आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
भारतीय क्रिकेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। आगामी व्यस्त सीजन के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। बोर्ड ने जून में होने वाले आयरलैंड दौरे और जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए यह टीम चुनी है। टीम की कमान नए हाथों में सौंपी गई है, वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर गाज भी गिरी है।
बीसीसीआई ने आगामी व्यस्त सीजन को देखते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया है। इन दौरों के लिए टीम में कई चौंकाने वाले फैसले हुए हैं, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है। टीम की कमान एक नए हाथों में सौंपी गई है, तो वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर गाज भी गिरी है। चयनकर्ताओं ने बड़ा दांव खेलते हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी है। अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम युवाओं से सजी दिखेगी।
हालांकि, सबसे हैरान करने वाला फैसला स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर है। लगातार खराब फॉर्म या टीम में बदलाव की नीति के तहत सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया है। सूर्या का टीम में न होना इस दौरे का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। यह फैसला कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए अप्रत्याशित रहा है।
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंटी
इस चयन की सबसे बड़ी खबर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का टीम में शामिल होना है। महज 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 और अंडर-19 में रनों का अंबार लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टी20 स्क्वाड में चुन लिया गया है। चयनकर्ताओं का यह फैसला साफ दिखाता है कि वे भविष्य की टीम तैयार करने के लिए युवाओं पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। वैभव के लिए यह दौरा उनके इंटरनेशनल करियर का एक ऐतिहासिक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह युवा प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा प्रदर्शन करती है।
बीसीसीआई ने सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए ही नहीं, बल्कि इसी साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भी अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। याद दिला दें कि पिछली बार चीनी धरती पर खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी बीसीसीआई एशियन गेम्स के लिए एक मजबूत और युवा टीम भेज रही है, ताकि अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड किया जा सके। बोर्ड ने अपनी रणनीति के तहत भविष्य की टीमों पर बड़ा जोर दिया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं।
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या वे भारत को आगामी टूर्नामेंट्स में सफलता दिला पाते हैं।
Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 ????????#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
अगले जनम ऐसे भाई भाभी ना दीजो… गर्भवती महिला ने ही पति संग रची ननद के घर लूट की स्क्रिप्ट, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, माल बरामद
ग्वालियर जिले की डबरा सिटी थाना पुलिस ने दो दिन पहले 4 जून हुई 49 लाख से अधिक की लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है खास बात ये है कि जो पीड़िता है वो और उसका पति ही मुख्य षड्यंत्रकारी यानि मास्टर माइंड निकले , पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और घटना से जुडी कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूटा गया कैश और जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डबरा में 4 जून को हुई लाखों रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई थी , घटना के सभी साक्ष्य जुटाए गए, तकनीकी साक्ष्य औरबयानों के बाद जब कड़ियों को जोड़ा गया तो बहुत कुछ संदिग्ध लगा जिसपर काम किया और 24 घंटे से कम समय में ही घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया।
जिस बहन ने भाई और भाभी को असर दिया उन्होंने ही दगा किया
एसपी ने बताया कि इस घटना का सबसे बड़ा पहलू ये है कि जिस महिला ने खुद को पीड़िता बताया था वही इस लूटकांड की मास्टरमाइंड निकली है, इससे भी बड़ी बात ये है कि मामला पारिवारिक है, जिस विधवा बहन मोनिका ने अपन भाई और भाभी को अपने घर में रखा उन दोनों ने ही जीवन भर की कमाई को लूट लिया और रिश्तों को तार तार कर दिया। एसपी ने बताया कि इसमें दोनों पति पत्नी शुभम श्रीवास्तव और पिंकी श्रीवास्तव के अलावा उनके साथी सोनी जाटव और आसिफ खान को गिरफ्तार किया है।
2 एडिशनल एसपी, 2 डीएसपी, 10 थाना प्रभारियों की टीम की मेहनत रंग लाई
एसपी ने बताया कि करीब 50 लाख की लूट के बाद ही आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी, दो एडिशनल एसपी, क्राइम ब्रांच, डबरा एसडीओपी , डीएसपी क्राइम सहित 10 थाना प्रभारियों की टीम अलग अलग पर जाँच में जुटी जिसके बाद जो साक्ष्य सामने आये तो उसने पुलिस को चौंका दिया, पुलिस के शक के दायरे में पिंकी और शुभम आये जिनसे पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की, चोट के बारे में कड़ाई से पूछा तो कहानी पलट गई और पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में फर्जी लूट का खुलासा कर दिया ।
ऐसे रची गई थी लाखों की लूट की फर्जी कहानी
पुलिस ने बताया कि पिंकी ने अपनी भाभी मोनिका की अलमारी में लाखों रुपये के जेवर और कैश देख लिया तो उसकी नीयत बिगड़ गई फिर उसने षड्यंत्र रचा और जब घर में कोई नहीं था तो अपने पति और उसके एक साथी को बुलाकर फ़िल्मी अंदाज में अलमारी तोड़ी, सिर पर चोट मारी, टेबल का शीशा तोड़ा जिससे लूट की घटना असली लगे लेकिन तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की पैनी निगाहों से आरोपी बच नहीं सके, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


.jpg)


