Responsive Scrollable Menu

दिन ही नहीं, रात में भी जाम से जूझ रहा बेंगलुरु? रात 2 बजे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देख हैरान हुए लोग

बेंगलुरु में रात 2 बजे सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर देर रात ट्रैफिक की वजहों को लेकर बहस शुरू हो गई

Continue reading on the app

US Iran Conflict: खाड़ी में भड़की जंग! ईरान ने कुवैत और बहरीन पर किया मिसाइल हमला, दुनिया में बढ़ी चिंता

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य संघर्ष अब खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों तक फैलता नजर आ रहा है. शनिवार (6 जून) को ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण रडार और निगरानी केंद्रों पर कार्रवाई की. बता दें कि इस संघर्ष की शुरुआत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हुई थी. इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान ने उन खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. साथ ही उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भी दबाव बढ़ा दिया है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

शनिवार को क्या हुआ?

अमेरिका के अनुसार ईरान ने शनिवार (6 जून) को होर्मुज क्षेत्र की ओर चार ड्रोन भेजे, जिन्हें अमेरिकी सेना ने मार गिराया. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के गोरुक और किश्म द्वीप स्थित रडार और निगरानी केंद्रों को निशाना बनाया. जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. हालांकि कुवैत और बहरीन ने दावा किया कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को सफल नहीं होने दिया. अमेरिका का भी कहना है कि अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही रोक लिया गया.

कुवैत और बहरीन की प्रतिक्रिया

दोनों देशों ने ईरान के हमले की कड़ी निंदा की है. कुवैत ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया. बहरीन में हमले की आशंका के बाद सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई.

तेल आपूर्ति पर असर

ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कुछ तेल टैंकरों को रोका है. इस वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है.

बातचीत जारी, लेकिन समाधान दूर

तनाव के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ देशों के जरिए बातचीत जारी है. ईरान अपने जमे हुए अरबों डॉलर के फंड जारी करने और आर्थिक प्रतिबंधों में राहत की मांग कर रहा है. वहीं अमेरिका भी किसी अस्थायी समझौते की कोशिश में है.

दुनिया पर बढ़ता असर

इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने होर्मुज में किया ड्रोन हमला तो अमेरिका ने रडार साइट्स को बनाया निशाना

Continue reading on the app

  Sports

7 चौके-छक्के… कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, श्रेयस अय्यर की टीम को लिया आड़े हाथ

Suryakumar Yadav: टी20 मुंबई लीग 2026 के 12वें मुकाबले में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने श्रेयस अय्यर के सामने ये रन बनाए, जो भारत के नए टी20 कप्तान बनाए गए हैं. Sat, 06 Jun 2026 22:24:50 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo | सड़क पर तेल, हादसे ही हादसे! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T19:17:13+00:00

Viral Video | पति को पीठ पर उठाकर मदद मांगती रही महिला #akola #shorts #viralvideo #aajtak #wife #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T19:30:14+00:00

Bollywood: पलक पुरस्वानी का स्टाइलिश अंदाज #bollywood #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T19:30:17+00:00

Bengal News : बंगाल पर सुवेंदु ने क्या कह दिया ? #bengalnews #bengalpolitics #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T19:21:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers