Responsive Scrollable Menu

सीजेआई बोले- ये छात्रों और मेरे बीच की बात:बार काउंसिल दखल देने वाला कौन होता है; जस्टिस सूर्यकांत का हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विरोध हुआ था

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में छात्रों के एनरोलमेंट विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि NALSAR के छात्रों और फैकल्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने BCI के सर्कुलर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- यह बिल्कुल बेवजह था। मैं खुद ऐसा छात्र रहा हूं जो विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से शामिल होता था। यह छात्रों और मेरे बीच की बातचीत है, BCI कौन होता है इसमें दखल देने वाला? क्या है पूरा मामला? NALSAR के करीब 450 छात्रों ने CJI सूर्यकांत को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र लिखकर न्योता वापस लेने की मांग की थी। यह विरोध CJI की उन हालिया टिप्पणियों को लेकर था, जिन्हें छात्रों ने प्रदर्शनकारियों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान किया गया बताया था। इसके बाद BCI ने 13 अगस्त को सभी स्टेट बार काउंसिलों को निर्देश दिया था कि NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का वकील के तौर पर एनरोलमेंट अगले आदेश तक न किया जाए। साथ ही यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से तीन दिन में रिपोर्ट मांगकर विरोध अभियान शुरू करने, उसे आयोजित करने या छात्रों को जुटाने वालों की जानकारी मांगी गई थी। कुछ घंटों में BCI ने फैसला बदला विरोध के बाद BCI ने उसी दिन अपना फैसला बदल दिया। परिषद ने कहा कि 2026 बैच के ज्यादातर छात्र निर्दोष हैं और उन्हें किसी दूसरे की गलती के लिए नुकसान नहीं उठाना चाहिए। अब सभी NALSAR छात्र अपनी पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल हो सकते हैं। BCI ने हालांकि कहा कि वह यूनिवर्सिटी से मांगी गई रिपोर्ट का इंतजार करेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकता है। बाद में BCI ने 2026 बैच के खिलाफ अपनी कार्यवाही भी बंद कर दी और कहा कि बैच के छात्रों की किसी गड़बड़ी या आंदोलन में भूमिका नहीं मिली। SCBA ने भी BCI के कदम पर सवाल उठाए थे BCI के शुरुआती आदेश पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे मनमाना, गैरकानूनी और जरूरत से ज्यादा कार्रवाई बताते हुए कहा था कि छात्रों को अपनी बात रखने के कारण वकालत में प्रवेश से वंचित करने की धमकी नहीं दी जानी चाहिए।

Continue reading on the app

पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची तो अमेरिका ने सीधे युद्ध के बजाय मुजाहिदीन के जरिए लड़ाई का रास्ता चुना. पाकिस्तान की ISI इस पूरी रणनीति की अहम कड़ी बनी. अगले दशक में हथियार, पैसा, धार्मिक विचारधारा और लड़ाकों का जो नेटवर्क तैयार हुआ, उसने सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं, कश्मीर और वैश्विक आतंकवाद की राजनीति को भी प्रभावित किया.

The post पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Video: सिर्फ 24 सेकेंड में गोल…आर्सेनल के तूफान में उड़ी मैनचेस्टर सिटी, फिर जीती Community Shield

प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने नए इंग्लिश सीजन का आगाज इस धमाकेदार जीत के साथ किया, जहां मैनचेस्टर सिटी के पास उसके अटैक का कोई जवाब नहीं था. अब नजरें नये PL सीजन पर हैं, जो 23 अगस्त से शुरू होगा. Sun, 16 Aug 2026 22:16:46 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram विवाद में Prashant Kishor की एंट्री, BJP से बोले- “Sonia Gandhi पर केस करें” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:31:50+00:00

Crime Kahaniyan With Shams Ep. 100: क्या Iran की Missile के निशाने पर था Donald Trump का विमान? | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T18:34:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers