Responsive Scrollable Menu

Kathal Pakora Recipe: घर पर बनाएं कुरकुरे कटहल के पकोड़े, बारिश में बढ़ा देंगे चाय का स्वाद 

Kathal Pakora Recipe: बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन न करे, ऐसा मुश्किल ही होता है। ऐसे में कटहल के पकोड़े (Kathal Pakora) एक परफेक्ट मानसून स्नैक साबित हो सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकोड़े न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके मानसून मूड को और भी खास बना देगी।

कटहल पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  1. कटहल (उबला और टुकड़ों में कटा हुआ)
  2. आलू 
  3. बेसन
  4. हल्दी पाउडर
  5. लाल मिर्च पाउडर
  6. धनिया पाउडर
  7. अजवाइन
  8. नमक स्वादानुसार
  9. अदरक-लहसुन पेस्ट
  10. पानी (घोल बनाने के लिए)
  11. तेल (तलने के लिए) 
  12. प्याज 
  13. जीरा-खड़ी काली मिर्च  
  14. सोडा 

ये भी पढ़े-ः Mango Barfi Recipe: आम के सीजन में बनाएं मैंगो बर्फी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

बनाने की आसान विधि
सबसे पहले कटहल को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे आलू के साथ अच्छे से उबालें। तब तक आप मिक्सी में या फिर सिलबट्टे पर लहसुन-हरी और लाल मिर्च, जीरा-काली खड़ी मिर्च को मिक्स करके पेस्ट बना लें। या फिर मार्केट वाला लहसुन-अदरक का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

अब एक बर्तन में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। फिर उबलें हुए कटहल को अच्छे से मैश करें। दूसरी तरफ गैस पर एक पैन रखकर उसे गर्म करें फिर उसमें तेल डालकर प्यार को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। 

इसके बाद मैश किए हुए कटहल को इसमें डालें। और दूसरी तरफ आलू को भी मैश करके उसमें धनिया-मिर्ची और नमक डालकर अच्छे से मिलाए। फिर हाथ में हल्का सा तेल लगाकर पहले आलू लें और उसकी गोल-गोल टिक्की बनाए इसके अंदर अंदर कटहल का तैयार पेस्ट रखें फिर इसको हाथ से गोल शेप देकर पकोड़ा बनाएं और तैयार बेसन के घोल में अच्छे से डुबोएं।

कड़ाही में तेल गर्म करें और कटहल के पकोड़ो को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तैयार पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

परोसने का तरीका
गरमा-गरम कटहल पकोड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस या चाय के साथ परोसें। बारिश के मौसम में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है और यह परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए एक बेहतरीन स्नैक बन जाता है।


 

Continue reading on the app

क्या बिना मैथ के BCA कर सकते हैं? एडमिशन से पहले समझिए कंपनियों के प्लेसमेंट का पूरा गणित

BCA Without Maths in 12th Eligibility: क्या 12वीं में मैथ्स की पढ़ाई के बिना आगे जाकर बीसीए कर सकते हैं? आर्ट्स, कॉमर्स और बायोलॉजी के स्टूडेंट्स अक्सर इस सवाल से जूझते हैं. जानिए गणित के बिना कंप्यूटर की दुनिया में करियर बनाने का पूरा प्रोसेस, टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट की सच्चाई.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की विदाई और श्रेयस की ताजपोशी... रोहित शर्मा बोले- मुंबई का क्रिकेटर संघर्ष से निखरता है

Rohit Sharma reaction on shreyas iyer t20 captain: रोहित शर्मा का मानना है कि आईपीएल में शानदार कप्तानी के अनुभव के बाद श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान के रूप में बड़ी भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एशिया कप, 2028 ओलंपिक और आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए श्रेयस को सूर्यकुमार यादव की जगह कमान सौंपी गई है. रोहित ने श्रेयस की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुंबई के खिलाड़ियों को कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, उन्हें हर कामयाबी संघर्ष से हासिल करनी पड़ती है. Sat, 6 Jun 2026 23:11:56 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : नगरपालिका चुनाव पर अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा ? #agnimitrapaul #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:35:36+00:00

Sabse Badi Bahas: रंग में भंग डालने वालों को CM Yogi की सख्त चेतावनी पर क्या बोली जनता? | UP Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:45:06+00:00

Rescue Viral VIdeo | आग के बीच बच्चों को बचाया गया, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:33:36+00:00

Bharat की टी20 टीम में वैभव, घर पर बधाइयों का तांता | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:32:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers