Responsive Scrollable Menu

साध्वी हर्षा रिछारिया का कांवड़ यात्रा पर यू-टर्न, बोलीं – ‘कांवड़ की आड़ में नशा और अश्लील डांस बंद हो’

कांवड़ यात्रा को लेकर साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर चर्चा में हैं। विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा में शामिल होने के कुछ दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कांवड़ यात्रा में बढ़ती नशे और अश्लील डांस जैसी गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। हर्षा ने कहा कि धार्मिक यात्रा का मकसद आस्था होना चाहिए, मनोरंजन या नशा नहीं।

हर्षा रिछारिया ने अपने वीडियो में खास तौर पर हरिद्वार से निकलने वाली कांवड़ यात्राओं का जिक्र किया। उनका कहना है कि समय के साथ यात्रा का स्वरूप बदलता जा रहा है। उनके मुताबिक पहले कांवड़ यात्रा में भक्ति, श्रद्धा और भगवान शिव के प्रति समर्पण को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता था, लेकिन अब कुछ जगहों पर बड़े डीजे, झांकियों, नशे और डांस का चलन बढ़ता दिखाई देता है। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में सख्ती करने की मांग की है।

नशे और डीजे को लेकर साध्वी हर्षा ने उठाए सवाल

साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शराब और गांजे का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि नशे की हालत में यात्रा करने वाले लोगों को कांवड़िए कहना ही ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर भी सवाल उठाए। हर्षा ने अपने वीडियो में कहा कि धार्मिक झांकियों के साथ डांस करने वाले कलाकारों को बुलाने का चलन भी बढ़ रहा है। उन्होंने खास तौर पर शिव और पार्वती का रूप धारण कर किए जाने वाले डांस का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर ये प्रदर्शन आपत्तिजनक स्तर तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने सरकार और धार्मिक संगठनों से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की।

उनका कहना है कि अगर अभी ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह चलन और बढ़ सकता है। हर्षा ने शांतिपूर्ण तरीके से आस्था के साथ कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा महत्व देने की बात कही। हालांकि, उनके वीडियो में किए गए दावे उनके व्यक्तिगत विचार हैं और किसी खास घटना या व्यक्ति के खिलाफ कोई अलग कानूनी आरोप नहीं लगाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

हर्षा रिछारिया के बयान के बाद उनके कुछ दिन पहले के कांवड़ यात्रा में शामिल होने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। वह विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा के साथ महेश्वर से उज्जैन पहुंची थीं। यह यात्रा 3 अगस्त को शुरू हुई थी और 9 अगस्त को उज्जैन पहुंची थी। यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर इसका भव्य स्वागत भी किया गया था। खास बात यह है कि जिस यात्रा का हिस्सा हर्षा बनी थीं, उसमें भी डीजे और अलग-अलग रूप धारण किए कलाकारों के साथ चलते हुए वीडियो सामने आए थे। हालांकि, अब जो वीडियो उन्होंने जारी किया है, उसमें उनका मुख्य फोकस हरिद्वार की कांवड़ यात्राओं में होने वाली गतिविधियों पर है। उन्होंने अपनी यात्रा में दिखी ऐसी गतिविधियों पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले हर्षा ने इसी यात्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें युवाओं में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और एक-दूसरे की मदद करने का भाव दिखाई दिया। अब उनके नए बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने और नए बयानों की तुलना की जा रही है। यानी कुछ ही दिनों में कांवड़ यात्रा को लेकर उनका नजरिया चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Continue reading on the app

केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2026 से 3% DA बढ़ना तय! एरियर का भी मिलेगा लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी ?

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के जनवरी से जून तक के आंकड़ों ने केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते की नई दरों की तस्वीर साफ कर दी है। इस बार महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी होने के मजबूत संकेत हैं। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया।

वर्तमान में 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अब जुलाई 2026 की नई दरों का ऐलान होना है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 और डीए स्कोर 63.76% दर्ज किया गया है, इस आधार DA में 3% वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसके बाद डीए की दर 60% से बढ़कर 63% होने की प्रबल संभावना है। चुंकी अबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, ऐसे में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत मानी जाएगी।

इसका प्रस्ताव सितंबर के अंतिम सप्ताह या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट बैठक में होने की उम्मीद है। केंद्र से मंजूरी और फिर वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चुंकी महंगाई भत्ते की नई दरें जुलाई 2026 से लागू होगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर का भी एरियर मिलेगा। 3% डीए बढ़ने पर 18,000 रुपये बेसिक पे पर कर्मचारियों को हर महीने डीए में 540, 30,000 रुपये बेसिक पे पर 900 और 50,000 रुपये बेसिक पे पर 1,500 रुपए का फायदा मिलेगा।

DA CALCULATION FORMULA

​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी DA% = [{पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-IW (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

​AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3% (60% से बढ़कर 63% होने की उम्मीद।)
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

Continue reading on the app

  Sports

98, 99 और 100वें टेस्ट में सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड, इकलौता बल्लेबाज जिसने तीनों में ठोके 180 से ज्यादा रन

hundred in 98, 99 and 100th test match: टेस्ट क्रिकेट में आपने कई ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, जिनका टूटना असंभव जैसा माना जाता है. आज इस स्टोरी में हम आपको इस फॉर्मेट के एक बेहद ही अनोखे रिकॉर्ड से रूबरू कराने जा रहे हैं. यह रिकॉर्ड है करियर के 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाने का. दुनिया में सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज ऐसा है, जिसने इस कारनामे को अंजाम दिया है. दिलचस्प यह भी है कि इस स्टार ने तीनों ही मुकाबलों में 180+ रन की पारी खेलकर बड़े शतक ठोके. Fri, 14 Aug 2026 15:54:36 +0530

  Videos
See all

अयोध्या से गरजे CM Yogi , 1947 के विभाजन पर पूछा- जिम्मेदार कौन? Congress | Partition | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:43:05+00:00

थाने में घुस गए दो गुलदार,फिर #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:38:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers