बर्थडे पार्टी में भड़कीं अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, मैनेजर से बोलीं- 'यहां से दफा हो जाओ', VIDEO हुआ वायरल
Giorgia Andriani Video: एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं. इस बार वजह उनकी कोई फोटोशूट या ग्लैमरस तस्वीर नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है. दरअसल, जॉर्जिया मुंबई में अपने बर्थडे का जश्न मना रहीं थी. जिसमें वह एक रेस्टोरेंट मैनेजर से बहस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने जॉर्जिया का सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने उनके बिहेवियर पर सवाल भी उठाए हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-
केट काटकर किया बर्थडे सेलिब्रेट
बीती रात जॉर्जिया एंड्रियानी ने मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और कई फोटोग्राफर्स भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जॉर्जिया बेहद खुश दिखाई देती हैं. वह पहले केक काटती हैं और फिर बाहर आकर पैपराजी के साथ फोटो खिंचवाती हैं.
जश्न का माहौल पूरी तरह एक्साइमेंट से भरा नजर आता है. जॉर्जिया इस दौरान गेस्ट और मीडिया के साथ खास पल बिता रही थीं. इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे सेलिब्रेशन का फोकस बदल दिया.
रेस्टोरेंट बंद होने की बात पर बढ़ा विवाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया के पास एक शख्स आता है, जिसने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताया. बताया जा रहा है कि उसने जॉर्जिया और उनके गेस्ट से बर्थडे सेलिब्रेशन बंद करने के लिए कहा था क्योंकि रेस्टोरेंट बंद होने का समय हो चुका था.
हालांकि, मैनेजर से उनसे यह बात तब बोली जब वह मीडिया इंटरैक्शन और अपना बर्थडे सेलिब्रेशन कर रही थीं. अचानक हुई इस दखलअंदाजी से माहौल गर्म हो गया. कुछ ही पलों में बातचीत बहस में बदल गई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई.
'यहां से दफा हो जाओ',
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया काफी नाराज नजर आती हैं. उन्होंने उस शख्स की पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह रेस्टोरेंट का मैनेजर नहीं है. इसके बाद उन्होंने गुस्से में कहा, 'यहां से दफा हो जाओ. मैं मीडिया वालों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हूं.'
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि जॉर्जिया उस समय अपने खास दिन को एन्जॉय कर रही थीं और बीच में रोकने पर उनकी नाराजगी नेचुरल थी. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सिचुएशन को शांत तरीके से भी संभाला जा सकता था.
कौन हैं जॉर्जिया एंड्रियानी?
जॉर्जिया एंड्रियानी मूल रूप से इटली रहने वाली हैं. उन्होंने इंडिया में मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग के फील्ड में खास पहचान बना ली है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. फिटनेस, डांस और फैशन सेंस के कारण सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है.
अरबाज खान संग रिश्ते को लेकर भी रही थीं चर्चा में
जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय तक अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहीं. दोनों ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि साल 2023 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद अरबाज ने दिसंबर 2023 में शूरा खान (Sshura Khan) से शादी कर ली.
ये भी पढ़ें: कॉकटेल 2 का ट्रेलर बना ग्लोबल चार्ट्स का बादशाह, U.S. टॉप 10 में भी मारी एंट्री
19 साल की एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता:ऐसा करने वाली दूसरी यंगेस्ट प्लेयर; फाइनल में च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया
19 साल की मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन जीत लिया है। शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स फाइनल में उन्होंने पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला। एंड्रीवा फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस ने यह टाइटल अपने नाम किया था। करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब रूस की एंड्रीवा का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे पूरे मुकाबले में च्वालिंस्का पर हावी रहीं। पहले सेट में स्कोर 3-3 से बराबरी पर था, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी उन्होंने शुरुआती बढ़त हासिल की और लगातार 6 गेम जीतते हुए च्वालिंस्का को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने 6-2 से सेट और मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिताब जीतने के बाद एंड्रीवा भावुक दिखीं। उन्होंने अपनी टीम और परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके बचपन का सपना था और रोलां गैरो जीतना उनके लिए बेहद खास पल है। दूसरी सबसे कम उम्र की चैंपियन इस जीत के साथ एंड्रीवा 2020 में इगा स्वियातेक के बाद फ्रेंच ओपन महिला एकल जीतने वाली टीनएज खिलाड़ी बन गईं। वह 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन में सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन भी हैं। च्वालिंस्का लगातार 9 मैच जीतकर फाइनल पहुंची थीं फाइनल में हार के बावजूद च्वालिंस्का का अभियान यादगार रहा। वर्ल्ड रैंकिंग में 114वें स्थान पर मौजूद पोलिश खिलाड़ी क्वालिफायर के रूप में टूर्नामेंट में उतरी थीं और लगातार नौ जीत दर्ज कर फाइनल तक पहुंची थीं। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को भी हराकर बाहर किया था। मैच के बाद च्वालिंस्का ने एंड्रीवा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे बेहतर खिलाड़ी साबित हुईं। एंड्रीवा ने कोच कोंचिता मार्टिनेज और अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने तीसरा अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता:जापान को 4-1 से हराया; आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक; महिला टीम को ब्रॉन्ज मिला भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को फाइनल में 4-1 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में टाइटल अपने नाम किया था। पूरी खबर पढ़ें…

News Nation