान में ड्राइव करना सुरक्षित विकल्प नहीं है।
विंडशील्ड और शीशों की सफाई
सफर शुरू करने से पहले विंडशील्ड, साइड मिरर और रियर-व्यू मिरर को अच्छी तरह साफ कर लें। गंदे या धुंधले शीशों पर सामने से आने वाली गाड़ियों की हेडलाइट्स पड़ने पर चमक बढ़ जाती है, जिससे सड़क साफ दिखाई नहीं देती। इसके अलावा, रात में अपनी लेन में बने रहें और ओवरटेक करते समय आसपास के ट्रैफिक और ब्लाइंड स्पॉट का विशेष ध्यान रखें।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








