Responsive Scrollable Menu

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका जंग में जला 'खाड़ी' देश | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका जंग में जला 'खाड़ी' देश | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz अमेरिका द्वारा की जा रही बमबारी और डोनाल्ड ट्रंप की 'मैक्सिमम प्रेशर' वाली आक्रामक नीति से बौखलाए ईरान ने शनिवार को एक आत्मघाती कदम उठाते हुए अमेरिकी सहयोगियों- बहरीन और कुवैत पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर पूरे पश्चिम एशिया में महायुद्ध का नया बवाल शुरू कर दिया है. दरअसल, अमेरिका इन खाड़ी देशों के सैन्य ठिकानों और एयरबेसेस का इस्तेमाल करके ईरान पर हमले करवा रहा था, जिसके जवाब में ईरान ने सीधे अमेरिका से उलझने के बजाय उसकी दुखती रग यानी बहरीन, जहां अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है, और कुवैत पर सीधा मिसाइल अटैक कर खाड़ी के राजाओं को दहला दिया है. Angered by the ongoing U.S. bombing campaign and Donald Trump’s aggressive “maximum pressure” policy, Iran on Saturday took what is being described as a drastic step by launching a barrage of missiles at America’s allies — Bahrain and Kuwait — triggering fears of a major new war across West Asia. According to reports, the United States had been using military bases and airbases in these Gulf nations to carry out attacks on Iran. In response, instead of confronting the U.S. directly, Iran targeted what it considered America’s vulnerable points — Bahrain, where the U.S. Navy’s Fifth Fleet is stationed, and Kuwait — carrying out direct missile strikes that have sent shockwaves across the Gulf monarchies. #IranIsraelWar #Iran #America #IranVsUS #GulfCountries #Bahrain #Kuwait #MiddleEast #BreakingNews #MissileAttack #WorldNews #donaldtrump #Netanyahu #USIranDeal #MiddleEastCrisis #WorldNewsHindi #iran #america #iranwar #usa #ww3 #geopolitics #iranuswar #israeliranwar #trump #netanyahu #khamenei #breakingnews #middleeastwar #warupdate #globaltension #livenews Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates on the Lucknow Malihabad dispute, Malihabad mosque, graveyard controversy, mandatory dress code rules in UP colleges, Yogi government latest decisions, UP university uniform rule, heatwave in uttar Pradesh, heatwave in noida, noida latest news, weather news, weather updates, and heatwave in Uttar Pradesh, Other key headlines include updates on Supreme Court NCERT case, the NCERT Class 8 textbook controversy, Twisha Sharma Case Update, Twisha Sharma Bhopal, Twisha Sharma Murder, Model Twisha Sharma Death. International coverage includes updates on the Iran Strait of Hormuz crisis, Persian Gulf tensions, US-Iran blockade concerns, developments impacting global oil trade routes, the latest news from Pakistan, and updates on the Ebola outbreak. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी का संदेश: “संकल्प से कर्म और कर्म से परिवर्तन"

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DTU) ने हरिजन सेवक संघ परिसर तथा विश्वविद्यालय परिवार के सहयोग से पूर्वाह्न सत्र (सुबह के सत्र) में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण और जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरिजन सेवक संघ परिसर में वृक्षारोपण अभियान से हुआ, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर कर्मयोगी विनोबा भावे के सहयोगी रहे वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मी जी ने पर्यावरण दिवस को केवल एक औपचारिक आयोजन न मानकर “संकल्प दिवस” के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने श्रमदान, आत्मानुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता को पर्यावरण संरक्षण का आधार बताया।

हरिजन सेवक संघ के श्री संजय कुमार राय ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए प्रतिदिन “एक सद्भावनापूर्ण कार्य (One Act of Kindness)” करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, श्रम के प्रति सम्मान और आत्मनिर्भरता ही एक बेहतर समाज और स्वच्छ पर्यावरण की नींव हैं।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण का मुख्य आकर्षण भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण चिंतक एवं “जल पुरुष” डॉ. राजेंद्र सिंह का ऑनलाइन व्याख्यान रहा। “भविष्य की पीढ़ियों के लिए सततता (Sustainability for Future Generations)” विषय पर बोलते हुए उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया “क्लाइमेट इमर्जेंसी” (जलवायु आपातकाल) के दौर से गुजर रही है। बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़ और जल स्रोतों का लगातार समाप्त होना मानवता के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने अपने सर्व सेवा संघ और देशभर में किए गए जल संरक्षण अभियानों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि विज्ञान और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को साथ लेकर ही पर्यावरणीय संकट का समाधान संभव है।

उन्होंने विशेष रूप से इंडीजीनस नॉलेज (पारंपरिक एवं स्थानीय ज्ञान) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे गांवों, किसानों और स्थानीय समुदायों के पास प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का सदियों पुराना अनुभव है। यदि आधुनिक विज्ञान और स्थानीय ज्ञान का समन्वय किया जाए तो पर्यावरण संरक्षण के अधिक प्रभावी और टिकाऊ रास्ते विकसित किए जा सकते हैं।

जल संकट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के अनेक क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं और वर्षा जल का पर्याप्त संरक्षण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, सामुदायिक सहभागिता तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को संकट के प्रमुख समाधान के रूप में प्रस्तुत किया।

डॉ. सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल पर्यावरण के दर्शक न बनें, बल्कि उसके संरक्षक और नेतृत्वकर्ता बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि जल, वृक्ष और भूमि संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी नियमित रूप से करे तो बड़ा परिवर्तन संभव है।

इस अवसर पर उन्होंने एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा- “प्रकृति हमारी विरासत नहीं, आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।”

उन्होंने आगे कहा- “जब हम पानी बचाते हैं, तब हम केवल जल नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और भविष्य को भी बचाते हैं।”

कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय की जनसंपर्क एवं आउटरीच गतिविधियों से संबद्ध डॉ. सरोज मलिक ने सभी प्रतिभागियों एवं हरिजन सेवक संघ परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों में सेवा, श्रम, पर्यावरणीय चेतना तथा सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक दिन श्रमदान आधारित गतिविधियों के आयोजन का सुझाव भी दिया।

दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक दायित्व और मानवीय मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। विश्वविद्यालय शिक्षण, अनुसंधान और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना, सतत विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय ने “संकल्प से कर्म और कर्म से परिवर्तन” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण, जल बचाने, वृक्ष लगाने, स्वच्छता अपनाने और सामाजिक सहभागिता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

37 साल बाद दोहराया जाएगा इतिहास...तब सचिन तेंदुलकर के साथ भाई अजीत थे, अब वैभव के साथ जाएंगे उनके मम्मी-पापा

BCCI to send Vaibhav Sooryavanshi parents on Ireland, England tour: साल 1989 में सचिन तेंदुलकर के साथ उनके भाई का होना एक सहारा था, आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए बीसीसीआई ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर वैभव के माता-पिता उनके साथ होंगे, जिसका खर्च बोर्ड उठाएगा. आईपीएल में 237 के स्ट्राइक रेट से तहलका मचाने वाले इस किशोर खिलाड़ी की सुरक्षा और मानसिक सुकून के लिए उठाया गया यह कदम भारतीय क्रिकेट के बदलते दौर को दर्शाता है. Sat, 6 Jun 2026 22:24:40 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics: TMC सांसदों की बगावत पर ममता का बड़ा फैसला? Ritabrata Banerjee | TMC | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T20:00:23+00:00

TMC Split: MLA के बाद MP की बारी...सब टूट रहे बारी-बारी! Mamata Banerjee | Bengal News |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T20:30:07+00:00

Dimple Yadav | आशीर्वाद लेने पहुंचीं डिंपल यादव | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T20:15:34+00:00

Viral Video: सड़क हादसा कैमरे में कैद #viralvideo #shortsviral #aajtak #shortsvideo #accidentnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T20:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers