Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

फीफा 8 दिन दूर; 2022 से कितना बदला खेल:मेसी-रोनाल्डो ने यूरोप छोड़ा, नेमार लगातार चोट से परेशान

साल 2022 में कतर की धरती पर लियोनेल मेसी का चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना हर फुटबॉल प्रेमी के जहन में अब भी ताजा है। लेकिन उस ऐतिहासिक पल के बाद से अब तक फुटबॉल की दुनिया में बहुत कुछ बदल चुका है। कई बड़े खिलाड़ियों के क्लब बदले, नए सूरमाओं का उदय हुआ और दिग्गजों ने नए कीर्तिमान रचे। अब जब 11 जून 2026 से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है, तो कई फैंस 4 साल बाद फिर से इस रोमांच में गोता लगाने लौटेंगे। आइए जानते हैं इन चार सालों में फुटबॉल की दुनिया में क्या कुछ बदला मेसी - अमेरिका पहुंचे, जीते कई खिताब 2022 वर्ल्ड कप के बाद मेसी यूरोप छोड़कर अमेरिका चले गए। लगा था कि शायद वे धीमे पड़ रहे हैं। लेकिन तब से वे इंटर मियामी के लिए 104 मैचों में 90 गोल कर चुके हैं। उन्होंने क्लब को तीन बड़े खिताब; लीग कप (2023), सपोर्टर शील्ड (2024) और एमएलस कप (2025) जिताए हैं। अब अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे। यमाल - मेसी के उत्तराधिकारी माने जा रहे मेसी यूरोप छोड़कर गए तो बार्सिलोना में एक नए सितारे का उदय हुआ। अप्रैल 2023 में 15 साल के लामिने यमाल ने डेब्यू किया। अब 18 साल की उम्र तक वे तीन ला लीगा और यूरो कप जीत चुके हैं। उन्हें वर्ल्ड फुटबॉल मेसी का उत्तराधिकारी मान रहा है। मेसी की तरह ही यमाल भी डेब्यू वर्ल्ड कप में स्पेन के लिए 19 नंबर जर्सी पहनेंगे। रोनाल्डो - 1000 गोल के आंकड़े के करीब दिसंबर 2022 में वर्ल्ड कप खत्म होने के दो हफ्ते बाद ही रोनाल्डो सऊदी के क्लब अल-नासर में शामिल हो गए। अब 41 की उम्र में वे पुर्तगाल के लिए छठा वर्ल्ड कप खेलेंगे। बीते चार साल में वे अपने क्लब को सिर्फ इसी सीजन सऊदी लीग खिताब जिता पाए। हालांकि, 973 गोल के साथ हजार के जादुई आंकड़े के करीब हैं। नेमार - क्लब, इंटरनेशनल में सिर्फ 63 मैच एक ओर जहां मेसी-रोनाल्डो गोल की बारिश कर रहे थे, वहीं ब्राजील के सुपर स्टार नेमार चोटों से जूझते दिखे। वर्ल्ड कप 2022 के बाद उन्होंने क्लब और इंटरनेशनल मिलाकर सिर्फ 63 मैच खेले हैं। अब भी वे पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें ब्राजील की 26-सदस्यीय टीम में चुना गया है। हैरी केन - बेस्ट फॉर्म से खिताब पर नजर बीते चार सालों में इंग्लैंड के हैरी केन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं। 2023 के बाद से वे 140 गोल दाग चुके हैं। हैरी केन 2023 की गर्मियों में बायर्न म्यूनिख चले गए। वहां उन्होंने 146 गोल दागे हैं, जिनमें से 58 सिर्फ 2025-26 में आए हैं। 60 साल से कोई बड़ा इंटरनेशनल खिताब नहीं जीती इंग्लिश टीम उन पर काफी निर्भर करेगी। इंटरनेशनल टीमों का क्लब कोचों पर भरोसा 2026 के वर्ल्ड कप से पहले कई बड़ी इंटरनेशनल टीमों ने सफल क्लबों के कोचों को टीम से जोड़ा है। ब्राजील की टीम 2002 के बाद पहला वर्ल्ड कप जीतने के लिए कार्लो एंसेलोटी के नेतृत्व में उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के पास थॉमस टुचेल और जर्मनी के पास जूलियन नागेल्समान जैसे नाम हैं।

Continue reading on the app

26/11 हमले के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस बोलीं- हम सब नाच रहे थे, महेश भट्ट ने कहा- टीवी चालू करो

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले की रात का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस रात वह मुंबई में एक हाउस पार्टी में थीं और वहीं उन्हें हमले की जानकारी मिली। शहाना गोस्वामी के घर मौजूद थीं कंगना फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने बताया था कि 26/11 हमले के समय वह एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के घर एक पार्टी में मौजूद थीं। उस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी थे। कंगना ने कहा कि वह महेश भट्ट के साथ काम कर रही थीं और विशेष फिल्म्स में स्ट्रगलर थीं। शहाना गोस्वामी ने यारी रोड स्थित अपने घर पर पार्टी रखी थी। महेश भट्ट ने बाहर जाने से रोका कंगना के मुताबिक, पार्टी के दौरान महेश भट्ट अंदर आए और टीवी चलाने को कहा। उस दौरान कंगना और अन्य लोग डांस कर रहे थे। फिर भट्ट ने बताया कि आतंकी हमला हुआ है। उसी दौरान वहां मौजूद लोगों को हमले की जानकारी मिली। कंगना ने बताया कि बाद में उन्होंने चर्चा की कि सभी को घर जाना चाहिए या नहीं। महेश भट्ट ने सभी को वहीं रुकने और बाहर न निकलने की सलाह दी। इसके बाद करीब 20-25 लोग शहाना गोस्वामी के घर पर ही रुके रहे। 26/11 मुंबई आतंकी हमला मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला हुआ था, जिसे 26/11 के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों को निशाना बनाया था, जिनमें रेलवे स्टेशन और होटल शामिल थे। करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला भारत के इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटनाओं में गिना जाता है। गौरतलब है कि कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले कामा अस्पताल के नर्सों और वॉर्ड बॉयज की कहानी पर आधारित है। फिल्म भारत भाग्य विधाता का डायरेक्शन मनोज तापड़िया ने किया है। इस फिल्म में कंगना रनोट के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज:गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर को लेकर बताया कि यह फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता खुश नहीं थे और फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर चिंतित थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!

भारत की टी-20 टीम की कप्तानी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपने की घोषणा की है। इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी इस फैसले पर अपनी राय रखी है।

संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के पास लंबे समय के लिए टी-20 टीम की कप्तानी संभालने के अधिक मजबूत क्रिकेटीय बेस थे। हालांकि, उनके अनुसार टीम संयोजन की परिस्थितियों ने गिल के रास्ते में बाधा खड़ी कर दी और यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

बता दें कि टी-20 विश्व कप जीतने के कुछ महीनों बाद ही सूर्यकुमार यादव के कप्तानी कार्यकाल का अंत हो गया और अब भारतीय क्रिकेट एक नए नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कप्तान चयन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

एक खेल प्रसारण कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मांजरेकर ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को कप्तान या उपकप्तान बनाया जाता है तो यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि उसकी टीम में जगह पूरी तरह तय हो। उनके अनुसार शुभमन गिल इस भूमिका के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे क्योंकि उनमें लंबे समय तक टीम का लीड करने की क्षमता दिखाई देती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार मांजरेकर का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय टीम को अपने अधिकांश टी-20 मुकाबले विदेशी परिस्थितियों में खेलने हैं। गौरतलब है कि अगला टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होना है। ऐसे में उनके मुताबिक शुभमन गिल इस चुनौती को संभालने के लिए बेहतर रूप से तैयार दिखाई देते हैं।

हालांकि मांजरेकर ने यह भी स्वीकार किया कि गिल की बल्लेबाजी स्थिति ही उनके लिए मुश्किल का कारण बन गई। भारतीय टीम में शीर्ष क्रम के लिए पहले से कई विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के उभरने से प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए गिल को हर मुकाबले में अंतिम एकादश में शामिल करना आसान नहीं था।

मांजरेकर का कहना है कि चयनकर्ताओं ने ऐसे कप्तान को चुना है जिसकी टीम में जगह अधिक संतुलित तरीके से फिट बैठती है। श्रेयस अय्यर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और टीम की जरूरतों के हिसाब से उनकी भूमिका स्पष्ट दिखाई देती है। यही कारण रहा कि कप्तानी की दौड़ में उन्हें बढ़त मिली है।

दूसरी ओर मांजरेकर ने श्रेयस अय्यर की वापसी की भी जमकर सराहना की है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में उन्हें घरेलू क्रिकेट को लेकर उठे सवालों के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद अय्यर ने घरेलू क्रिकेट, इंडियन प्रीमियर लीग और भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर खुद को फिर से साबित किया है।

मांजरेकर ने कहा कि श्रेयस अय्यर के पास प्रदर्शन, आंकड़े और नेतृत्व का अनुभव तीनों मौजूद हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलकर शानदार वापसी की है और यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
Sun, 07 Jun 2026 21:18:48 +0530

  Videos
See all

सावरकर जी के सद्गुण विकृति सिद्धांत पर सुरेश चव्हाणके। Veer Savarkar Jayanti | Freedom Fighter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:45:29+00:00

CJP पर Kumar Vishwas का बड़ा तंज! बोले- 'विदेश में बैठे लोग भारत को Nepal बनाना चाहते हैं' #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:44:48+00:00

Israel Lebanon Conflict: इजरायली हमले में लेबनान के 3 सैनिक ढेर, बढ़ी टेंशन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:45:38+00:00

Gaurav Gogoi ने BJP को घेरा, असम से दिल्ली तक मंचा बवाल! जानिए असली वजह #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers