Independence Day Playlist: नई पीढ़ी को सुनाएं पुराने देशभक्ति गीत, सुरों के साथ बच्चों में जगाएं देशप्रेम
Independence Day Playlist: 15 अगस्त का दिन सिर्फ तिरंगा फहराने और उन भावनाओं को महसूस करने का भी दिन है, जो हमें अपने देश, उसकी मिट्टी और वीर जवानों से जोड़ती हैं। इस खास मौके पर क्यों न कुछ ऐसे पुराने देशभक्ति गीत सुने जाएं, जिनकी धुन आज भी दिल में देशप्रेम की लहर जगा देती है।
चाहे परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हों, दोस्तों के साथ कोई छोटा-सा सेलिब्रेशन हो या घर पर ही आजादी के जश्न का माहौल बनाना हो, इन सदाबहार गीतों की प्लेलिस्ट हर पल को खास बना सकती है।
‘कर चले हम फिदा’
यह गीत सुनते ही देश के उन वीर जवानों की याद आती है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसकी भावनाएं आज भी दिल को छू जाती हैं।
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’
लता मंगेशकर की आवाज में यह गीत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौकों पर आज भी खास जगह रखता है। गीत शहीदों की कुर्बानी और देशवासियों की भावनाओं को बेहद मार्मिक अंदाज में सामने रखता है।
‘मेरे देश की धरती’
देश की मिट्टी, खेतों और मेहनतकश भारत की तस्वीर पेश करता यह गीत पुराने दौर के सबसे यादगार देशभक्ति गीतों में गिना जाता है।
‘वो भारत देश है मेरा’
देश की विविधता, संस्कृति और खूबसूरती को महसूस कराने वाला यह गीत सुनते ही अपने देश से जुड़ाव और गर्व का एहसास होता है।
‘ये देश है वीर जवानों का’
अगर 15 अगस्त की सुबह अपनी प्लेलिस्ट की शुरुआत जोश के साथ करना चाहते हैं तो यह गीत बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी धुन में देश के वीर जवानों के साहस की झलक मिलती है।
‘छोड़ो कल की बातें’
यह गीत सिर्फ बीते कल को पीछे छोड़ने की बात नहीं करता, बल्कि आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगाता है।
‘ये जो देश है तेरा’
यह गीत अपनी मिट्टी, अपने देश और घर से दूर रहने वाले लोगों के दिल में बसे वतन की याद को खूबसूरती से सामने लाता है।
‘उठो जवान, देश की वसुंधरा पुकारती’
देश के युवाओं को जागने, आगे बढ़ने और राष्ट्र के लिए योगदान देने का संदेश देता यह गीत स्वतंत्रता दिवस की भावना को और मजबूत करता है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ सोशल मीडिया स्टेटस लगाने के बजाय कुछ पल उन गीतों के नाम करें, जो पीढ़ियों से देशप्रेम की भावनाओं को आवाज देते आए हैं। इन सदाबहार गीतों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें और परिवार-दोस्तों के साथ आजादी के जश्न को संगीत और भावनाओं से यादगार बनाएं।
क्योंकि कुछ गीत सिर्फ सुने नहीं जाते, उन्हें महसूस किया जाता है… और देशभक्ति के ये गीत दिल में हिंदुस्तान जगा देते हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चों के टिफिन में सजाएं तिरंगा थीम, बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट चीजें
Watchlist: Independence Day पर जरूर देखें देशभक्ति से भरपूर बॉलीवुड की ये फिल्में, कहानी से लेकर गानों तक सब कुछ है दमदार
Independence Day Bollywood Films Watchlist: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन को फिल्मों के साथ यादगार बनाना चाहते हैं, तो बॉलीवुड की कुछ शानदार देशभक्ति फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन फिल्मों में सिर्फ देश के लिए लड़ाई नहीं, बल्कि रिश्ते, त्याग, हिम्मत और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कहानियां भी देखने को मिलती हैं।
‘कर्मा’ में दिखी देश के लिए लड़ाई
सुभाष घई की ‘कर्मा’ का नाम देशभक्ति फिल्मों में जरूर लिया जाता है। 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिलीप कुमार ने जेलर राणा विश्व प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। कहानी में एक आतंकी उसके परिवार को बर्बाद कर देता है। इसके बाद राणा तीन कैदियों को अपने साथ लेकर उस आतंकी के खिलाफ मिशन पर निकलते है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, श्रीदेवी और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी है। वहीं ‘ऐ वतन तेरे लिए’ जैसे गाने आज भी देशभक्ति का जोश बढ़ाते हैं।
‘रोजा’ में प्यार के साथ देशभक्ति
मणि रत्नम की ‘रोजा’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें प्यार और देशभक्ति दोनों साथ नजर आते हैं। फिल्म में एक महिला अपने पति को आतंकवादियों से बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। कश्मीर की पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म में आम लोगों की भावनाओं और देश के लिए किए जाने वाले त्याग को दिखाया गया है। ए. आर. रहमान का संगीत फिल्म की एक बड़ी खासियत था। इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘रोजा’ देखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासकर अगर आपको इमोशनल और गंभीर कहानियां पसंद हैं।
‘तिरंगा’ में दिखा देशभक्ति का जोश
राज कुमार और नाना पाटेकर की ‘तिरंगा’ देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म थी। कहानी में दोनों अधिकारी देश के सामने आने वाले एक बड़े खतरे को रोकने की कोशिश करते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ऐसे डायलॉग भी थे, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। यही वजह है कि ‘तिरंगा’ आज भी देशभक्ति फिल्मों की यादगार लिस्ट में शामिल है।
‘क्रांतिवीर’ में अन्याय के खिलाफ आवाज
नाना पाटेकर की ‘क्रांतिवीर’ थोड़ी अलग तरह की देशभक्ति फिल्म थी। इसमें देश की सीमा पर लड़ाई के बजाय समाज के अंदर मौजूद भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई। नाना पाटेकर ने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। उनका गुस्सा, बेबाक अंदाज और दमदार डायलॉग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रहे। फिल्म ने लोगों को गलत व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया।
‘बॉर्डर’ ने दिखाई सैनिकों की कहानी
जब देशभक्ति वाली फिल्मों की बात होती है तो ‘बॉर्डर’ का नाम जरूर आता है। जे. पी. दत्ता की यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई से प्रेरित थी। सनी देओल समेत कई कलाकारों ने फिल्म में सैनिकों का किरदार निभाया। फिल्म में सैनिकों की बहादुरी के साथ उनके परिवार, प्यार और निजी जिंदगी को भी दिखाया गया। युद्ध के दमदार सीन और ‘संदेसे आते हैं’ जैसे गानों ने फिल्म को और खास बना दिया। अगर इस 15 अगस्त पर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जिसमें देशभक्ति और इमोशन दोनों भरपूर हों, तो ‘बॉर्डर’ बेहतरीन ऑप्शन है।
‘चाइना गेट’ में सैनिकों की वापसी
1998 में आई ‘चाइना गेट’ की कहानी कुछ पूर्व सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सैनिक एक गांव को डकैतों से बचाने के लिए फिर से एक साथ आते हैं। ओम पुरी, अमरीश पुरी और कई शानदार कलाकारों से सजी इस फिल्म में एक्शन के साथ सैनिकों के संघर्ष और भावनाओं को भी दिखाया गया है।
‘सरफरोश’ में आतंकवाद से मुकाबला
आमिर खान की ‘सरफरोश’ देश की सुरक्षा और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म थी। इसमें आमिर ने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। फिल्म में वह सीमा पार से चल रहे आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश करते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। ‘सरफरोश’ की खास बात यह थी कि इसमें देशभक्ति को सिर्फ जोश के साथ नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी की जांच और उसके संघर्ष के जरिए दिखाया गया।
यह भी पढ़े- 15 अगस्त पर गूंजेगा देशभक्ति का जोश, इन 10 गानों से बनाएं प्लेलिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










